Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, July 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

रुई की तरह दिखने वाले बादल का वजन पांच लाख किलोग्राम, फिर भी नहीं गिरते

-बादल के अंदर मौजूद छोटी बूंदें आपस में टकराती रहती हैं, जुड़कर हो जाती हैं बड़ी

by newzgossip
2 weeks ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
रुई की तरह दिखने वाले बादल का वजन पांच लाख किलोग्राम, फिर भी नहीं गिरते
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

तीन योगासन करने से मिल सकती है कमर दर्द में राहत

अब कनाडा में माता-पिता और दादा-दादी को साथ नहीं रख पाएंगे भारतीय

अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम

आसमान में तैरते हुए बादल दिखने में रुई के छोटे टुकड़ों जैसे लगते हैं। ऐला लगता है कि इनमें वजन ही नहीं होगा। रिसर्च में पता चला है कि एक सामान्य बादल का वजन करीब पांच लाख किलोग्राम होता है। यह दो पूरी लोड बोइंग हवाई जहाजों के बराबर है। तूफान वाले बादलों का वजन तो इससे भी कई गुना ज्यादा होता है। वे एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से भी भारी होते हैं। इतने भारी होने के बाद भी ये अचानक जमीन पर नहीं गिरते। आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि यह कैसे मुमकिन है। इसका जवाब बादलों के कुल वजन में नहीं छिपा है। इसके पीछे पानी की छोटी बूंदों का अजीब व्यवहार काम करता है।

बादल आसमान में पानी का कोई एक बड़ा टुकड़ा नहीं होते हैं। यह लाखों-करोड़ों छोटी बूंदों या बर्फ के कणों से मिलकर बनते हैं। ये कण बहुत बड़े इलाके में फैले रहते हैं। वैज्ञानिक बादलों का वजन मापने के लिए लिक्विड वाटर कंटेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसका मतलब है कि एक क्यूबिक मीटर में कितना पानी मौजूद है। इसके बाद पूरे बादल के आकार से इसका गुणा किया जाता है। एक सामान्य बादल आसानी से एक क्यूबिक किलोमीटर का इलाका घेर लेता है। इतने बड़े स्पेस में पानी की मात्रा मिलकर पांच लाख किलोग्राम तक पहुंच जाती है। काले और घने बादलों में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसी वजह से वह खतरनाक हो जाते हैं।

नासा के वैज्ञानिकों ने कहा कि बादल की एक बूंद का साइज सिर्फ दस माइक्रोन होता है। यह साइज बारिश की एक सामान्य बूंद से बहुत ज्यादा छोटा है। इतनी छोटी बूंदों पर ग्रेविटी यानी गुरुत्वाकर्षण बल का असर ना के बराबर होता है। हवा में गिरने वाली हर चीज एक समय बाद टर्मिनल वेलोसिटी पर पहुंच जाती है। यह वह स्पीड है जहां हवा का दबाव ग्रेविटी के असर को खत्म कर देता है। इन नन्ही बूंदों के लिए यह स्पीड एक सेंटीमीटर प्रति सेकंड से भी कम होती है। इस बेहद धीमी स्पीड के कारण बूंदें हवा में रुकी हुई लगती हैं।

बादल हमेशा उसी जगह बनते हैं जहां हवा ऊपर की तरफ जा रही हो। सामान्य दिनों में हवा ऊपर की तरफ बहुत आराम से चलती है। तूफान के समय यह हवा कई मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से ऊपर भागती है। इस ऊपर उठती हवा को साइंस की भाषा में अपड्राफ्ट कहा जाता है। यह अपड्राफ्ट एक धीमे एलीवेटर या लिफ्ट की तरह काम करता है। यह हवा पानी की बूंदों को लगातार ऊपर की तरफ धकेलती रहती है। ग्रेविटी इन्हें जितना नीचे खींचती है, हवा उससे तेज ऊपर भेज देती है। इसी वजह से बादल बिना गिरे घंटों आसमान में तैरते रहते हैं।

आसमान में कोई भी बादल हमेशा के लिए नहीं टिक सकता है, जो नियम बादलों को तैरना सिखाता है, वही बारिश का कारण भी बनता है। बादल के अंदर मौजूद छोटी बूंदें आपस में लगातार टकराती रहती हैं। टकराने से ये बूंदें आपस में जुड़कर बड़ी होने लगती हैं। जब एक बूंद का साइज दस माइक्रोन से बढ़कर एक मिलीमीटर हो जाता है, तो उसका वजन दस लाख गुना बढ़ जाता है। इस बड़े साइज के कारण उसकी टर्मिनल वेलोसिटी भी अचानक बढ़ जाती है। अब वह बूंद एक सेंटीमीटर के बजाय कई मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से गिरने लगती है। हवा का अपड्राफ्ट इस भारी वजन को संभाल नहीं पाता है। इसके बाद ही शांत दिखने वाला बादल भारी बारिश में बदल जाता है।

Tags: Cloud weightClouds that look like cottonHow much do clouds weigh?khabrein jara hat keThe weight of clouds
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

तीन योगासन करने से मिल सकती है कमर दर्द में राहत
Khabrein Jara Hat Ke

तीन योगासन करने से मिल सकती है कमर दर्द में राहत

21 hours ago
अब कनाडा में माता-पिता और दादा-दादी को साथ नहीं रख पाएंगे भारतीय
Khabrein Jara Hat Ke

अब कनाडा में माता-पिता और दादा-दादी को साथ नहीं रख पाएंगे भारतीय

21 hours ago
अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम
Khabrein Jara Hat Ke

अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगती हैं ये मशरुम

3 days ago
इंसान अपनी कुछ प्रिय वस्तुओं को मान लेता है स्वयं की पहचान का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

इंसान अपनी कुछ प्रिय वस्तुओं को मान लेता है स्वयं की पहचान का हिस्सा

3 days ago
स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर

5 days ago
वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी
Khabrein Jara Hat Ke

वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी

5 days ago
अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी
Khabrein Jara Hat Ke

अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी

6 days ago
बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय
Khabrein Jara Hat Ke

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय

6 days ago
आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक
Khabrein Jara Hat Ke

आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक

6 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In