Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, July 15, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

बरसात के मौसम में उगने वाला अनोखा पौधा है बघनखी

by newzgossip
1 year ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
बरसात के मौसम में उगने वाला अनोखा पौधा है बघनखी
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर

वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी

अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी

अपने खास आकार और औषधीय गुणों के कारण बघनखी का पौधा वर्षों से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बरसात के मौसम में उगने वाला एक अनोखा पौधा बघनखी, जिसे कई क्षेत्रों में बाघनख, बाघनखी, बिच्छू फल या उलट कांटा के नाम से जाना जाता है। इसकी खासियत इसका फल है, जो सूखने के बाद चटकता है और उसमें से काले या भूरे रंग का बीज निकलता है। यह बीज देखने में बाघ के मुड़े हुए नाखून जैसा होता है, इसलिए इसे बाघनख या बघनखी कहा जाता है। इसके पत्ते बड़े, मोटे और रोएंदार होते हैं, और यह पौधा केवल वर्षा ऋतु में ही उगता है तथा सर्दियों के आते-आते स्वत: सूख जाता है।

बघनखी का वैज्ञानिक नाम मार्टिनिया एनुआ है और इसे अंग्रेजी में ‘डेविल्स क्लॉ’ कहा जाता है। वर्षों से यह पौधा पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में उपयोग होता आया है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेंट्री, एंटीऑक्सीडेंट और दर्द निवारक तत्वों के कारण यह रूमेटाइड अर्थराइटिस, पीठ के निचले हिस्से का दर्द, गठिया, मधुमेह, अपच और सीने की जलन जैसी समस्याओं में उपयोगी माना जाता है। इसके औषधीय गुणों को लेकर 2022 में नेशनल स्कूल ऑफ लाइब्रेरी द्वारा प्रकाशित शोध में बताया गया कि बघनखी में सूजन रोधी और विषहरण करने की क्षमता भी होती है।

इसका उपयोग टॉनिक एजेंट के रूप में भी किया जाता है। इस पौधे का स्थानीय चिकित्सा में उपयोग इसके पत्तों और फलों से तैयार तेल के रूप में किया जाता है। पत्तों को सरसों के तेल में पकाकर जोड़ों के दर्द के लिए बेहद लाभकारी तेल तैयार किया जाता है। इसी प्रकार इसके सूखे फलों को कूटकर भी तेल में पकाया जाता है और यह तेल समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या में राहत देता है।

वहीं इसकी जड़ों का चूर्ण अश्वगंधा के चूर्ण के साथ मिलाकर यदि सुबह-शाम शहद के साथ सेवन किया जाए, तो यह गठिया रोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। हालांकि बघनखी को लेकर कई भ्रांतियां भी फैली हुई हैं। अक्सर लोग इसे हथजोड़ी नामक वनस्पति समझने की भूल कर बैठते हैं, जबकि यह पूरी तरह से गलत है। असल में हथजोड़ी के नाम से पहले जो वस्तु बाजार में बेची जाती थी, वह मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) का जननांग था। यह एक गंभीर अपराध था क्योंकि इसके पीछे वन्यजीवों की अवैध तस्करी और हत्या की साजिशें थीं।

वैज्ञानिक शोधों और वन विभाग की सख्ती के बाद इसे प्रतिबंधित कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद आज भी कुछ लोग दावा करते हैं कि असली हथजोड़ी हिमालय या विंध्याचल के जंगलों में मिलती है। इस तरह के झूठे दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और यह वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत दंडनीय अपराध भी है। बघनखी जैसे औषधीय पौधों का महत्व तभी स्थायी रूप से समझा और प्रचारित किया जा सकता है जब उनके वैज्ञानिक तथ्यों को अपनाया जाए और अंधविश्वास तथा झूठे दावों से दूर रहा जाए।

Tags: BaghnakhiBaghnakhi is a unique plantBenefits of Baghnakhi
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ एकांत और नुकसानदायक सामाजिक अलगाव के बीच होता है अंतर

2 hours ago
वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी
Khabrein Jara Hat Ke

वैज्ञानिकों ने विकसित की ‘स्मार्ट घाव ड्रेसिंग’, संक्रमण को रोकेगी

2 hours ago
अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी
Khabrein Jara Hat Ke

अनोखे और विवादित क्रॉइसांट को लेकर सुर्खियां बटोर रही बेकरी

1 day ago
बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय
Khabrein Jara Hat Ke

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने करें ये आसान उपाय

1 day ago
आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक
Khabrein Jara Hat Ke

आज के डिजिटल युग में आंखों को इस प्रकार रखें ठीक

1 day ago
सात मोक्षदायिनी नगरों में स्थान प्राप्त है ‘हरिद्वार’ को, भगवान शिव से है खास संबंध
Khabrein Jara Hat Ke

सात मोक्षदायिनी नगरों में स्थान प्राप्त है ‘हरिद्वार’ को, भगवान शिव से है खास संबंध

2 days ago
मां का ब्लड ग्रुप सीधे बच्चे के ब्लड ग्रुप को प्रभावित क्यों नहीं करता: शोध
Khabrein Jara Hat Ke

मां का ब्लड ग्रुप सीधे बच्चे के ब्लड ग्रुप को प्रभावित क्यों नहीं करता: शोध

2 days ago
नेतन्याहू के बेटे ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटाया, टैक्स से बचने के लिए कर दिया बड़ा कांड
Khabrein Jara Hat Ke

नेतन्याहू के बेटे ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटाया, टैक्स से बचने के लिए कर दिया बड़ा कांड

2 days ago
एसी में रहने से त्वचा और बालों पर पडता है नकारात्मक प्रभाव
Khabrein Jara Hat Ke

एसी में रहने से त्वचा और बालों पर पडता है नकारात्मक प्रभाव

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In