Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

डिस्प्रिन और एस्प्रिन में है ये अंतर, जान लीजिए क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
डिस्प्रिन और एस्प्रिन में है ये अंतर, जान लीजिए क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

वजन घटाने सुपर फूड्स का इस्तेमाल करें

भोजन के तुरंत बाद आ रहा हो पसीना, तो हो सकता है ये कारण

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़

लंदन: सिरदर्द से बचने के लिए ली जाने वाली डिस्प्रिन यानी एस्प्रिन दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। जिन लोगों को दिल का दौरा पड़ चुका हो, डॉक्टर उन्हें रोजाना ये दवा लेने की सलाह देते हैं। शोध बताते हैं कि हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी के लिए रोजाना एस्प्रिन ली जा सकती है। हालांकि इसके कई जोखिम भी हैं।

विशेषज्ञ की मानें तो डिस्प्रिन और एस्प्रिन में खास अंतर नहीं। दोनों ही में एसिटाइल सैलिसिलिक एसिड यानी एएसए होता है। डिस्प्रिन में सॉल्ट यानी मुख्य तत्व एस्प्रिन ही होता है और ये कोटेड दवा होती है। वहीं एस्प्रिन पर कोई कोटिंग नहीं होती और ये कम से लेकर ज्यादा पावर की दवा हो सकती है। दूसरी ओर डिस्प्रिन ज्यादा तेज दवा मानी जाती है और दर्द में तुरंत राहत के लिए इसे प्रेफर किया जाता है।

हालांकि किसी भी तरह के दर्द में डॉक्टर की सलाह के बिना इसे लेना सेहत पर बुरा असर डालता है। ये खून को पतला कर देता है और पाचन तंत्र पर भी बुरा असर डालता है।डिस्प्रिन की टेबलेट सिरदर्द के अलावा शरीर में दर्द, दिल के दौरे में, माइग्रेन, स्ट्रोक, किसी तरह की सूजन, शरीर में अकड़न, बुखार और एक्ने के इलाज के लिए भी ली जा सकती है लेकिन इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। ये नॉन-इन्फ्लेमेटरी ड्रग के तहत आती है यानी वो दवा जिससे दर्द और सूजन कम होती है। यही वजह है कि इसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक से गुजर चुके लोगों को नियमित खाने की सलाह दी जाती रही, हालांकि यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन मेडिकल स्कूल में इंटरनल मेडिसिन के प्रोफेसर मार्क फेंड्रिक इससे होने वाले खतरों से भी आगाह करते हैं।

प्रोफेसर फेंड्रिक के अनुसार जब भी आप डिस्प्रिन लेते हैं, आपके पेट की अंदरुनी सतह कमजोर होती जाती है और रक्तस्त्राव की आशंका बढ़ जाती है। यही वजह है कि रोजाना ये दवा लेने वालों को पेट के अल्सर और अंदरुनी ब्लीडिंग का खतरा दोगुना से भी ज्यादा रहता है। रोजाना कितनी डिस्प्रिन ली जानी चाहिए, इसपर भी विवाद है। 75 मिलीग्राम, 100 मिलीग्राम और 325 मिलीग्राम का डोज़ भी समान रूप से असर करता है तो बीमारी की गंभीरता के हिसाब से किसे, कितनी खुराक मिलनी चाहिए, इसपर अभी भी शोध चल रहे हैं। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के मेडिकल डायरेक्टर प्रोफेसर पीटर वीजबर्ग के अनुसार रोजाना डिस्प्रिन लेने के कई नुकसान हैं।

इसमें पेट की खराबी, उल्टियां और अपच सबसे पहले साइड इफेक्ट हैं। ये सीधे पाचन तंत्र पर असर डालता है इसलिए दवा हल्के गुनगुने पानी या दूध के साथ ली जानी चाहिए ताकि साइड इफेक्ट कम हो। किसी भी तरह की सर्जरी से पहले डिस्प्रिन किसी भी हाल में नहीं ली जानी चाहिए, जब तक कि डॉक्टर खुद न कहें। ये दवा खून को पतला करती है और सर्जरी से पहले दवा लेना खून के जमाव को रोकता है, जिससे रक्तस्त्राव का खतरा बढ़ जाता है। ये जानलेवा हो सकता है। लंबे वक्त तक डिस्प्रिन लेना लिवर पर बुरा असर डालता है और धीरे-धीरे लिवर खराब होने लगता है। इससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। किडनी की सेहत भी इससे प्रभावित होती है।

डिस्प्रिन से एनलजेसिक नेफ्रोपैथी हो सकती है यानी किडनी बिना कोई संकेत दिए कमजोर होती चली जाती है और एक दिन काम करना बंद कर देती है। मालूम हो कि करीब 125 साल पहले एस्पिरीन दवा का आविष्कार हुआ। दुनियाभर में इसकी सबसे लोकप्रिय और हिट टैबलेट डिस्प्रिन है। आमतौर पर किसी भी तरह के दर्द में लोग तुरंत इसको ले लेते हैं। जिन लोगों को सिरदर्द की शिकायत रहती है, वो अक्सर इसको खुद लेते रहते हैं।

Tags: aspirinDisprinifference between Disprin and Aspirinside effects of Aspirinside effects of Disprin
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

वजन घटाने सुपर फूड्स का इस्तेमाल करें
Khabrein Jara Hat Ke

वजन घटाने सुपर फूड्स का इस्तेमाल करें

12 hours ago
भोजन के तुरंत बाद आ रहा हो पसीना, तो हो सकता है ये कारण
Khabrein Jara Hat Ke

भोजन के तुरंत बाद आ रहा हो पसीना, तो हो सकता है ये कारण

12 hours ago
पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़
Khabrein Jara Hat Ke

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़

3 days ago
दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल

3 days ago
जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर
Khabrein Jara Hat Ke

जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर

4 days ago
हलासन करने से आती है त्वचा में अद्भुत चमक
Khabrein Jara Hat Ke

हलासन करने से आती है त्वचा में अद्भुत चमक

4 days ago
क्या है परिसीमन? जिससे बढ़ गई लोकसभा में सीटें………आसान भाषा में समझें
Khabrein Jara Hat Ke

क्या है परिसीमन? जिससे बढ़ गई लोकसभा में सीटें………आसान भाषा में समझें

4 days ago
जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती
Khabrein Jara Hat Ke

जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती

5 days ago
आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण
Khabrein Jara Hat Ke

आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण

5 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In