Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, September 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पढ़िए कैसे बनती थी विषकन्याएं, खून, पसीना, थूक सबकुछ होता था जहरीला!

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पढ़िए कैसे बनती थी विषकन्याएं, खून, पसीना, थूक सबकुछ होता था जहरीला!
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अर्द्धहलासन क्या है? जानें करने का सही तरीका और इसके फायदे

पौधों में ज्यादा पत्तियां निकलना स्वस्थ होने की गारंटी नहीं, जानें असली संकेत

बच्चों की डाइट में शामिल करें दालचीनी, सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे

आपने सुना होगा या टीवी में देखा होगा कि प्राचीन समय में राजा-महाराजा अपने पास विषकन्याएं रखा करते थे, जिनका इस्तेमाल वो अपने सबसे खतरनाक दुश्मन को मारने या उसका कोई भेद निकलवाने के लिए किया करते थे. विषकन्याएं एक तरह का ‘ह्यूमन वेपन’ हुआ करती थीं, जिनको एक खास प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाता था. आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि विषकन्याएं कैसे तैयार की जाती थी-

खूबसूरत बच्चियों को छांटा जाता था
अक्सर राजा अपनी अवैध संतानों या फिर अनाथ और गरीब बच्चियों को विषकन्या में बदल देते थे. इन्हें राजमहल में ही रखकर इनके खानपान का ख्याल रखा जाता था और फिर कुछ दिनों बाद इनके जहरीले बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होती थी. कम उम्र से ही इन्हे निर्धारित मात्रा में अलग-अलग तरह का जहर दिया जाता था. बाद में धीरे-धीरे जहर की मात्रा को बढ़ाया जाता था. इस दौरान ज्यादातर बच्चियां मर भी जाया करतीं थीं तो कुछ विकलांग हो जातीं थीं. सही-सलामत बचने वाली बच्चियों को और घातक बनाया जाता था.

विषकन्याओं को दी जाती थी ये ट्रेनिंग
इन्हे नृत्य, गीत, साहित्य, सजने-संवरने और लुभाने की हर कला में पारंगत बनाया जाता था. उन्हे इस तरह तैयार किया जाता था कि किसी राजा-महाराजा से बातचीत कर, वो उसे लुभा सकें. युवा होते-होते ये इतनी विषैली हो जाया करती थीं कि उनके शरीर का स्पर्श भी जानलेवा होता था. उनका पूरा शरीर यानी उनका खून, थूक और पसीना सब कुछ जहरीला हो जाता था, लिहाजा उनसे किसी भी तरह का शारीरिक संबंध बनाना जानलेवा होता था. इस तरह विष कन्याओं का इस्तेमाल दूसरे राजाओं या सेनापति को मारने या उनसे जरूरी जानकारियां निकलवाने के लिए किया जाता था.

इस तरह बन जाती थी विषैली
लड़कियों को जहरीला बनाने की इस प्रक्रिया को मिथ्रिडायटिज़म (mithridatism) कहते हैं. जिसमें किसी के शरीर में धीरे-धीरे जहर डालकर उसे जहर के लिए इम्यून बना दिया जाता है. गौरतलब है कि मिथ्रिडायटिज़म हर तरह के जहर के साथ नहीं किया जा सकता. इसके लिए केवल बायोलॉजिकली ज्यादा जटिल संरचना के जहर का ही इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि, हमारा इम्यून सिस्टम इसी तरह के जहर पर प्रतिक्रिया देता है. निश्चित मात्रा में बार-बार एक ही तरह का जहर देने पर लिवर की कंडीशनिंग हो जाती है और वो जहर को पचाने के लिए ज्यादा एंजाइम बनाता है. उदाहरण के लिए सेब या कई दूसरे फलों के बीजों में सायनाइड होता है. अक्सर हम इनके बीज खा भी लेते हैं. चूंकि यह बहुत थोड़ी मात्रा में शरीर में जाता है, इसलिए इसका आदी हो चुका हमारा लिवर उसे पचा लेता है.

हिंदू माइथोलॉजी में भी जिक्र
कहा जाता है कि ग्रीक राजा सिकंदर (Alexander The Great) जब दुनिया फतह करने निकला था तो उसके गुरु अरस्तू ने उसे भारत की विषकन्याओं के बारे में बताया था. भारत फतह के दौरान उसने खास ध्यान रखा कि यहां की युवतियों के साथ उसका ज्यादा संबंध न हो और अगर हो भी तो काफी जांच-परख के बाद हो. इस बारे में चाणक्य (340-293 ईपू) के अर्थशास्त्र में भी जिक्र मिलता है.

मॉडर्न जमाने में भी हैं विषकन्या!
हालांकि, पुराने समय में विषकन्याओं के होने की पुष्टि करने वाला कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन तब भी दुनियाभर के साहित्य और लोकगाथाओं में इसका उल्लेख इसके होने पर मुहर लगाता है. आज के जमाने में हनी ट्रैप को विषकन्या का ही आधुनिक टर्म माना जाता है.

Tags: Alexander The Greathow Vishkanyas were madepoisonous GirlPoisonous Girl TrainingPoisonous GirlsViral NewsWeird News
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अर्द्धहलासन क्या है? जानें करने का सही तरीका और इसके फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

अर्द्धहलासन क्या है? जानें करने का सही तरीका और इसके फायदे

6 hours ago
पौधों में ज्यादा पत्तियां निकलना स्वस्थ होने की गारंटी नहीं, जानें असली संकेत
Khabrein Jara Hat Ke

पौधों में ज्यादा पत्तियां निकलना स्वस्थ होने की गारंटी नहीं, जानें असली संकेत

6 hours ago
बच्चों की डाइट में शामिल करें दालचीनी, सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों की डाइट में शामिल करें दालचीनी, सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे

6 hours ago
किशोर होते बच्चों को सही और गलत की पहचान करायें
Khabrein Jara Hat Ke

किशोर होते बच्चों को सही और गलत की पहचान करायें

6 hours ago
अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

अंग्रेज इंजीनियर को आया था सपना, एक्सप्रेसवे बनने से पहले बना था मंदिर! जानिए उत्तराखंड के डाट काली मंदिर की कहानी

1 day ago
पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास
Khabrein Jara Hat Ke

पेट भरने की मजबूरी से बना ‘पिज्जा’, रानी के नाम पर पड़ा नाम! जानिए 236 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

1 day ago
क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

क्या सांप के काटने से फल-सब्जी भी जहरीली हो जाती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

1 day ago
दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

दूध, बदला और बीन… सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया, जानिए क्या कहता है विज्ञान

1 day ago
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति
Khabrein Jara Hat Ke

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के खतरों से गांवों को बचाते हैं गणपति

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In