Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, July 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

मुस्लिम देश में दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक, बाली में हैं सबसे ज्यादा हिंदू

-उत्सवों, कठपुतलियों शो में अर्जुन, हनुमान, कौरव और राम जैसे पात्र आते हैं नजर

by newzgossip
2 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
मुस्लिम देश में दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक, बाली में हैं सबसे ज्यादा हिंदू
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

एसी में रहने से त्वचा और बालों पर पडता है नकारात्मक प्रभाव

बच्चों को बनायें उत्साही, बच्चों को शुरु से ही दें ये जरुरी जानकारी

इस प्रकार कमजोर बच्चे भी बनेंगे तेज

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश है, लेकिन यहां भारतीय संस्कृति की जड़ें गहरी हैं। खास बात यह है कि इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर हिंदू ज्यादा हैं और बहुत सुकून की जिंदगी गुजार रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत और इंडोनेशिया के संबंध कोई नए नहीं हैं। ईसा से पहले के समय से ही भारतीय व्यापारी और नाविक सदियों से वहां जाते रहे। इसी वजह से वहां हिंदू और बौद्ध धर्म का गहरा प्रभाव पड़ा। प्राचीन काल में श्रीविजया, मजापहित और गजाह मधा जैसे साम्राज्य फले-फूले। यहां तक कि इंडोनेशियाई भाषा ‘बहासा इंडोनेशिया’ में भी संस्कृत के कई शब्द हैं, जो इस रिश्ते को और भी गहरा बनाते हैं। इंडोनेशिया के उत्सवों, नृत्यों और कठपुतलियों के शो में अर्जुन, हनुमान, कौरव और राम जैसे पात्र नजर आते हैं।

इंडोनेशिया में रामलीला भी वैसी ही होती है। स्टेज पर कलाकार रामायण के पात्रों की तरह सजकर आते हैं और इस कहानी को दर्शाते हैं। इस दौरान किरदारों को निभाने वाले हिंदू-मुस्लिम दोनों ही होते हैं। इंडोनेशिया में सबसे खास बाली द्वीप है, जहां हिंदू ज्यादा रहते हैं। भारत से जाने वाले पर्यटकों की संख्या भी यहां खूब होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां का हिंदू धर्म भारत से थोड़ा अलग है, लेकिन मंदिर, त्योहार और परंपराएं भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप बोरोबुदुर भी है और प्रांबनन हिंदू मंदिर कॉम्प्लेक्स जैसे स्मारक प्राचीन विरासत को दिखाते हैं।

इंडोनेशिया में हिंदूओं की आबादी करीब 1.7फीसदी है, लेकिन उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता पूरी है। बाली में हिंदू बहुसंख्यक होने के कारण वहां सरकार भी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देती है। महाभारत और रामायण पर आधारित कार्यक्रम सरकारी स्तर पर आयोजित होते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में कट्टरता बढ़ी है, लेकिन बाली जैसे इलाकों में सांस्कृतिक सद्भाव अभी भी मजबूत है। इंडोनेशिया का आधिकारिक दर्शन पांच सिला भी विविधता में एकता पर आधारित है, जो भारत के विविधता में एकता के सिद्धांत से मिलता-जुलता है। प्राचीन समय में इंडोनेशिया में हिंदू और बौद्ध धर्म का पर्भाव सबसे अधिक था।

13वीं सदी के आखिर में पूर्वी जावा में हिंदू मजापहित साम्राज्य की स्थापना हुई थी, गजाह मधा के अधीन इसके प्रभाव का विस्तार उस क्षेत्र में हुआ जो आज इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया जैसे देश में हिंदू ग्रंथों और मूर्तियों का सम्मान देखकर यह समझ आता है कि भारतीय संस्कृति का प्रभाव कितना गहरा है। पीएम मोदी की इस यात्रा से उम्मीद है कि दोनों देश न केवल आर्थिक साझेदारी बढ़ाएंगे, बल्कि अपनी साझी सांस्कृतिक विरासत को भी और मजबूत करेंगे।

Tags: A glimpse of Indian cultureBali has the largest Hindu populationIndian culture in a Muslim countrykhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

एसी में रहने से त्वचा और बालों पर पडता है नकारात्मक प्रभाव
Khabrein Jara Hat Ke

एसी में रहने से त्वचा और बालों पर पडता है नकारात्मक प्रभाव

35 minutes ago
बच्चों को बनायें उत्साही, बच्चों को शुरु से ही दें ये जरुरी जानकारी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को बनायें उत्साही, बच्चों को शुरु से ही दें ये जरुरी जानकारी

40 minutes ago
इस प्रकार कमजोर बच्चे भी बनेंगे तेज
Khabrein Jara Hat Ke

इस प्रकार कमजोर बच्चे भी बनेंगे तेज

1 hour ago
सदियों पुरानी ‘झूलती मीनारें’ आज भी वैज्ञानिकों के लिए बनी हैं रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

सदियों पुरानी ‘झूलती मीनारें’ आज भी वैज्ञानिकों के लिए बनी हैं रहस्य

2 days ago
महंगाई से तंग आकर कपल ने पाया शांति का ठिकाना, दुनिया की सबसे सस्ती जगह पर बिता रहे हैं जीवन
Khabrein Jara Hat Ke

महंगाई से तंग आकर कपल ने पाया शांति का ठिकाना, दुनिया की सबसे सस्ती जगह पर बिता रहे हैं जीवन

2 days ago
भूकंप से कुछ सेकंड पहले अलर्ट भेज सकता है गूगल का ये फीचर
Khabrein Jara Hat Ke

भूकंप से कुछ सेकंड पहले अलर्ट भेज सकता है गूगल का ये फीचर

2 days ago
दुनिया के सबसे वीआईपी फोन नंबर्स का अनमोल संग्रह, मालिक के नाम दर्ज हैं 4 गिनीज रिकॉर्ड!
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के सबसे वीआईपी फोन नंबर्स का अनमोल संग्रह, मालिक के नाम दर्ज हैं 4 गिनीज रिकॉर्ड!

2 days ago
चीनी लड़कियां शौक से मार खाने आती हैं ट्रेनिंग सेंटर
Khabrein Jara Hat Ke

चीनी लड़कियां शौक से मार खाने आती हैं ट्रेनिंग सेंटर

2 days ago
Venezuela: आसमान के अनोखे दृश्य को प्राकृतिक आपदा से जोड़कर देख रहे लोग
Khabrein Jara Hat Ke

Venezuela: आसमान के अनोखे दृश्य को प्राकृतिक आपदा से जोड़कर देख रहे लोग

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In