Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, August 18, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

शरीर की जकड़न को दूर करता है गरुड़ासन

by newzgossip
8 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
शरीर की जकड़न को दूर करता है गरुड़ासन
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना योग बेहद जरुरी: मंत्रालय

44 साल से वीरान है कनाडा का रहस्यमयी भूतिया शहर

साल 2028 में पृथ्वी पर आएंगे एलियंस, टाइम ट्रेवलर का दावा

तनाव, अनिद्रा, शरीर की थकान, जकड़न और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं से निपटने में योगासन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ऐसे योगासनों के बारे में विस्तार से जानकारी देता है, जिससे इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसी कड़ी में गरुड़ासन के अभ्यास से मिलने वाले फायदे की जानकारी देता है। गरुड़ासन बेहद लाभकारी आसन है।

यह आसन गरुड़ (ईगल) पक्षी की मुद्रा पर आधारित है और शरीर के साथ-साथ मन को भी मजबूत बनाता है। गरुड़ासन संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है, गरुड़ यानी बाज पक्षी और आसन यानी मुद्रा। इस आसन में हाथ-पैरों को आपस में लपेटकर और संतुलन बनाकर खड़े होने की स्थिति बनाई जाती है, जो गरुड़ पक्षी के बैठने की मुद्रा को दिखाता है। यह आसन खड़े होकर किए जाने वाले संतुलन आसनों में से एक है।

एक्सपर्ट गरुड़ासन करने की सही विधि भी बताते हैं। इसके लिए सबसे पहले ताड़ासन की स्थिति में सीधे खड़े हों। दाएं पैर का पंजा बाईं पिंडली के पीछे लॉक कर दें। दोनों हाथों को आगे की ओर लाएं और बाईं बांह को दाईं बांह के ऊपर से लपेटें। दोनों हथेलियों को आपस में जोड़कर गरुड़ की चोंच जैसी आकृति बनाएं।

शरीर का पूरा भार बाएं पैर पर डालकर संतुलन बनाएं। इस स्थिति में 20 से 30 सेकंड तक रुकें, गहरी सांस लें और दृष्टि एक बिंदु पर केंद्रित रखें। इसके बाद सामान्य सांस के साथ धीरे-धीरे वापस की स्थिति में आएं। गरुड़ासन के अभ्यास से एक-दो नहीं, बल्कि कई फायदे मिलते हैं।

यह टखनों, पिंडलियों, जांघों और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। पैरों और कूल्हों में जकड़न दूर करता है। संतुलन और एकाग्रता में सुधार लाता है। कंधों और ऊपरी पीठ की अकड़न को भी दूर करता है। नसों को सक्रिय कर नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाता है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि गरुड़ासन के नियमित अभ्यास से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जकड़न दूर होती है, और साथ ही पूरे शरीर को एनर्जी मिलती है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं और हड्डियों में दर्द की समस्या से परेशान लोगों को योग एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही अभ्यास करना चाहिए।

Tags: Benefits of ExcerciseExcerciseGarudasanaGarudasana removes stiffnesshow to remove bremoves stiffness of the bodystiffness of the body
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना योग बेहद जरुरी: मंत्रालय
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना योग बेहद जरुरी: मंत्रालय

3 hours ago
44 साल से वीरान है कनाडा का रहस्यमयी भूतिया शहर
Khabrein Jara Hat Ke

44 साल से वीरान है कनाडा का रहस्यमयी भूतिया शहर

3 hours ago
साल 2028 में पृथ्वी पर आएंगे एलियंस, टाइम ट्रेवलर का दावा
Khabrein Jara Hat Ke

साल 2028 में पृथ्वी पर आएंगे एलियंस, टाइम ट्रेवलर का दावा

1 day ago
मूंगफली के तेल का संतुलित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद
Khabrein Jara Hat Ke

मूंगफली के तेल का संतुलित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद

1 day ago
पाचन सुधारने के लिए पश्चिमोत्तानासन प्रभावी योगासन
Khabrein Jara Hat Ke

पाचन सुधारने के लिए पश्चिमोत्तानासन प्रभावी योगासन

1 day ago
उंगलियां, कोहनी और घुटने के काले पडने के ये हो सकते हैं संकेत
Khabrein Jara Hat Ke

उंगलियां, कोहनी और घुटने के काले पडने के ये हो सकते हैं संकेत

1 day ago
अयोध्या के राम मंदिर में लागू हुआ नया परिधान नियम, एक समान पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे पुजारी
Khabrein Jara Hat Ke

अयोध्या के राम मंदिर में लागू हुआ नया परिधान नियम, एक समान पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे पुजारी

1 day ago
200 साल पुराने जापानी घरों का अमेरिका में पुनर्जन्म, करोड़ों खर्च कर बचा रहे विरासत
Khabrein Jara Hat Ke

200 साल पुराने जापानी घरों का अमेरिका में पुनर्जन्म, करोड़ों खर्च कर बचा रहे विरासत

2 days ago
मुगलकाल में लाठी चलाना एक खेल था, अंग्रेजों ने भीड़ को कंट्रोल करने बनाया हथियार
Khabrein Jara Hat Ke

मुगलकाल में लाठी चलाना एक खेल था, अंग्रेजों ने भीड़ को कंट्रोल करने बनाया हथियार

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In