Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, August 25, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

ये जहर वाला पौधा जान लेने के साथ बीमारियों को भी करता है ठीक

हमारे देश में पाए जाने वाला रत्ती या गुंजा का पौधा कई बार बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। रत्ती के बीज से सांप के जहर जैसा ही खतरनाक और जहरीला पदार्थ निकलता है।

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
ये जहर वाला पौधा जान लेने के साथ बीमारियों को भी करता है ठीक
155
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं

घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम

मध्य प्रदेश के भिंड में 7 साल के एक बच्चे की मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल बच्चे के लक्षण ऐसे थे जैसे इसे सांप ने काट लिया हो. लेकिन ये बच्चा सांप का नहीं, बल्कि एक पौधे का शिकार हुआ।

दरअसल, भारत में पाया जाने वाला एक खास तरह का पौधा जिसे रत्ती या गुंजा का पौधा भी कहा जाता है, उस पौधे के बीजों की वजह से ये बच्चा बीमार हुआ. इस पौधे के बीज से सांप के जहर जैसा ही खतरनाक और जहरीला पदार्थ निकलता है. इस पौधे को विज्ञान की भाषा में Abrus Precatorius कहा जाता है और इससे निकलने वाले जहर का नाम Abrin है. ये जहर उतना ही घातक और जानलेवा हो सकता है जितना सांप का जहर।

भिंड के गांव में तीन बच्चे खेत से जा रहे थे, वहीं पर रत्ती का पौधा भी लगा था. उस समय पौधा और उसके बीज थोड़े मुलायम थे. दो बच्चों ने इस पौधे को फल समझकर खा लिया, जिसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई।

कैसे हुआ पौधे के जहर का इलाज?
बच्चे को जब दिल्ली के अस्पताल में इमरजेंसी में लाया गया तो बच्चा बेहोश था, उसके दिमाग में सूजन आ चुकी थी और और उसका पल्स रेट बहुत ज्यादा हो गया था. बच्चे को इस बीज से मिले जहर का शिकार हुए 24 घंटे बीत चुके थे. अगर जहर का शिकार होने के बाद के एक घंटे में अस्पताल पहुंचा जा सके तो उस जहर की काट यानी एंटीडॉट दी जा सकती है. लेकिन इस बच्चे के मामले में वो वक्त बीत चुका था और अब antidote देने से कोई फायदा नहीं होने वाला था। ऐसे में शरीर में जा चुके इस जहर को बाहर निकालने के अलावा कोई और चारा नहीं बचता।

इसके अलावा मरीज को जहर से होने वाले दूसरे साइड इफेक्ट्स से बचाने के लिए उसे सपोर्टिव ट्रीटमेंट दिया जाता है. जैसे अगर मरीज ने सांस के जरिए जहर को निगल लिया है तो उसे सांस लेने में दिक्कत होगी. उसके लिए ऑक्सीजन देना होगा. इसी तरह बीपी कंट्रोल करने के लिए दवाएं दी जाती हैं।

उसके अलावा एक्टिवेटिड चारकोल थेरेपी दी जाती है. चारकोल जहर को एब्जॉर्ब कर लेता है और जहर शरीर में नहीं फैलता. इसके अलावा आंखों और पेट को मेडिकल तरीके से साफ किया जाता है।

अस्पताल के पीडियाट्रिक एमरजेंसी केयर के एक्सपर्ट डॉ धीरेन गुप्ता के मुताबिक इस बच्चे को अस्पताल में भर्ती करके चार दिनों तक इलाज किया गया. एमपी के इस बच्चे को तो बचा लिया गया, लेकिन इस लड़के का एक 5 साल का छोटा भाई भी था. उसने भी गलती से ये जहर निगल लिया था. 24 घंटे के अंदर ही इस बच्चे की हालत बिगड़ गई. उसे दौरे पड़े, वो कोमा में चला गया और उसकी मौत हो गई. इसलिए ये ऐसी बीमारी है जिसके इलाज के लिए जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचना जरूरी होता है।

क्या होता है रत्ती का पौधा?
गुंजा या रत्ती के पौधे से बहुत सी दवाईयां बनाई जाती हैं. आयुर्वेद में इस पौधे का बहुत महत्व है. गुंजा के पौधे से बनी दवाओं से टिटनेस, ल्यूकोडर्मा(स्किन इंफेक्शन) और सांप के काटने का इलाज भी होता है. इसे वात और पित्त की बीमारियों के इलाज में कारगर माना जाता है।

इस पौधे को कितना अहम माना जाता है ये आप इस बात से समझ सकते हैं कि पुराने समय में सुनार कीमती रत्नों और सोने को तौलने के लिए गुंजा के पौधे के बीज यानी रत्ती का इस्तेमाल करते थे. एक रत्ती के बीज का वजन 125 मिलीग्राम माना जाता था. अब इसे 105 मिलीग्राम माना जाता है।

Tags: Abrus PrecatoriusDelhi HospitalDelhi NewsMadhya Pradesh Newspoisonous plantpoisonous plant also cures diseases
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन
Khabrein Jara Hat Ke

परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन

11 hours ago
केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं

1 day ago
घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम
Khabrein Jara Hat Ke

घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम

1 day ago
समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं
Khabrein Jara Hat Ke

समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं

1 day ago
खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं

3 days ago
शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप

3 days ago
जोड़ों की अकड़न से राहत के लिए टखनों का आसान व्यायाम है मूवमेंट
Khabrein Jara Hat Ke

जोड़ों की अकड़न से राहत के लिए टखनों का आसान व्यायाम है मूवमेंट

3 days ago
एक ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी ने धारण किया है स्त्री का रूप, जानिए कहां है ये अनोखा धाम
Khabrein Jara Hat Ke

एक ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी ने धारण किया है स्त्री का रूप, जानिए कहां है ये अनोखा धाम

3 days ago
डाइट में गेहूं के अलावा दूसरी रोटियों को भी करें शामिल
Khabrein Jara Hat Ke

डाइट में गेहूं के अलावा दूसरी रोटियों को भी करें शामिल

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In