Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, May 20, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home भारत

इस मंदिर में दर्शन करके मिलता है केदारनाथ के दर्शन का पुण्य

by newzgossip
4 years ago
in भारत
0
इस मंदिर में दर्शन करके मिलता है केदारनाथ के दर्शन का पुण्य
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जोतिबा कोल्हापुर के उत्तर में पहाड़ों से घिरा एक खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर की मान्यता स्थानीय लोगों में ज्योतिर्लिंग के समान है। लोग इसे केदारलिंगम कहते हैं। इसके दर्शन से केदारनाथ के दर्शन का पुण्य मिलता है। मंदिर परिसर में शिव के तीन मंदिर हैं। श्रद्धालु तीनों के दर्शन करते हैं। ये तीनों शिव के तीन रूप- सत, रज और तम के प्रतीक हैं। इन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का रूप भी माना जाता है। मंदिर में विवाह के बाद दूल्हा-दुल्हन आशीर्वाद लेने आते हैं। आसपास के श्रद्धालु लोग ढोल बाजे के साथ समूह में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में जोतिबा को गुलाल चढ़ाने की पंरपरा है। इसलिए पूरा मंदिर सालों भर गुलाबी रंग के गुलाल से रंगा नजर आता है।

जोतिबा मंदिर का निर्माण 1730 में नवाजीसवा ने करवाया था। पूरा मंदिर काले रंग के पत्थरों से बना हुआ है। मंदिर की दीवारों पर सुंदर नक्काशी देखी जा सकती है। प्रवेश द्वार पर विशाल नंदी की प्रतिमा है। जोतिबा मंदिर का वास्तु प्राचीन शैली का है। यहां स्थापित जोतिबा की प्रतिमा चारभुजा धारी है। स्थानीय लोगों में माना जाता है कि जोतिबा भैरव का पुनर्जन्म था। उन्होंने रत्नासुर से लड़ाई में महालक्ष्मी का साथ दिया था। रत्नासुर के नाम पर ही इस गांव का नाम रत्नागिरी पड़ा। बाद में गांव वालों ने इसका नाम जोतिबा रख दिया।

RelatedPosts

अगर बलूचिस्तान हुआ आजाद तो भारतीय हिंदू कर सकेंगे हिंगलाज माता के दर्शन, हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में से एक है ये मंदिर

कब हुई थी आखिरी बार जाति जनगणना और अब इसकी जरूरत क्यों हुई महसूस?

आखिर क्या है शिमला समझौता, जिसे पाकिस्तान तोड़ने की दे रहा धमकी

आसपास के लोग जोतिबा मंदिर में पुत्र या पुत्री की कामना लेकर आते हैं। कहा जाता है कि उनकी कामना पूरी भी होती है। आसपास के काफी लोग तो हर साल जोतिबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर में दर्शन के लिए रोज काफी भीड़ उमड़ती है। 

जोतिबा के मंदिर में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। उस समय गुलाब उड़ाकर भक्त अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। उस समय तो पूरे पहाड़ भी मानो गुलाबी रंग में रंग जाते हैं। 

Tags: jotiba kolhapur templekedarlingam temple
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अगर बलूचिस्तान हुआ आजाद तो भारतीय हिंदू कर सकेंगे हिंगलाज माता के दर्शन, हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में से एक है ये मंदिर
भारत

अगर बलूचिस्तान हुआ आजाद तो भारतीय हिंदू कर सकेंगे हिंगलाज माता के दर्शन, हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में से एक है ये मंदिर

14 hours ago
कब हुई थी आखिरी बार जाति जनगणना और अब इसकी जरूरत क्यों हुई महसूस?
भारत

कब हुई थी आखिरी बार जाति जनगणना और अब इसकी जरूरत क्यों हुई महसूस?

2 weeks ago
आखिर क्या है शिमला समझौता, जिसे पाकिस्तान तोड़ने की दे रहा धमकी
भारत

आखिर क्या है शिमला समझौता, जिसे पाकिस्तान तोड़ने की दे रहा धमकी

3 weeks ago
अल्टीमेटम के बाद क्या पाकिस्तानी सीमा हैदर को छोड़ना पड़ेगा भारत?
भारत

अल्टीमेटम के बाद क्या पाकिस्तानी सीमा हैदर को छोड़ना पड़ेगा भारत?

4 weeks ago
गेहूं की बुवाई, मछली, बिजली…सब पर ग्रहण! सिंधु जल संधि टूटने से पाकिस्तान में पड़ेगा अकाल
भारत

गेहूं की बुवाई, मछली, बिजली…सब पर ग्रहण! सिंधु जल संधि टूटने से पाकिस्तान में पड़ेगा अकाल

4 weeks ago
भारत के सख्त एक्शन से बिलबिलाया पाकिस्तान, भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौते सस्पेंड किए, शिमला समझौता भी रोका
भारत

भारत के सख्त एक्शन से बिलबिलाया पाकिस्तान, भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौते सस्पेंड किए, शिमला समझौता भी रोका

4 weeks ago
कहां और कैसे हो गई चूक: हमले के इनपुट होने के बाद भी हो गया नरसंहार?
भारत

कहां और कैसे हो गई चूक: हमले के इनपुट होने के बाद भी हो गया नरसंहार?

4 weeks ago
सिंधु जल संधि समझौता स्थगित करने से बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान
भारत

सिंधु जल संधि समझौता स्थगित करने से बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान

4 weeks ago
2025 बना सकता है नया गोल्ड-सिल्वर युग, सोना 1 लाख पार और चांदी पहुंचेगी 1.30 लाख के करीब!
भारत

2025 बना सकता है नया गोल्ड-सिल्वर युग, सोना 1 लाख पार और चांदी पहुंचेगी 1.30 लाख के करीब!

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In