Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?

by newzgossip
4 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

6 साल तक पुरानी बीएस-6 गाड़ियों को अब हर साल नहीं करना होगा पीयूसीसी

एथेनॉल फ्यूल सुरक्षित: इंजन में चींटियां लगाने वाला वायरल वीडियो फेंक

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा ‘ड्रैकुला तोता’

क्या 10 के पान मसाले में वह केसर हो सकता है जिसकी कीमत बाजार में 4 से 4.5 लाख रुपए प्रति किलो है? क्या दाने-दाने में केसर का दम कहने वाले बॉलीवुड के महानायक जनता को गुमराह कर रहे हैं? इन सुलगते सवालों के बीच मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए फिल्म जगत के दिग्गजों और पान मसाला निर्माता कंपनी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

सुपरस्टारों की बढ़ी मुश्किलें, 5 मार्च को होना होगा पेश
गुना के जागरूक नागरिक बिट्टल अहिरवार की अपील पर सुनवाई करते हुए राज्य उपभोक्ता आयोग ने विमल पान मसाला की निर्माता कंपनी जेब इंडस्ट्रीज के साथ-साथ इसके ब्रांड एंबेसडर अजय देवगन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा गुना के रसीला पान भंडार को भी पक्षकार बनाया गया है। आयोग ने पहले इन्हें 20 जनवरी 2026 को तलब किया था, लेकिन किसी के उपस्थित न होने पर अब 5 मार्च 2026 को पेश होकर जवाब देने का अंतिम आदेश दिया है।

केसर के दम पर बिट्टल का बड़ा सवाल
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बिट्टल अहिरवार ने अपने मित्र के लिए विमल का पाउच खरीदा। विज्ञापनों में दाने-दाने में केसर का दावा करने वाले इस ब्रांड के पैकेट पर जब बिट्टल ने कंटेंट्स (सामग्री सूची) देखी, तो वहां केसर का कोई नामोनिशान नहीं था। बिट्टल ने अपने अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह यादव के माध्यम से पहले जिला उपभोक्ता फोरम में परिवाद लगाया था, जहाँ से तकनीकी कारणों से मामला खारिज होने के बाद उन्होंने अधिवक्ता अनुराग खासकलम के माध्यम से राज्य आयोग में अपील एफए/25/1678 दायर की। बिट्टल का तर्क सीधा और दमदार है जब असली केसर 4 लाख किलो है, तो 10 के पाउच में इसका दम कैसे आ सकता है?

पद्मश्री लौटाने और विज्ञापनों पर रोक की मांग
अपीलकर्ता ने आयोग के समक्ष दलील दी है कि ये चारों सुपरस्टार देश के युवाओं के रोल मॉडल हैं। लोग इन्हें अपना आदर्श मानकर इनके द्वारा प्रचारित उत्पादों का सेवन शुरू कर देते हैं, जिससे कम उम्र में ही युवा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों और शारीरिक कमजोरी का शिकार हो रहे हैं। बिट्टल ने मांग की है कि भ्रामक प्रचार करने वाले इन सितारों से राष्ट्रपति द्वारा दिए गए पद्मश्री जैसे सम्मान वापस लिए जाने चाहिए। जनता को गुमराह करने वाले इन विज्ञापनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए। दावा साबित न होने पर कंपनी और सितारों पर भारी जुर्माना लगाया जाए।

प्रशासनिक और कानूनी गलियारों में हलचल
गुना के एक छोटे से पाउच से शुरू हुई यह लड़ाई अब बॉलीवुड के गलियारों तक पहुँच गई है। यदि कंपनी और ये सितारे आयोग के समक्ष यह साबित करने में नाकाम रहे कि उनके उत्पाद में वाकई केसर है, तो उन्हें न केवल लाखों का जुर्माना भरना पड़ सकता है, बल्कि उनकी साख पर भी बड़ा बट्टा लगेगा।

Tags: Ajay DevganBollywood's quartet is stuckhow Vimal tablets contain saffronkhabrein jara hat keshahrukh khanThe difficulties of superstars increased
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

6 साल तक पुरानी बीएस-6 गाड़ियों को अब हर साल नहीं करना होगा पीयूसीसी
Khabrein Jara Hat Ke

6 साल तक पुरानी बीएस-6 गाड़ियों को अब हर साल नहीं करना होगा पीयूसीसी

19 hours ago
एथेनॉल फ्यूल सुरक्षित: इंजन में चींटियां लगाने वाला वायरल वीडियो फेंक
Khabrein Jara Hat Ke

एथेनॉल फ्यूल सुरक्षित: इंजन में चींटियां लगाने वाला वायरल वीडियो फेंक

19 hours ago
सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा ‘ड्रैकुला तोता’
Khabrein Jara Hat Ke

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा ‘ड्रैकुला तोता’

2 days ago
पर्यटकों के लिए मुंबई और पुणे के आसपास है प्रकृति के अद्भुत नजारें
Khabrein Jara Hat Ke

पर्यटकों के लिए मुंबई और पुणे के आसपास है प्रकृति के अद्भुत नजारें

3 days ago
सर्वांगासन से छोटी उम्र में बालों के सफेद होने की समस्या से मिलेगा छुटकारा
Khabrein Jara Hat Ke

सर्वांगासन से छोटी उम्र में बालों के सफेद होने की समस्या से मिलेगा छुटकारा

3 days ago
जुड़वां बच्चों की राजधानी के नाम से जाना जाता है इग्बो-ओरा को
Khabrein Jara Hat Ke

जुड़वां बच्चों की राजधानी के नाम से जाना जाता है इग्बो-ओरा को

3 days ago
अंधेरे में चमकने लगता कैसोवरी पक्षी के सिर का मुकुट: शोध
Khabrein Jara Hat Ke

अंधेरे में चमकने लगता कैसोवरी पक्षी के सिर का मुकुट: शोध

5 days ago
एक इंजेक्शन और बुढ़ापा गायब? रिवर्स एजिंग के पहले मानव ट्रायल से जगी उम्मीद
Khabrein Jara Hat Ke

एक इंजेक्शन और बुढ़ापा गायब? रिवर्स एजिंग के पहले मानव ट्रायल से जगी उम्मीद

5 days ago
दुनिया के सबसे सुरक्षित, अभेद्य और ताकतवर विमान एयरफोर्स वन रिटायर्ड
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के सबसे सुरक्षित, अभेद्य और ताकतवर विमान एयरफोर्स वन रिटायर्ड

5 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In