Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, September 14, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home विदेश

रूस लड़कियों को बच्चे पैदा करने पर दे रहा 1 लाख

- घटती जनसंख्या और बूढ़ी आबादी से जूझ रहा देश

by newzgossip
1 year ago
in विदेश
0
रूस लड़कियों को बच्चे पैदा करने पर दे रहा 1 लाख
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

अविवाहित युवाओं को डेनमार्क में कराया जाता दालचीनी स्नान

80 साल के हो गए ट्रम्प, फिर भी दुनिया के 16 नेताओं से हैं छोटे

रूस में कम उम्र की लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार बच्चे को जन्म देने और उसका पालन-पोषण करने के लिए इन्हें करीब एक लाख रुपए की मदद दे रही है। यह योजना मार्च 2025 में रूस के 10 हिस्सों में शुरू हुई है। इसका मकसद देश में कम होती जनसंख्या और बढ़ती उम्र के लोगों की समस्या को दूर करना है। पहले यह योजना सिर्फ बालिग (18 साल से ऊपर) महिलाओं के लिए थी, लेकिन अब इसमें नाबालिग लड़कियों को भी शामिल कर लिया गया है, ताकि वे भी बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित हों।

रूस में 2023 में प्रति महिला औसत जन्म दर 1.41 थी, जबकि आबादी को स्थिर रखने के लिए 2.05 की दर जरूरी मानी जाती है। इसलिए रूस सरकार ऐसी योजनाएं चला रही है, जिन्हें ‘प्रोनेटलिस्ट नीतियां’ कहा जाता है। इनका मकसद लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना है। फिलहाल आबादी के लिहाज से रूस दुनिया का नौवां सबसे बड़ा देश है, लेकिन वहां जनसंख्या कम होने का खतरा बढ़ रहा है।

लड़कियां कम उम्र में मां बनने पर मजबूर
रूस में स्कूल में पढऩे वाली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए पैसे देना काफी विवादित फैसला है। रूस में हुए एक सर्वे के मुताबिक 43 प्रतिशत लोग इस नीति के पक्ष में हैं, जबकि 40 प्रतिशत इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि यह साफ है कि रूस की सरकार बच्चों के जन्म को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक मान रही है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार ये कह चुके हैं कि बड़ी आबादी से देश को बड़ी सेना बनाने में मदद मिलती है। इससे देश ताकतवर बनता है। कुछ एक्सपर्ट्स इसे रूस और यूक्रेन के बीच जंग से भी जोडक़र देख रहे हैं। इस युद्ध में अब तक करीब 2.5 लाख रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा युद्ध की वजह से रूस के सैकड़ों हजार पढ़े-लिखे लोग देश छोडक़र भाग गए हैं। इनमें ज्यादातर युवा पुरुष हैं जो भविष्य में रूस में रहकर बच्चे पैदा कर सकते थे।

रूस करियर बनाने वाली महिलाओं को रोक रहा
रूस की संसद ने 2024 में एक ऐसा कानून पास किया है जिसका मकसद लोगों में बच्चे न पैदा करने की सोच को बढ़ावा देने से रोकना है। इस कानून के तहत अब कोई भी व्यक्ति, संगठन या विज्ञापन ऐसा मैसेज नहीं दे सकता जो लोगों को शादी और बच्चे पैदा करने के बजाय सिंगल रहकर या सिर्फ करियर बनाने के लिए प्रेरित करे।

सरकार का मानना है कि ऐसे विचार रूस में पहले से ही गिरती जन्म दर को और खराब कर सकते हैं। इस कानून के साथ-साथ रूस में निजी क्लिनिकों में गर्भपात कराने पर भी सख्त पाबंदियां लगाई जा रही हैं, ताकि महिलाएं बच्चा गिराने का विकल्प आसानी से न चुन सकें। रूसी सरकार चाहती है कि महिलाएं शादी करें, बच्चे पैदा करें और उन्हें पालें, ताकि देश की जनसंख्या कम होने से रोकी जा सके।

पैसों का लालच देकर भी नहीं बढ़ रही जन्मदर
इन सभी देशों में यह देखा गया है कि सिर्फ पैसों या सुविधाओं का लालच देकर जन्म दर में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हो की जा सकी। बच्चे पैदा करने का फैसला लोग कई निजी, सामाजिक और आर्थिक वजहों से लेते हैं, जैसे महंगाई, करियर की प्लानिंग, माता-पिता बनने की जिम्मेदारी के लिए खुद को तैयार महसूस करना या बच्चों के लिए बेहतर सुविधाओं का भरोसा होना। इसलिए जनसंख्या घटने की समस्या दूर करने के लिए सिर्फ ऐसी स्कीमें काफी नहीं हैं।

Tags: aging populationdeclining populationRussiaRussia child policyRussia Ukrain War
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली
Khabrein Jara Hat Ke

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

5 days ago
अविवाहित युवाओं को डेनमार्क में कराया जाता दालचीनी स्नान
Khabrein Jara Hat Ke

अविवाहित युवाओं को डेनमार्क में कराया जाता दालचीनी स्नान

1 week ago
80 साल के हो गए ट्रम्प, फिर भी दुनिया के 16 नेताओं से हैं छोटे
Khabrein Jara Hat Ke

80 साल के हो गए ट्रम्प, फिर भी दुनिया के 16 नेताओं से हैं छोटे

3 months ago
यहां ना सड़कें हैं ना कारें, हॉर्न की जगह बत्तखों की आवाज और पानी कल-कल देती है सुनाई
Khabrein Jara Hat Ke

यहां ना सड़कें हैं ना कारें, हॉर्न की जगह बत्तखों की आवाज और पानी कल-कल देती है सुनाई

6 months ago
दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार
Khabrein Jara Hat Ke

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

6 months ago
ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद
Khabrein Jara Hat Ke

ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद

7 months ago
आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?
Khabrein Jara Hat Ke

आखिर क्यों अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए अहम हो गया ग्रीनलैंड?

8 months ago
नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार
Khabrein Jara Hat Ke

नीदरलैंड के मेयर मां को ढूंढने आए भारत और कहा- हर कर्ण को कुंती से मिलने का अधिकार

8 months ago
क्या राष्ट्रपति मादुरो की तरह खामनेई को भी तेहरान से उठावा सकते हैं टंप?
विदेश

क्या राष्ट्रपति मादुरो की तरह खामनेई को भी तेहरान से उठावा सकते हैं टंप?

8 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In