Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, March 23, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home विदेश

पुतिन ने रूस के पहले जार पीटर द ग्रेट से की अपनी तुलना, कही बड़ी बात

by newzgossip
4 years ago
in विदेश
0
पुतिन ने रूस के पहले जार पीटर द ग्रेट से की अपनी तुलना, कही बड़ी बात
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

मास्‍को: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने अपनी तुलना रूस के महान राजा पीटर से की है। रूस के पहले जार रहे पीटर द ग्रेट ने 18वीं सदी में बाल्टिक तट पर स्‍वीडन के खिलाफ भीषण जंग लड़ी थी और जीत दिलाई थी। पुतिन ने कहा कि रूस को अपने क्षेत्रों को वापस लेने और अपनी रक्षा करने की जरूरत है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब रूसी सेनाएं भीषण हमले करके यूक्रेन के दोनबास इलाके पर कब्‍जा करने की दिशा में काफी हद तक आगे बढ़ चुकी हैं।

पुतिन ने मास्‍को में जार पीटर द ग्रेट के 350वें जन्‍मदिन पर आयोजित एक प्रदर्शनी में उनके सेंट पीटरर्सबर्ग शहर को बसाने और आधुनिक दौर में रूस की महत्‍वाकांक्षाओं की तुलना की। रूसी राष्‍ट्रपति ने देश के युवा उद्यमियों से बातचीत में कहा आपको यह लग सकता है कि स्‍वीडन की जंग लड़कर पीटर ने कुछ कब्‍जा करने की कोशिश की होगी। वह कुछ भी नहीं ले रहे थे, बल्कि वह इसे वापस ले रहे थे। पुतिन ने कहा कि जब पीटर द ग्रेट ने रूस के सेंट पीटरर्सबर्ग शहर की स्‍थापना की और उसे रूसी राजधानी घोषित किया तब यूरोप के किसी भी देश ने इस क्षेत्र को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्‍यता नहीं दी थी।

रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा हर कोई इसे स्‍वीडन का हिस्‍सा मानता था लेकिन प्राचीन समय से ही स्‍लाव लोग वहां फिनो-उगरिक लोगों के साथ रहते थे। उन्‍होंने कहा यह हमारी जिम्‍मेदारी है कि उसे वापस लिया जाए और मजबूत किया जाए। उनका इशारा यूक्रेन की ओर था। रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा हां, इतिहास में ऐसा भी समय था जब हमारे देश को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा लेकिन यह केवल शक्ति हासिल करने के लिए और आगे बढ़ने के लिए किया था।

उल्लेखनीय है कि ग्रेट नॉर्दर्न वार (1700-1721) के दौरान स्‍वीडन को पीटर द ग्रेट के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। इस जीत के बाद रूस बाल्टिक समुद्र में प्रमुख ताकत और यूरोपीय मामलों में एक महत्‍वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरा था। हालांकि यूक्रेन युद्ध के बाद रूस और यूरोप के रिश्‍ते रसातल में चले गए हैं। रूसी अधिकारी अब पीटर द ग्रेट की यूरोप के साथ दोस्‍ती को कमतर दिखाते हुए उनके रूसी क्षेत्र के विस्‍तार की भूमिका पर अपना जोर दे रहा है।

पुतिन ने इस बयान के जरिए साफ किया कि रूस के क्षेत्रीय विस्‍तार के लिए दरवाजे खोले हुए हैं। साथ ही रूसी संप्रुभता पर जोर बनाए हुए हैं। उन्‍होंने कहा कोई भी देश बीच में नहीं है। एक देश या तो संप्रभु है या फिर उपनिवेश है। पुतिन ने आगे कहा यह असंभव है-आप समझते हैं- कि रूस जैसे देश के चारों ओर बाड़ बनाई जाए। हम इस बाड़ को बनाने का इरादा नहीं रखते हैं। पीटर प्रथम रूस के पहले जार थे और उसके बाद 1682 से लेकर अपने निधन 1725 तक देश के शासक थे।

Tags: putin compare hisself with peter jarrussia peter the greatRussian president vladimir putinVladimir Putin
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार
Khabrein Jara Hat Ke

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

3 weeks ago
ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद
Khabrein Jara Hat Ke

ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद

1 month ago
आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?
Khabrein Jara Hat Ke

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

2 months ago
नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार
Khabrein Jara Hat Ke

नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार

2 months ago
क्या राष्ट्रपति मादुरो की तरह खामनेई को भी तेहरान से उठावा सकते हैं टंप?
विदेश

क्या राष्ट्रपति मादुरो की तरह खामनेई को भी तेहरान से उठावा सकते हैं टंप?

2 months ago
वेनेजुएला का प्राकृतिक खजाना: तेल, गैस और बहुमूल्य खनिजों पर टिकी अमेरिका की नजरें
Khabrein Jara Hat Ke

वेनेजुएला का प्राकृतिक खजाना: तेल, गैस और बहुमूल्य खनिजों पर टिकी अमेरिका की नजरें

3 months ago
कैसे काम करती हैं स्पेशल डेल्टा फोर्स…..निकोलस मादुरो और पत्नी को अपने साथ ले गई
विदेश

कैसे काम करती हैं स्पेशल डेल्टा फोर्स…..निकोलस मादुरो और पत्नी को अपने साथ ले गई

3 months ago
अरे बाप रे…..यहां पर नदी में तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग
Khabrein Jara Hat Ke

अरे बाप रे…..यहां पर नदी में तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग

3 months ago
ढाकेश्वरी देवी मंदिर: इतिहास, आस्था और ढाका की पहचान का जीवंत प्रतीक
Khabrein Jara Hat Ke

ढाकेश्वरी देवी मंदिर: इतिहास, आस्था और ढाका की पहचान का जीवंत प्रतीक

3 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In