Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home BREAKING

इस स्टेशन पर 42 साल तक नहीं रुकी कोई ट्रेन, जानिए क्या है इस भूतिया स्टेशन की कहानी

by newzgossip
3 years ago
in BREAKING
0
इस स्टेशन पर 42 साल तक नहीं रुकी कोई ट्रेन, जानिए क्या है इस भूतिया स्टेशन की कहानी
155
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र

30 के बाद अगर नींद पूरी न हो, तो कमजोर होने लगती है याददाश्त

2026 गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी नई परंपरा, नदियों के नाम पर होंगी दर्शक दीर्घाएं

Haunted Railways Station: आपने अक्सर भूतिया जगहों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप कभी किसी भूतिया (Haunted Place) जगह पर गए हैं? वैसे तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भूत-प्रेत (Ghost) जैसी कोई चीज होती नहीं है. बावजूद इसके लाखों लोग भूत-प्रेत में विश्वास (Belief in Ghosts) रखते हैं. यहां तक कि आपको कई लोग ऐसे मिल जाएंगे, जो भूतों को देखने का दावा करते हैं. आज हम आपको देश के एक ऐसे रेलवे स्टेशन (Railway Station) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भूतिया रेलवे स्टेशन (Haunted Railway Station) माना जाता है।

42 सालों तक नहीं रुकी कोई ट्रेन
हम जिस रेलवे स्टेशन की बात करने जा रहे हैं, वहां 42 सालों तक कोई ट्रेन नहीं रुकी. कई लोगों ने इस रेलवे स्टेशन पर भूत देखने का दावा भी किया था. यह भी कहा जाता है कि यहां एक स्टेशन मास्टर ने सफेद साड़ी में एक महिला भूत को देख लिया था, जिसके बाद उसकी जान चली गई थी।

इस रेलवे स्टेशन का खौफ इतना ज्यादा था कि यहां जाने से ना सिर्फ आम लोग बल्कि प्रशासन भी डरता था. इसी खौफ की वजह से यहां 42 सालों तक कोई ट्रेन नहीं रुकी. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पुरुलिया (Purulia) जिले में यह भूतिया रेलवे स्टेशन है. यह रेलवे स्टेशन बेगुनकोदर (Begunkodar Railway Station) के नाम से जाना जाता है. इस रेलवे स्टेशन का नाम देश के ’10 भूतिया स्टेशन’ की लिस्ट में शामिल है. भारतीय रेलवे ने इस स्टेशन को साल 1960 में बनाया था।

स्टेशन पर होने लगी थी अजीब चीजें
बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन खुलने के कुछ सालों बाद तक सब-कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद यहां बहुत ही अजीबोगरीब घटनाएं सामने आने लगी थीं. साल 1967 में रेलवे के एक कर्मचारी ने स्टेशन पर महिला भूत देखने का दावा किया था. इसके बाद इसी साल एक स्टेशन मास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. कहा जाता है कि स्टेशन मास्टर ने सफेद साड़ी में एक महिला भूत देखा था, इसके बाद उनकी मौत हो गई।
उस समय यह भी दावा किया गया था कि उस महिला की मौत उसी स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना में हुई थी.

स्टेशन मास्टर की मौत के बाद उनका पूरा परिवार भी रेलवे क्वार्टर में मृत पाया गया था. इसके बाद लोगों ने कहा था कि स्टेशन मास्टर के परिवार के लोगों की मौत के पीछे उसी महिला भूत का हाथ है. लोगों का मानना था कि शाम ढलने के बाद कोई ट्रेन जब वहां से गुजरती थी तो वह महिला भूत ट्रेन के साथ दौड़ने लगती थी. कई लोगों ने महिला भूत को ट्रेन के आगे नाचते देखने का दावा भी किया था।

ममता बनर्जी ने फिर से करवाया चालू
इसके बाद लोग यहां आने से डरने लगे थे और कोई यात्री डर के मारे यहां उतरना नहीं चाहता था. धीरे-धीरे पूरा स्टेशन सूनसान हो गया था. अब यहां पर रेलवे का भी कोई कर्मचारी नहीं आना चाहता था. इसके बाद बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया था. करीब 42 सालों तक यह रेलवे स्टेशन वीरान पड़ा रहा और यहां पर एक भी ट्रेन नहीं रुकी. इस स्टेशन से जब कोई ट्रेन गुजरती भी थी तो ड्राइवर उसकी स्पीड बढ़ा देता था. हालांकि साल 2009 में रेल मंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने फिर से इस स्टेशन को शुरू करने का निर्देश दे दिया था।

Tags: Ajab Gajab NewsBelief in GhostsHaunted PlaceHaunted Place in IndiaHaunted Railway StationMamta BanerjeePurulia railway stationTrending NewsViral NewsWest Bengal News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र
BREAKING

भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र

2 weeks ago
30 के बाद अगर नींद पूरी न हो, तो कमजोर होने लगती है याददाश्त
BREAKING

30 के बाद अगर नींद पूरी न हो, तो कमजोर होने लगती है याददाश्त

2 weeks ago
2026 गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी नई परंपरा, नदियों के नाम पर होंगी दर्शक दीर्घाएं
BREAKING

2026 गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी नई परंपरा, नदियों के नाम पर होंगी दर्शक दीर्घाएं

2 weeks ago
आयुर्वेद बीमारी को दबाने के बजाय उसकी जड़ पर करता है काम
BREAKING

आयुर्वेद बीमारी को दबाने के बजाय उसकी जड़ पर करता है काम

1 month ago
सुबह उठते ही गुस्सा या अवसाद अनुभव हो तो करें ये काम
BREAKING

सुबह उठते ही गुस्सा या अवसाद अनुभव हो तो करें ये काम

3 months ago
‘जमैका इन’ को कहा जाता है ब्रिटेन का सबसे भूतिया होटल
BREAKING

‘जमैका इन’ को कहा जाता है ब्रिटेन का सबसे भूतिया होटल

3 months ago
भारत के ज्यादातर पड़ोसी देशों में उठापटक,फिर भूटान अब तक कैसे बचा?
BREAKING

भारत के ज्यादातर पड़ोसी देशों में उठापटक,फिर भूटान अब तक कैसे बचा?

5 months ago
इस गां में दुकानों पर नहीं लगता ताला, चोरी का भी नही रहता डर
BREAKING

इस गां में दुकानों पर नहीं लगता ताला, चोरी का भी नही रहता डर

5 months ago
इस बार ला-नीना से भारत में पड़ेगी जोरदार सर्दी! अरब सागर में बन रहा नया सिस्टम
BREAKING

इस बार ला-नीना से भारत में पड़ेगी जोरदार सर्दी! अरब सागर में बन रहा नया सिस्टम

5 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In