Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, June 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

हार्ट अटैक से पहले के संकेत पहचान कर बचाई जा सकती है जान

by newzgossip
3 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
हार्ट अटैक से पहले के संकेत पहचान कर बचाई जा सकती है जान
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच

नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ

हार्ट अटैक अक्सर अचानक होने वाली घटना माना जाता है, लेकिन कई बार शरीर इसके आने से पहले कुछ महत्वपूर्ण संकेत देता है। यदि इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए और तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्राप्त की जाए तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है और मरीज की जान भी बचाई जा सकती है। यह कहना है स्वास्थ्य विशेषज्ञों का। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हार्ट अटैक के शुरुआती संकेतों के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है। इसका सबसे सामान्य लक्षण सीने में दर्द, दबाव, भारीपन या जकड़न महसूस होना है।

कई बार यह दर्द केवल सीने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों तक भी फैल सकता है। विशेष रूप से बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, जबड़े, पीठ और कोहनी में दर्द या असहजता महसूस होना हृदय संबंधी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सांस लेने में कठिनाई या अचानक सांस फूलना भी हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षणों में शामिल है। इसके अलावा मतली, उल्टी, पेट में बेचैनी, अत्यधिक थकान और सामान्य कार्यों के दौरान असामान्य कमजोरी महसूस होना भी खतरे की घंटी हो सकता है।

कई लोगों को चक्कर आने, ठंडा पसीना आने और चेहरे का रंग पीला पड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि महिलाओं और बुजुर्गों में हार्ट अटैक के लक्षण कई बार सामान्य या अलग प्रकार के दिखाई देते हैं, जिसके कारण समय पर पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि सीने में दर्द या अन्य संबंधित लक्षण पांच मिनट से अधिक समय तक बने रहें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। समय पर उपचार मिलने से हृदय को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है और जीवन बचाने की संभावना बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हार्ट अटैक के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

नियमित व्यायाम, संतुलित और पौष्टिक आहार, धूम्रपान से दूरी तथा शराब का सीमित सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। भोजन में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जबकि तले-भुने और अत्यधिक नमक व चीनी वाले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। इसके अलावा रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा की नियमित जांच कराना भी जरूरी है। योग, ध्यान, तनाव प्रबंधन और पर्याप्त नींद हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बता दें कि बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और अनियमित खानपान के कारण हृदय रोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में हार्ट अटैक की घटनाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

Tags: heart attackkhabrein jara hat kesigns before a heart attacksymptoms of heart attack
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

2 hours ago
पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच
Khabrein Jara Hat Ke

पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच

2 hours ago
नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ

2 hours ago
बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार

2 hours ago
भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक

1 day ago
आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला
Khabrein Jara Hat Ke

आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला

1 day ago
गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़
Khabrein Jara Hat Ke

गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़

1 day ago
दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती

3 days ago
खाद्य पदार्थ को ज्यादा जलाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं: न्यूट्रिशनिस्ट
Khabrein Jara Hat Ke

खाद्य पदार्थ को ज्यादा जलाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं: न्यूट्रिशनिस्ट

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In