Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, April 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

बुजुर्गों के लिए बेहतरीन विकल्प है कुर्सी योग

by newzgossip
9 months ago
in LIFE STYLE
0
बुजुर्गों के लिए बेहतरीन विकल्प है कुर्सी योग
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

बढती उम्र में बुजुर्गों के लिए कुर्सी योग एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। बुजुर्ग जो फर्श पर बैठने या उठने में असमर्थ हैं, जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों की कमजोरी से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह तरीका खास तौर पर उपयोगी साबित हो रहा है।

कुर्सी का सहारा लेकर किया जाने वाला योग न केवल पारंपरिक आसनों को आसान बनाता है बल्कि इसे अधिक सुरक्षित भी करता है। कुर्सी योग में आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कुर्सी पर बैठकर या उसका सहारा लेकर किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे घर के अलावा पार्क या किसी भी शांत जगह पर आसानी से किया जा सकता है और इसके लिए सिर्फ एक स्थिर और मजबूत कुर्सी की जरूरत होती है। इसका नियमित अभ्यास कई तरह के शारीरिक और मानसिक फायदे देता है।

कुर्सी योग जोड़ों की जकड़न को कम करता है, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर में लचीलापन बढ़ाता है। प्राणायाम और गहरी सांस लेने की तकनीकों से यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा हृदय को स्वस्थ बनाए रखने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी कुर्सी योग प्रभावी माना जाता है। बुजुर्गों के लिए यह व्यायाम का एक सुरक्षित और सरल तरीका है जिसमें किसी तरह का बड़ा जोखिम नहीं होता।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, कुर्सी योग की शुरुआत आसान आसनों से की जा सकती है, जैसे कंधे और गर्दन की हल्की स्ट्रेचिंग, पैरों की गति और सहारे के साथ खड़े होकर किए जाने वाले हल्के आसन। विशेषज्ञों की सलाह है कि इसे प्रशिक्षित योग शिक्षक की देखरेख में शुरू करना बेहतर होता है ताकि सही तकनीक और लय विकसित हो सके। विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि सप्ताह में केवल 2 से 3 बार 20 से 30 मिनट का अभ्यास भी पर्याप्त लाभ दे सकता है। कुर्सी योग सिर्फ बुजुर्गों के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी के लिए एक सुरक्षित और सुलभ विकल्प है जो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहते हैं।

Tags: Benefits of Chair yogaChair yogachair yoga for elderlylife stylestrengthens muscles
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
LIFE STYLE

उम्र के हिसाब से नहीं दौड़ पा रहे लगातार इतने मिनट? तो समझ लें फिटनेस गिर चुकी है

2 days ago
खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान
LIFE STYLE

खाली पेट चाय का सेवन करने से बढ़ सकती है मुश्किल होता है ये नुकसान

2 days ago
करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

4 days ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

1 week ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

1 week ago
7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ
LIFE STYLE

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

1 week ago
पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण
LIFE STYLE

पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

1 week ago
शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन
LIFE STYLE

शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन

1 week ago
पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित
LIFE STYLE

पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित

1 week ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In