Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

खुलासा….विटामिन डी की कमी से तेजी से बढता है वजन

by newzgossip
3 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
खुलासा….विटामिन डी की कमी से तेजी से बढता है वजन
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

कई लोग शिकायत करते हैं कि वे डाइटिंग और एक्सरसाइज के बावजूद वजन नहीं घटा पा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे सिर्फ खानपान या जीवनशैली की गलती नहीं, बल्कि शरीर में विटामिन डी की कमी भी एक अहम कारण हो सकता है। विटामिन डी को ‘सनशाइन विटामिन’ कहा जाता है क्योंकि यह शरीर को सूर्य की रोशनी से मिलता है। यह पोषक तत्व न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि शरीर की ऊर्जा, हार्मोनल बैलेंस और मेटाबॉलिज्म को भी नियंत्रित करता है।

जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिलता, तो मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, थकान बढ़ती है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो विटामिन डी शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह हार्मोन हमारे मूड, नींद और भूख को संतुलित रखता है। जब सेरोटोनिन का स्तर गिरता है, तो व्यक्ति चिड़चिड़ापन महसूस करता है, नींद अधूरी रहती है और ओवरईटिंग की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।

यही आदत धीरे-धीरे मोटापे में बदल जाती है। इसके अलावा, विटामिन डी की कमी से इंसुलिन का स्तर अस्थिर हो जाता है, जिससे फैट मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और शरीर में वसा जमा होने लगती है। यही कारण है कि विटामिन डी की कमी वाले लोगों में वजन घटाने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।

आयुर्वेद के अनुसार, मानव शरीर में ‘अग्नि’ यानी पाचन शक्ति का संतुलन स्वास्थ्य का आधार है। जब यह अग्नि कमजोर होती है, तो शरीर में ‘आम’ यानी विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे मोटापा, आलस्य और पाचन संबंधी विकार उत्पन्न होते हैं। सूर्य की रोशनी इस अग्नि को प्रज्वलित करती है, यानी धूप शरीर की नैसर्गिक ऊर्जा को सक्रिय करती है।

यही कारण है कि प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में सुबह-सुबह सूर्य स्नान करने की सलाह दी गई है। हल्की धूप में बैठना न केवल विटामिन डी का अच्छा स्रोत है बल्कि मानसिक स्फूर्ति भी प्रदान करता है। विटामिन डी की कमी के लक्षण धीरे-धीरे उभरते हैं और अक्सर लोग उन्हें सामान्य थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

लगातार थकान रहना, हड्डियों या मांसपेशियों में दर्द, बालों का झड़ना, बार-बार मूड बदलना और नींद की कमी ये सभी संकेत हैं कि शरीर में इस आवश्यक विटामिन की कमी हो रही है। लंबे समय तक इसकी अनदेखी करने से हड्डियों की कमजोरी, मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है। इस कमी को दूर करने का सबसे प्राकृतिक तरीका है सुबह की धूप में कुछ समय बिताना। सूरज की हल्की किरणें शरीर को यह विटामिन प्राकृतिक रूप से प्रदान करती हैं।

हालांकि केवल धूप में रहना पर्याप्त नहीं। संतुलित आहार भी जरूरी है ताकि शरीर में विटामिन डी के स्तर को बनाए रखा जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार, संतरे का रस, अंडे की जर्दी, मशरूम, ओट्स, फोर्टिफाइड दूध और मछली जैसे खाद्य पदार्थ इस विटामिन के अच्छे स्रोत हैं। आयुर्वेदिक दृष्टि से, तिल का तेल, आंवला और अश्वगंधा जैसे औषधीय पदार्थ भी शरीर में ऊर्जा संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं। ये तत्व न केवल पाचन को सुधारते हैं बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाते हैं।

Tags: health and life stylevitamin DVitamin D DeficiancyVitamin D deficiency causes rapid weight gain
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

18 hours ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

18 hours ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे
HEALTH

भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In