Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

खतरे को भाप कर मरने की नाटक करना जीव-जंतुओं की है रक्षा रणनीति

by newzgossip
3 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
खतरे को भाप कर मरने की नाटक करना जीव-जंतुओं की है रक्षा रणनीति
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बन सकती है कई बीमारियों का कारण

शादी का कार्ड छपवाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखें

स्वस्थ जीवनशैली के लिए खाना पकाते समय बरतें सावधानी

कई बार जंगलों में किसी शिकारी के चंगुल में फंसा जानवर खतरे को भाप कर एक दम शांत होकर मरने का नाटक करता है, लेकिन जैसे ही शिकारी की पकड ढीली होता है अचानक उठकर भाग जाता है। यह कोई संयोग नहीं बल्कि जीव-जंतुओं द्वारा अपनाई जाने वाली एक विशेष रक्षा रणनीति है, जिसे विज्ञान की भाषा में ‘थैनाटोसिस’ या ‘टॉनिक इमोबिलिटी’ कहा जाता है।

टॉनिक इमोबिलिटी का अर्थ है शरीर को पूरी तरह स्थिर कर लेना। जब किसी जानवर को गंभीर खतरे का एहसास होता है, तो वह अपनी गतिविधियां लगभग बंद कर देता है। इससे शिकारी का ध्यान भटक सकता है या उसे लग सकता है कि शिकार अब जीवित नहीं है। कई बार यह रणनीति उस समय भी कारगर साबित होती है जब शिकार पहले से ही शिकारी की पकड़ में होता है और उसके पास बचने का कोई दूसरा रास्ता नहीं होता।

थैनाटोसिस इस प्रक्रिया का अधिक उन्नत रूप है, जिसमें जानवर केवल स्थिर नहीं होता बल्कि पूरी तरह मृत दिखाई देने की कोशिश करता है। इस कला में सबसे अधिक प्रसिद्ध वर्जीनिया ओपॉसम माना जाता है। खतरा महसूस होते ही यह जमीन पर गिर जाता है, आंखें और मुंह खुला छोड़ देता है तथा जीभ बाहर निकाल लेता है।

इतना ही नहीं, इसके शरीर की कई जैविक प्रक्रियाएं भी धीमी हो जाती हैं। इसकी हृदय गति लगभग 46 प्रतिशत तक घट सकती है और सांस लेने की रफ्तार भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में शिकारी इसे मृत समझकर छोड़ देता है और मौका मिलते ही यह सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकलता है। कुछ मेंढक और हॉगनोज सांप भी इसी रणनीति का इस्तेमाल करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार मरने का नाटक केवल शिकारी से बचने का उपाय नहीं है। कई जीव इसका उपयोग अनचाहे प्रजनन से बचने के लिए भी करते हैं।

हाल के अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ मादा यूरोपीय कॉमन मेंढक अवांछित नर के संपर्क से बचने के लिए मृत होने का अभिनय करती हैं। इसी तरह मादा ड्रैगनफ्लाई भी पीछा कर रहे नर से छुटकारा पाने के लिए अचानक जमीन पर गिरकर मृत होने का नाटक करती हैं। शोध में पाया गया कि अधिकांश मादा ड्रैगनफ्लाई ने इसी तरकीब का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह व्यवहार लाखों वर्षों के विकासक्रम का परिणाम है। प्रकृति में जीवित रहने की प्रतिस्पर्धा ने कई प्रजातियों को ऐसी अनोखी रणनीतियां विकसित करने के लिए प्रेरित किया है।

Tags: animal's defensive strategydefensive strategy used by animalsFeigning deathkhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बन सकती है कई बीमारियों का कारण
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बन सकती है कई बीमारियों का कारण

10 minutes ago
ASTROLOGY

शादी का कार्ड छपवाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखें

25 minutes ago
स्वस्थ जीवनशैली के लिए खाना पकाते समय बरतें सावधानी
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ जीवनशैली के लिए खाना पकाते समय बरतें सावधानी

2 days ago
मौत से पहले इसीलिए चलने लगती है ‘उल्टी सांस’
Khabrein Jara Hat Ke

मौत से पहले इसीलिए चलने लगती है ‘उल्टी सांस’

2 days ago
समुद्र में कोबुदाई मछली ऐसी जो 10 साल बाद कर लेती है लिंग परिवर्तन
Khabrein Jara Hat Ke

समुद्र में कोबुदाई मछली ऐसी जो 10 साल बाद कर लेती है लिंग परिवर्तन

2 days ago
दुनिया के कुछ देशों में आज भी नहीं चल रहा है वर्ष 2026
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के कुछ देशों में आज भी नहीं चल रहा है वर्ष 2026

2 days ago
जहरीले सांपों के लिए सीधे मौत का पर्याय है सेक्रेटरी बर्ड पक्षी
Khabrein Jara Hat Ke

जहरीले सांपों के लिए सीधे मौत का पर्याय है सेक्रेटरी बर्ड पक्षी

4 days ago
सही खानपान टीबी मरीजों को तेजी से उबरने में करता हैं मदद
Khabrein Jara Hat Ke

सही खानपान टीबी मरीजों को तेजी से उबरने में करता हैं मदद

4 days ago
धीरे-धीरे शुरू होती है कम सुनाई आने की समस्या: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

धीरे-धीरे शुरू होती है कम सुनाई आने की समस्या: विशेषज्ञ

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In