Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, January 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

उत्तराखंड के पांच हिल स्टेशन, नए साल पर मात्र 5000 रुपये में घूम सकते हैं आप

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
उत्तराखंड के पांच हिल स्टेशन, नए साल पर मात्र 5000 रुपये में घूम सकते हैं आप
156
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अगर आप भी हैं अपच से परेशान तो प्राकृतिक तरीके से इस प्रकार करें डिटॉक्स

सरसों के साग और मक्के की रोटी का सेवन सेहत के लिए अच्छा

अमेरिकी सोनिक वेपन के उपयोग से खून की उल्टियां करने लगे थे वेनेजुएला के सैनिक

Uttarakhand Hill Stations: कुछ ही दिनों बाद साल बदलने वाला है, नया साल 2023 आने वाला है। नए साल की शुरुआत वीकेंड से हो रही है, इसलिए कई लोग घूमने का विचार कर रहे होंगे। नए साल पर घूमने का मौका भी है, 31 दिसंबर को शुक्रवार है। 1 जनवरी 2023 और 2 जनवरी शनिवार व रविवार को है। ऐसे में सर्दी का मौसम और उसपर से वीकेंड पर नए साल का जश्न घूमने के लिए सही मौका है। लेकिन अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि दो से तीन दिन की छुट्टी में ऐसी कौन सी जगह है, जहां कम समय और कम पैसों में घूम सकते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर के आसपास रहते हैं तो नए साल पर या कभी भी उत्तराखंड के इन पांच सस्ते हिल स्टेशन पर आसानी से पहुंच सकते हैं। उत्तराखंड में ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां कुछ घंटों का सफर तय करके पहुंचा जा सकता है। यहां के नजारे किसी विदेशी जगह से कम नहीं, कम पैसों में आप किसी भी मौसम में यहां घूमने जा सकते हैं। यह रहे उत्तराखंड के सबसे सस्ते हिल स्टेशन।

लैंसडाउन
उत्तराखंड में लैंसडाउन नाम का हिल स्टेशन है। दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी 280 किमी है और लगभग 7 घंटे का सफर तय करके यहां पहुंचा जा सकता है। कम बजट में वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए लैंसडाउन बेहतर जगह है। यहां घूमने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं लेकिन अगर आपको सुकून से वक्त बिताना है, परिवार या दोस्तों के साथ प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाना है तो लैंसडाउन जाना सही फैसला हो सकता है। लैंसडाउन में ट्रैकिंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। महज 5 हजार रुपये में आप आराम से दो रात और तीन दिन लैंसडाउन में ठहर सकते हैं।

अल्मोड़ा
अल्मोड़ा उत्तराखंड के मशहूर और बेस्ट हिल स्टेशनों में शामिल हैं। अल्मोड़ा कुमाऊं की पहाड़ियों पर बसा है। यह हिल स्टेशन चारों ओर से हिमालय के पहाड़ों से घिरा है। अल्मोड़ा में कई प्राचीन मंदिर हैं। वहीं यहां का जीरो प्वाइंट डियर पार्क सुकून के पल बिताने के लिए अच्छी जगह है। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी 305 किलोमीटर है, जहां पहुंचने में लगभग 8 घंटे लग सकते हैं।

ऋषिकेश
उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय हिल स्टेशनों में ऋषिकेश का नाम भी शामिल है। पूरे साल ऋषिकेश में सैलानी नजर आते हैं। भारत के साथ ही विदेश से भी लोग ऋषिकेश घूमने आते हैं। ऋषिकेश को आध्यात्म की नगरी, धर्म और योग का केंद्र भी माना जाता है। यहां कई ऐसे आश्रम हैं, जहां मुफ्त में ठहर सकते हैं। रोमांचक एक्टिविटी जैसे रिवर राफ्टिंग, बज्जी जंपिंग और कैंपिंग के लिए भी ऋषिकेश बेहतरीन जगह है। कम पैसों में आप यहां छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग 263 किमी है। यहां पहुंचने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है। बस या ट्रेन का किराया बहुत कम होता है।

भीमताल
उत्तराखंड के नैनीताल का नाम तो सुना ही होगा लेकिन अगर आप नैनीताल जैसी प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेना चाहते हैं और बहुत अधिक भीड़ भाड़ से दूर कम पैसों में छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भीमताल जा सकते हैं। भीमताल पहुंचने के लिए लगभग 7 घंटे लगते हैं, दिल्ली से भीमताल की दूरी 323 किमी है। भीमताल में घूमने के लिए कई सारे पर्यटन स्थल भी हैं। भीमेस्वर महादेव मंदिर, भीमताल झील और सैयद बाबा का मकबरा घूमने लायक जगह हैं।

मसूरी
उत्तराखंड का मसूरी हिल स्टेशन भी काफी खूबसूरत है। इस हिल स्टेशन पर सुंदर प्राकृतिक झरने, प्राचीन मंदिर, खूबसूरत पहाड़ियां, दलाई हिल्स आदि घूमने के लिए बेस्ट पर्यटन स्थल हैं। ंनए साल में मसूरी में ठहरने के चार्ज बढ़ जाते हैं। हालांकि ऑफ सीजन में मसूरी को 5000 रुपये में आसानी से घूमा जा सकता है। मसूरी घूमने के लिए स्कूटी या बाइक किराए पर लेकर स्थानीय जगहों की सैर पर अधिक व्यय करने से भी बच सकते हैं। दिल्ली से मसूरी की दूरी 313 किमी है और यहां का सफर लगभग 7 घंटे में तय कर सकते हैं।

Tags: Know Trip Price And DestinationsNew Year 2023 Tour PackagesTop Five Hill Stations In UttarakhandUttarakhand Hill Stations
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अगर आप भी हैं अपच से परेशान तो प्राकृतिक तरीके से इस प्रकार करें डिटॉक्स
Khabrein Jara Hat Ke

अगर आप भी हैं अपच से परेशान तो प्राकृतिक तरीके से इस प्रकार करें डिटॉक्स

10 hours ago
सरसों के साग और मक्के की रोटी का सेवन सेहत के लिए अच्छा
Khabrein Jara Hat Ke

सरसों के साग और मक्के की रोटी का सेवन सेहत के लिए अच्छा

10 hours ago
अमेरिकी सोनिक वेपन के उपयोग से खून की उल्टियां करने लगे थे वेनेजुएला के सैनिक
Khabrein Jara Hat Ke

अमेरिकी सोनिक वेपन के उपयोग से खून की उल्टियां करने लगे थे वेनेजुएला के सैनिक

10 hours ago
प्रकृति का दुर्लभ और बेहद कीमती उपहार है हरा शहद
Khabrein Jara Hat Ke

प्रकृति का दुर्लभ और बेहद कीमती उपहार है हरा शहद

1 day ago
सर्दियों में बरते गर्भवती महिलाएं यह सावधानियां
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में बरते गर्भवती महिलाएं यह सावधानियां

1 day ago
बच्चा बिस्तर गीला करता है तो ये उपाय करें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चा बिस्तर गीला करता है तो ये उपाय करें

2 days ago
जानें, सील पैक अंडे में कैसे लेता है एक चूजा सांस
Khabrein Jara Hat Ke

जानें, सील पैक अंडे में कैसे लेता है एक चूजा सांस

2 days ago
पानी की कमी या गलत समय पर पानी पीने से ब्लड शुगर होता है अनियंत्रित
Khabrein Jara Hat Ke

पानी की कमी या गलत समय पर पानी पीने से ब्लड शुगर होता है अनियंत्रित

2 days ago
गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है
Khabrein Jara Hat Ke

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In