Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, August 7, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

डिनर के बाद 15 मिनट की सैर है पेट की समस्याओं का समाधान

by newzgossip
1 day ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
डिनर के बाद 15 मिनट की सैर है पेट की समस्याओं का समाधान
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

कान की चावल के दाने के बराबर की हड्डी करती है सुनने का काम

नींद बार-बार टूटने लगे तो लें विशेषज्ञों की सलाह

मन और शरीर के संतुलन के लिए अत्यंत लाभकारी है कर्णपीड़ासन

डिनर के बाद केवल 15 मिनट की हल्की सैर पेट से जुड़ी कई आम समस्याओं को दूर कर सकती है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रख सकती है। आमतौर पर लोग सुबह की सैर को ही शरीर के लिए सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद मानते हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और वज़न भी नियंत्रित रहता है। हालाँकि, डॉक्टरों के अनुसार, रात के खाने के बाद रोज़ाना 10 से 15 मिनट टहलना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पेट से जुड़ी शिकायतों को कम करने में मदद करता है और आपके हाजमे को बेहतर बनाता है।

डॉक्टर बताते हैं कि जब आप भोजन के तुरंत बाद बिस्तर पर बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं, तो इससे भोजन को ठीक से पचने में बाधा आती है। पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे आपका हाजमा बिगड़ता है और गैस, कब्ज, पेट फूलने जैसी समस्याएं अक्सर बनी रहती हैं। उनका सुझाव है कि सोने से क़रीब 2-3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए और डिनर करने के लगभग 10 मिनट बाद हल्की सैर की आदत ज़रूर डालनी चाहिए। इस छोटी सी वॉक के कई बड़े फ़ायदे हैं। सबसे पहला और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह एसिडिटी और गैस की समस्या को ख़त्म करती है।

खाने के तुरंत बाद आराम करने की बजाय 10-15 मिनट की धीमी गति से की गई सैर एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन की शिकायत को कम करने में मदद करती है। इससे भोजन जल्दी पचने की प्रक्रिया में आता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और गैस बनने की संभावना कम हो जाती है। दूसरा महत्वपूर्ण फ़ायदा यह है कि रात के खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर तेज़ी से बढ़ने लगता है, लेकिन अगर आप सिर्फ़ 10-15 मिनट भी टहल लेते हैं, तो यह काफी हद तक नियंत्रित रहता है। टहलने से मांसपेशियाँ ग्लूकोज़ का बेहतर उपयोग करती हैं, जिससे भोजन के बाद अचानक बढ़ने वाला ब्लड शुगर कम हो सकता है। यह विशेष रूप से प्री-डायबिटीज और डायबिटीज के जोखिम वाले लोगों के लिए बेहद फ़ायदेमंद हो सकता है। तीसरा, ये आपके संपूर्ण पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर को स्वाभाविक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है।

विशेषज्ञ कहते हैं कि लोग महंगे डिटॉक्स ड्रिंक पर हज़ारों रुपये ख़र्च करते हैं, जबकि अगर वे सिर्फ़ 10-15 मिनट टहलें, तो इन ड्रिंक्स की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी। धीमी या तेज़, कोई भी वॉक आपके पाचन को हमेशा अच्छा काम करने में मदद करती है। मालूम हो कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर रात के खाने के बाद अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बरतते हैं। अक्सर रात के भोजन के बाद लोग या तो तुरंत सोफे पर बैठ जाते हैं या बिस्तर पर लेट जाते हैं, जो पेट के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता।

Tags: A 15-minute walk after dinnerA light walkkhabrein jara hat kesolution to stomach problems
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

कान की चावल के दाने के बराबर की हड्डी करती है सुनने का काम
Khabrein Jara Hat Ke

कान की चावल के दाने के बराबर की हड्डी करती है सुनने का काम

8 hours ago
नींद बार-बार टूटने लगे तो लें विशेषज्ञों की सलाह
Khabrein Jara Hat Ke

नींद बार-बार टूटने लगे तो लें विशेषज्ञों की सलाह

8 hours ago
मन और शरीर के संतुलन के लिए अत्यंत लाभकारी है कर्णपीड़ासन
Khabrein Jara Hat Ke

मन और शरीर के संतुलन के लिए अत्यंत लाभकारी है कर्णपीड़ासन

9 hours ago
क्या होता है ‘बादल फटना’? आखिर पहाड़ी इलाकों में ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं
Khabrein Jara Hat Ke

क्या होता है ‘बादल फटना’? आखिर पहाड़ी इलाकों में ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं

1 day ago
मुनक्के का सेवन होता है लाभप्रद
Khabrein Jara Hat Ke

मुनक्के का सेवन होता है लाभप्रद

3 days ago
लाभकारी योग मुद्राओं में से एक है डोलासन
Khabrein Jara Hat Ke

लाभकारी योग मुद्राओं में से एक है डोलासन

3 days ago
फ्रांस में रहस्यमयी बीमारी डांसिंग प्लेग में मारे गए थे सैकडों लोग
Khabrein Jara Hat Ke

फ्रांस में रहस्यमयी बीमारी डांसिंग प्लेग में मारे गए थे सैकडों लोग

3 days ago
कई देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा की खत्म
Khabrein Jara Hat Ke

कई देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा की खत्म

4 days ago
ऐतिहासिक और रहस्यमयी जगह है मूर की गुफा
Khabrein Jara Hat Ke

ऐतिहासिक और रहस्यमयी जगह है मूर की गुफा

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In