Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, January 23, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार

by newzgossip
6 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke, विदेश
0
नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना अमेरिका की…जानिए सूची में कौन से नंबर पर है भारतीय सेना?

कौन होते हैं और कैसे बनते हैं प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी, जानिए पूरी प्रक्रिया

योग के विभिन्न आसनों में बकासन महत्वपूर्ण

इंसान की किस्मत अगर अच्छी हो तो बुरा वक्त भी उपलब्धियों से परिपूर्ण हो जाता है। इसकी एक मिसाल हैं नीदरलैंड के हीमस्टेड शहर के मेयर फाल्गुन बिन्नेन्डिज्क। मेयर फाल्गुन के जन्म से लेकर अभी तक की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम प्रतीत नहीं होती है।

दरअसल बताया जा रहा है कि वर्ष 1985 में नागपुर में जन्मे फाल्गुन को उनकी अविवाहित मां ने सिर्फ तीन दिन की उम्र में एक शेल्टर होम में छोड़ दिया था। आज 41 साल बाद वही बच्चा नीदरलैंड के शहर हीमस्टेड का मेयर है और अब उसने अपनी जन्मदात्री मां को तलाश करने की ठानी और भारत तक आ गया।

फाल्गुन का जन्म 10 फरवरी 1985 को हुआ था। उनकी मां उन्हें नागपुर स्थित ‘मातृ सेवा संघ’ नाम के शेल्टर होम में छोड़ गई थीं। यहां वे करीब एक महीने तक रहे। इसके बाद नीदरलैंड से भारत घूमने आए एक दंपत्ति ने उन्हें गोद ले लिया और अपने साथ ले गए। शेल्टर होम की एक नर्स ने बच्चे का नाम ‘फाल्गुन’ रखा था, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार उसी महीने में उनका जन्म हुआ था।

आज फाल्गुन बिन्नेन्डिज्क नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम के पास स्थित हीमस्टेड शहर के मेयर हैं। दिसंबर 2025 में वे आखिरी बार भारत आए थे। उन्होंने कहा, मैंने महाभारत पढ़ी है और मुझे लगता है कि हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार है। मैं अपनी मां से सिर्फ एक बार मिलना चाहता हूं और उन्हें बताना चाहता हूं कि मुझे बहुत प्यार और सम्मान के साथ पाला गया।

नर्स से मिले फाल्गुन
फाल्गुन वर्ष 2025 में तीन बार भारत आए। नागपुर जिला प्रशासन की मदद से उन्होंने उस नर्स का पता लगाया, जो उनके जन्म के समय शेल्टर होम में कार्यरत थीं और अब रिटायर हो चुकी हैं। अगस्त 2025 में नागपुर कलेक्टर विपिन इटांकर की मदद से वे नर्स के घर पहुंचे। फाल्गुन ने कहा, उस महिला से मिलना मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव था, जिसने मुझे मेरी पहली पहचान दी।

सार्वजनिक नहीं की मॉं की पहचान
नगर निगम आयुक्त अभिजीत चौधरी की सहायता से फाल्गुन के जन्म से जुड़े दस्तावेज भी तलाशे गए। इन दस्तावेजों से सामने आया कि उनकी मां उस समय 21 वर्ष की अविवाहित युवती थीं, जो सामाजिक दबाव और डर के कारण बच्चे का पालन-पोषण नहीं कर सकीं। इसलिए उन्होंने फाल्गुन को शेल्टर होम में छोड़ने का फैसला किया। दस्तावेजों में मां और बच्चे दोनों के नाम दर्ज हैं, हालांकि फाल्गुन ने अपनी मां की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

मां को मुझे छोड़ने का होगा दुख
फाल्गुन 2006 में पहली बार भारत आए थे। तब उन्होंने दक्षिण भारत की यात्रा की और भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव महसूस किया। वे कहते हैं, मुझे लगता है मेरी मां भी मुझसे मिलना चाहती होंगी। उन्हें अब भी इस बात का दुख होगा कि उन्होंने मुझे छोड़ दिया।

Tags: Karna has the right to meet Kuntikhabrein jara hat kemayor of the Netherlandsmayor of the Netherlands came to IndiaWorld News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना अमेरिका की…जानिए सूची में कौन से नंबर पर है भारतीय सेना?
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना अमेरिका की…जानिए सूची में कौन से नंबर पर है भारतीय सेना?

2 days ago
कौन होते हैं और कैसे बनते हैं प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी, जानिए पूरी प्रक्रिया
Khabrein Jara Hat Ke

कौन होते हैं और कैसे बनते हैं प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी, जानिए पूरी प्रक्रिया

2 days ago
योग के विभिन्न आसनों में बकासन महत्वपूर्ण
Khabrein Jara Hat Ke

योग के विभिन्न आसनों में बकासन महत्वपूर्ण

2 days ago
शरीर को अंदर से साफ करने सहायक है सहदेवी जडी-बूटी
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर को अंदर से साफ करने सहायक है सहदेवी जडी-बूटी

3 days ago
प्रेमानंद महाराज ने नए साल में लोगों को दी ये हिदायत… बुरे कर्म छोड़े और अच्छे कर्म अपनाए
Khabrein Jara Hat Ke

नीम करोली बाबा से कैसे कहें अपने मन की बात, प्रेमानंद महाराज ने बताया तरीका

3 days ago
भारत के जेम्स बॉन्ड, पाकिस्तान में रहे अंडरकवर एजेंट मुस्लिम बन कर घूमे
Khabrein Jara Hat Ke

भारत के जेम्स बॉन्ड, पाकिस्तान में रहे अंडरकवर एजेंट मुस्लिम बन कर घूमे

3 days ago
आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?
Khabrein Jara Hat Ke

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

3 days ago
स्वस्थ शरीर के लिए सेलेनियम की भूमिका बेहद अहम
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ शरीर के लिए सेलेनियम की भूमिका बेहद अहम

4 days ago
अनेक समस्याओं में राहत प्रदान करती है चांगेरी घास
Khabrein Jara Hat Ke

अनेक समस्याओं में राहत प्रदान करती है चांगेरी घास

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In