Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, September 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

ईरान से जंग में कंगाल ना हो जाए अमेरिका…..हर दिन 9000 करोड़ स्‍वाहा, पैट्र‍ियट-टॉमहॉक निकाल रहा दिवाला

by newzgossip
7 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
ईरान से जंग में कंगाल ना हो जाए अमेरिका…..हर दिन 9000 करोड़ स्‍वाहा, पैट्र‍ियट-टॉमहॉक निकाल रहा दिवाला
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

पश्चिम एशिया में शुरू हुआ ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष अब एक बड़े वैश्विक संकट को खड़ा कर रहा है। एक सटीक खुफिया ऑपरेशन के तहत ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया गया, जिसमें देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई और 40 से अधिक वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की मौत की खबर सामने आई। अमेरिका और इजरायल को उम्मीद थी कि अभियान से कुछ ही दिनों में ईरान की सैन्य और राजनीतिक ढांचा ध्वस्त होगा और देश में शासन परिवर्तन की स्थिति बनेगी। लेकिन युद्ध के शुरुआती चार दिनों में जो घटनाक्रम सामने आया है, उस घटनाक्रम ने दुनिया को चौंका दिया है। ईरान ने जोरदार पलटवार कर न केवल अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया है, बल्कि अमेरिका और इजरायल की रणनीतिक गणनाओं को भी चुनौती दे दी है।

इस युद्ध की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसकी लागत से जुड़ी असमानता है। अमेरिका और इजरायल के पास दुनिया की सबसे आधुनिक सैन्य तकनीक है, लेकिन इन हथियारों की लागत बेहद अ1धिक है। आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी और चिंतन रिसर्च फाउंडेशन में कंसल्‍टेंट कर्नल के अनुसार, शुरुआती आकलनों के अनुसार ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले 24 घंटों में ही अमेरिका को करीब 77.9 करोड़ डॉलर का खर्च उठाना पड़ा। तीन दिनों के भीतर यह लागत करीब 1.24 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि अमेरिका को हर दिन तकरीबन 1 अरब डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि, अमेरिका का रक्षा बजट लगभग एक ट्रिलियन डॉलर है, लेकिन समस्या कुल खर्च नहीं, बल्कि हथियारों की प्रति यूनिट लागत है। बता दें कि अमेरिकी पैट्रियट और टॉमहॉक मिसाइलों की कीमत करीब 10 से 30 लाख डॉलर तक होती है। इसके मुकाबले ईरान की एक औसत बैलिस्टिक मिसाइल की कीमत केवल 8 लाख से 10 लाख डॉलर के बीच है। इसी तरह अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन की कीमत लगभग 3 करोड़ डॉलर है, जबकि ईरान का शाहेद ड्रोन मात्र 30 से 50 हजार डॉलर में तैयार हो जाता है। इस भारी लागत अंतर का मतलब यह है कि अमेरिका और इजराइल के लिए लंबे समय तक इस युद्ध को जारी रखना आर्थिक रूप से बेहद महंगा साबित हो सकता है।

ए‍क रिपोर्ट में ईरान युद्ध की कीमत के बारे में अनुमान लगाया गया है। इस युद्ध की कुल आर्थिक कीमत अमेरिका के लिए 210 अरब डॉलर (19 लाख करोड़ रुपया) तक पहुंच सकती है। इस आंकड़े में प्रत्यक्ष सैन्य खर्च भी शामिल है, जिसे लगभग 95 अरब डॉलर (870489 करोड़ रुपये) तक आंका गया है।

युद्ध के चार दिनों के भीतर ही अमेरिका और इजरायल के मिसाइल भंडार पर दबाव बढ़ने की आशंका। अनुमान है कि युद्ध क्षेत्र में पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की संख्या लगभग 600 से 800 के बीच है। किसी एक मिसाइल को रोकने के लिए चार से छह इंटरसेप्टर मिसाइलें दागी जाती हैं। अब तक लगभग 150 से 200 इंटरसेप्टर मिसाइलें इस्तेमाल हो चुकी हैं। यदि इसी गति से हमले जारी रहे, तब अगले चार से सात दिनों में इनकी उपलब्धता संकट में पड़ सकती है।

ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि अमेरिका जापान और दक्षिण कोरिया से कुछ पैट्रियट मिसाइलें खाड़ी क्षेत्र में ट्रांसफर करने पर विचार कर रहा है। दूसरी ओर ईरान के पास मिसाइलों और ड्रोन का विशाल भंडार बताया जा रहा है। विभिन्न अनुमानों के अनुसार ईरान के पास 20,000 से 50,000 तक अलग-अलग प्रकार की मिसाइलें हो सकती हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में ड्रोन भी मौजूद हैं, जिसमें से कई पहाड़ों के अंदर बने भूमिगत ठिकानों में सुरक्षित रखे गए हैं।

Tags: .9000 crore rupees lost every dayAmerica should not go bankruptamerica war with Irankhabrein jara hat kePatriot-Tomahawk is going bankrupt
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब
Khabrein Jara Hat Ke

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

2 days ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

2 days ago
रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

2 days ago
Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम
Khabrein Jara Hat Ke

Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम

2 days ago
बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व

3 days ago
झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी

3 days ago
Train Ticket: टिकट पर गलत उम्र लिखना पड़ सकता है भारी, TTE कर सकता है कार्रवाई; जानें रेलवे का नियम
Khabrein Jara Hat Ke

Train Ticket: टिकट पर गलत उम्र लिखना पड़ सकता है भारी, TTE कर सकता है कार्रवाई; जानें रेलवे का नियम

3 days ago
चीन में हवा में उल्टी लटककर दौड़ती है सस्पेंडेड मोनोरेल, कांच के फर्श से दिखता है नीचे का शहर
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में हवा में उल्टी लटककर दौड़ती है सस्पेंडेड मोनोरेल, कांच के फर्श से दिखता है नीचे का शहर

3 days ago
Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In