Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, August 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

लाभकारी योग मुद्राओं में से एक है डोलासन

by newzgossip
14 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
लाभकारी योग मुद्राओं में से एक है डोलासन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

मुनक्के का सेवन होता है लाभप्रद

फ्रांस में रहस्यमयी बीमारी डांसिंग प्लेग में मारे गए थे सैकडों लोग

कई देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा की खत्म

2घंटों कुर्सी पर बैठे रहने से शारीरिक अकड़न, पीठ दर्द और मानसिक तनाव आम समस्याएं बन गई हैं। भागदौड़भरी जिंदगी में, अनियमित आहार और एक ही जगह देर तक बैठकर काम करने की आदतें हमारे शरीर को कई रोगों का शिकार बना रही हैं। बीच-बीच में थोडा समय निकालकर योग करना शरीर और मन को फिर से तरोताजा महसूस करा सकता है। इन्हीं लाभकारी योग मुद्राओं में से एक है डोलासन, जिसे पेंडुलम मुद्रा भी कहा जाता है। यह एक ऐसी योग मुद्रा है जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है।

डोलासन हठ योग की एक 22महत्वपूर्ण मुद्रा है, जिसका नाम दो शब्दों डोल (झूलना) और आसन (योग मुद्रा) से मिलकर बना है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इस आसन को करने के दौरान शरीर के ऊपरी हिस्से को एक पेंडुलम की तरह आगे-पीछे झुलाया जाता है, जिससे रीढ़ और कोर की मांसपेशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी इसकी महत्ता पर जोर दिया है, उनके अनुसार, डोलासन एक गतिशील योगासन है जो लचीलापन, रीढ़ की मजबूती और संतुलन को बढ़ाता है, जिससे आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न होने वाली कई समस्याओं से राहत मिलती है। डोलासन के नियमित अभ्यास से कई अद्भुत फायदे होते हैं। यह पेट और कोर की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जो डेस्क जॉब करने वालों के लिए बेहद आवश्यक है। यह पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव देकर दर्द को कम करने में सहायक है, साथ ही हैमस्ट्रिंग (जांघ के पीछे की नसें) को भी टोन करता है।

इसके अलावा, यह रीढ़ की नसों को सक्रिय करके रीढ़ को लचीला बनाता है, जिससे पोस्चर में सुधार होता है और अकड़न कम होती है। मानसिक रूप से भी, इसके नियमित अभ्यास से थकान, सिरदर्द और तनाव से राहत मिलती है, जिससे आप काम के बाद भी ऊर्जावान महसूस करते हैं। इस आसन को करना अपेक्षाकृत आसान है, लेकिन सही तरीके से करना महत्वपूर्ण है। इसे करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को थोड़ा चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं, पैरों के बीच लगभग कंधे जितनी दूरी रखें।

गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को आपस में इंटरलॉक करें और सिर के पीछे रखें, कोहनियों को बाहर की ओर खोल कर रखें। अब सांस छोड़ते हुए अपने धड़ (पेट के ऊपरी हिस्से) को पेंडुलम की तरह दाएं से बाएं और बाएं से दाएं झुलाएं। इस दौरान शरीर का ऊपरी हिस्सा घड़ी के पेंडुलम की भांति नियंत्रित गति करता है। रोजाना 1-2 मिनट तक इस आसन का अभ्यास करने से शरीर में हल्कापन और ऊर्जा का संचार महसूस होता है। शुरुआत में इस आसन को करने में कुछ साधकों को दिक्कत हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे वे इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे, यह धीरे-धीरे आसान होता जाएगा। हालांकि, सिर्फ योगासन करने के साथ-साथ साधक को संतुलित आहार का सेवन भी करना चाहिए, तभी किसी आसन को करने का पूर्ण लाभ मिलता है।

Tags: beneficial yoga mudrasDolasana yogakhabrein jara hat kePendulum Mudra
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

मुनक्के का सेवन होता है लाभप्रद
Khabrein Jara Hat Ke

मुनक्के का सेवन होता है लाभप्रद

5 minutes ago
फ्रांस में रहस्यमयी बीमारी डांसिंग प्लेग में मारे गए थे सैकडों लोग
Khabrein Jara Hat Ke

फ्रांस में रहस्यमयी बीमारी डांसिंग प्लेग में मारे गए थे सैकडों लोग

32 minutes ago
कई देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा की खत्म
Khabrein Jara Hat Ke

कई देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा की खत्म

1 day ago
ऐतिहासिक और रहस्यमयी जगह है मूर की गुफा
Khabrein Jara Hat Ke

ऐतिहासिक और रहस्यमयी जगह है मूर की गुफा

1 day ago
उत्तर प्रदेश में हैं अनमोल झरने जो मानसून में प्रकृति का विस्मय बने
Khabrein Jara Hat Ke

उत्तर प्रदेश में हैं अनमोल झरने जो मानसून में प्रकृति का विस्मय बने

1 day ago
रसदार फलों की तुलना में अधिक मीठा माना जाता है खजूर
Khabrein Jara Hat Ke

रसदार फलों की तुलना में अधिक मीठा माना जाता है खजूर

2 days ago
साल 2050 तक समुद्र में समा जाएंगे कई तटीय शहर: नासा
Khabrein Jara Hat Ke

साल 2050 तक समुद्र में समा जाएंगे कई तटीय शहर: नासा

4 days ago
रेगिस्तान के तापमान में बड़े बदलाव का यह है वैज्ञानिक कारण
Khabrein Jara Hat Ke

रेगिस्तान के तापमान में बड़े बदलाव का यह है वैज्ञानिक कारण

5 days ago
हर साल बाढ़ में क्यों डूब जाता है असम? जानिए इसके पीछे की भौगोलिक और मानवीय वजह
Khabrein Jara Hat Ke

हर साल बाढ़ में क्यों डूब जाता है असम? जानिए इसके पीछे की भौगोलिक और मानवीय वजह

5 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In