Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, January 23, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home BREAKING

भारत के ज्यादातर पड़ोसी देशों में उठापटक,फिर भूटान अब तक कैसे बचा?

-संकट आने पर जनता और सरकार दोनों ही राजा से मांगते हैं मदद

by newzgossip
4 months ago
in BREAKING
0
भारत के ज्यादातर पड़ोसी देशों में उठापटक,फिर भूटान अब तक कैसे बचा?
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र

30 के बाद अगर नींद पूरी न हो, तो कमजोर होने लगती है याददाश्त

2026 गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी नई परंपरा, नदियों के नाम पर होंगी दर्शक दीर्घाएं

जब नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, श्रीलंका राजनीतिक अस्थिरता और जनआंदोलनों से जूझते रहे, उसी दौरान भूटान अपवाद बना रहा। हिमालय की गोद में बसा यह छोटा सा देश हैप्पीनेस इंडेक्स में ऊपर दिखाई देता है और यहां सड़कों पर शायद ही कभी बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन होते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर भूटान कैसे बचा रहा इस उठापटक से?

भूटान में 2008 तक पूरा शासन राजा के हाथों में था। चौथे राजा जिग्मे सिंगये वांगचुक ने दूरदृष्टि दिखाते हुए लोकतंत्र की नींव रखी थी। उनके ऊपर कोई दबाव नहीं था, न कोई आंदोलन, लेकिन उन्होंने नेपाल जैसे हालातों से सबक लेते हुए खुद सत्ता साझा करने का फैसला किया। संविधान बना, चुनाव हुए और लोकतंत्र शांतिपूर्वक स्थापित हो गया। सत्ता का यह स्वैच्छिक हस्तांतरण जनता के विश्वास को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

भूटान में राजा आज भी बेहद लोकप्रिय हैं। वे हेड ऑफ स्टेट बने रहते हैं, लेकिन रोजमर्रा का शासन निर्वाचित सरकार ही चलाती है। संकट के समय जनता और सरकार दोनों ही राजा की ओर देखते हैं। इस कारण वहां सत्ता परिवर्तन के लिए हिंसक आंदोलन नहीं होते हैं। भूटान की आबादी कम है और यहां बौद्ध धर्म माना जाता है। साझा सांस्कृतिक पहचान और परंपराएं लोगों को जोड़कर रखती हैं। इसके विपरीत नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में विविधता और जातीय तनाव राजनीतिक अस्थिरता की जड़ बने।

जानकारी के मुताबिक भूटान में प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित है। सरकार और राजशाही की आलोचना आसान नहीं। स्थानीय मीडिया छोटा है और वित्तीय रूप से सत्ता पर निर्भर है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रहती है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं अक्सर आरोप लगाती रही हैं कि असहमति की आवाज दबा दी जाती है। उदाहरण के तौर पर, नेपाली मूल के हजारों लोगों का विस्थापन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा, लेकिन भीतर भूटान में यह मुद्दा दबा दिया गया।

भूटान के राजाओं ने जनता के बीच जाकर सीधा संवाद किया। गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनना और संकट के समय मदद करना, उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण बना। इस वजह से लोग असंतोष व्यक्त करने के लिए सड़कों पर उतरने के बजाय राजा पर भरोसा करते हैं। भूटान में स्थिरता की वजह राजशाही की दूरदृष्टि, लोकतंत्र का शांतिपूर्ण अंगीकरण, सामाजिक-सांस्कृतिक एकरूपता और मजबूत सेंसरशिप है। हालांकि आलोचक कहते हैं कि यह शांति आंशिक है और सेंसरशिप की कीमत पर हासिल हुई है। इसके बावजूद भूटान अब तक उस प्रोटेस्ट कल्चर से बचा है, जिसने भारत के पड़ोसी देशों को हिला दिया है और सत्ता परिवर्तन भी हुआ है।

Tags: Bhutan Happiness IndexBhutan PMBhutan remained safe till now?turmoil in most of India's neighboring countries
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र
BREAKING

भारत ने चली ऐसी चाल अमेरिकी फार्मर्स बौखलाए, ट्रंप को लिखा पत्र

2 days ago
30 के बाद अगर नींद पूरी न हो, तो कमजोर होने लगती है याददाश्त
BREAKING

30 के बाद अगर नींद पूरी न हो, तो कमजोर होने लगती है याददाश्त

3 days ago
2026 गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी नई परंपरा, नदियों के नाम पर होंगी दर्शक दीर्घाएं
BREAKING

2026 गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी नई परंपरा, नदियों के नाम पर होंगी दर्शक दीर्घाएं

4 days ago
आयुर्वेद बीमारी को दबाने के बजाय उसकी जड़ पर करता है काम
BREAKING

आयुर्वेद बीमारी को दबाने के बजाय उसकी जड़ पर करता है काम

1 month ago
सुबह उठते ही गुस्सा या अवसाद अनुभव हो तो करें ये काम
BREAKING

सुबह उठते ही गुस्सा या अवसाद अनुभव हो तो करें ये काम

2 months ago
‘जमैका इन’ को कहा जाता है ब्रिटेन का सबसे भूतिया होटल
BREAKING

‘जमैका इन’ को कहा जाता है ब्रिटेन का सबसे भूतिया होटल

2 months ago
इस गां में दुकानों पर नहीं लगता ताला, चोरी का भी नही रहता डर
BREAKING

इस गां में दुकानों पर नहीं लगता ताला, चोरी का भी नही रहता डर

5 months ago
इस बार ला-नीना से भारत में पड़ेगी जोरदार सर्दी! अरब सागर में बन रहा नया सिस्टम
BREAKING

इस बार ला-नीना से भारत में पड़ेगी जोरदार सर्दी! अरब सागर में बन रहा नया सिस्टम

5 months ago
सांपों की आबादी को नियंत्रित करने में सहायक है मॉनिटर लिजार्ड
BREAKING

सांपों की आबादी को नियंत्रित करने में सहायक है मॉनिटर लिजार्ड

5 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In