Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, August 10, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

माउंट एवरेस्‍ट पर चढ़ना आसान नहीं, खर्च करना पड़ते हैं लाखों रुपए

-नेपाल सरकार ने चढ़ाई के लिए जारी परमिट की फीस 35 फीसदी बढ़ाई

by newzgossip
1 year ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
माउंट एवरेस्‍ट पर चढ़ना आसान नहीं, खर्च करना पड़ते हैं लाखों रुपए
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

चांद पर इंसान पहुंच गया, पर कैलाश पर कोई नहीं पहुंच सका?, कैलाश पर्वत के अनसुलझे रहस्य

बच्चों का शब्दों को जोड़ने का तरीका, बातचीत की शैली देते है भविष्य का संकेत

भीषण गर्मी से डेन्यूब नदी सूखी तो उगलने लगी खतरनाक हथियार, मिल रहे बम-बारुद

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्‍ट पर चढ़ाई करने का जुनून दुनियाभर के पर्वतारोहियों को होता है। इस चोटी तक पहुंचना जितना मुश्किल है, उतना ही महंगा भी है। इस एवरेस्‍ट पर चढ़ने के दो रास्‍ते हैं, लेकिन ज्‍यादातर लोग नेपाल का रास्‍ता चुनते हैं। दूसरा रूट तिब्‍बत है, जो चीन के कब्‍जे में है। यही वजह है कि ज्‍यादातर लोग नेपाल के रास्‍ते से चढ़ाई करते हैं। नेपाल सरकार ने पिछले दिनों एवरेस्‍ट पर चढ़ाई के लिए जारी होने वाले परमिट का शुल्‍क 35 फीसदी बढ़ा दी है। इस चढ़ाई के लिए परमिट की फीस के अलावा गाइड, उपकरण और लॉजिस्टिक्‍स का खर्चा भी आता है। हर पर्वतारोही को चढ़ाई से पहले प्रशिक्षण लेना और खुद का बीमा कराना भी जरूरी होता है। इन सभी खर्चों को जोड़कर प्रति व्‍यक्ति के लिए चढ़ाई करना काफी खर्चीला हो जाता है।

एवरेस्‍ट पर चढ़ाई के लिए अगर कोई नेपाल का रास्‍ता चुनता है तो 45 से 90 हजार डॉलर का खर्चा आता है, जो भारतीय रुपए में 38 से 78 लाख रुपए होगा। उत्‍तरी छोर यानी तिब्‍बत के रास्‍ते से एवरेस्‍ट पर चढ़ने वालों को करीब 35 से 50 हजार डॉलर यानी करीब 30 से 43 लाख रुपए खर्च करने होंगे। माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई का खर्च भारतीयों के लिए भी अन्य विदेशी पर्वतारोहियों के समान है, क्योंकि नेपाल सरकार ने परमिट शुल्क में रियायत केवल नेपाली नागरिकों को दी है। भारतीयों को विदेशी श्रेणी में ही रखा जाता है।

साल 2025 में नेपाल सरकार ने परमिट शुल्क में 35 फीसदी की वृद्धि के बाद भारतीय पर्वतारोहियों के लिए खर्च का अनुमान करीब 5 से 10 लाख रुपए बढ़ गया है। एवरेस्‍ट की चढ़ाई में प्रमुख खर्च नेपाल सरकार से परमिट लेने में आता है, जो करीब 9.5 लाख रुपए होता है। यह पैसा नेपाल के पर्यावरण और पर्वतारोही नियामक को जाता है। इसके अलावा लियाजन ऑफिसर और कचरा प्रबंधन के लिए 2 से 2.5 लाख रुपए खर्च किए जाते हैं। शेरपा और गाइड की सेवाओं के लिए 4 से 17 लाख रुपए तक खर्चा आता है। शेरपा सामान ढोते हैं और रास्‍ता दिखाते हैं।

एवरेस्‍ट पर चढ़ने के लिए जितना जरूरी गाइड और शेरपा हैं, उतना ही जरूरी उपकरण भी हैं। इसमें बूट, क्रैम्पन, जैकेट, स्लीपिंग बैग जिस पर 3 से 5 लाख का खर्च आता है। 4 से 6 सिलेंडर तक बोतलबंद ऑक्सीजन जिस पर 2 से 3 लाख रुपए खर्च होते हैं। टेंट और अन्य सामान पर 1 से 2 लाख खर्च होते हैं। भारत से काठमांडू तक फ्लाइट टिकट 15,000 से 30,000 रुपये आता है। काठमांडू से लुकला तक फ्लाइट और ट्रांसपोर्ट 20,000 से 40,000 खर्च होंगे। बेस कैंप तक ट्रेकिंग भोजन, पोर्टर और लॉज के लिए 2 से 5 लाख रुपए खर्च होते हैं।

काठमांडू में तैयारियों के लिए रुकने पर 50 हजार तक खर्चा आ सकता है। पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए भी 50 हजार से 1.5 लाख रुपए तक खर्च किए जाते हैं। हाई एल्टिट्यूड का बीमा प्रीमियम 1 से 2 लाख रुपए लगता है। पूरे रास्‍ते में खाने और कैंप के लिए 1 से 2 लाख रुपए का खर्च आता है। इन सभी खर्चों के अलावा 2 से 5 लाख रुपए तक इमरजेंसी फंड भी रखना होता है।

Tags: Climbing Mount EverestHow to climb mount everestJara Hat kekhabrein jara hat keMount Everest
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

चांद पर इंसान पहुंच गया, पर कैलाश पर कोई नहीं पहुंच सका?, कैलाश पर्वत के अनसुलझे रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

चांद पर इंसान पहुंच गया, पर कैलाश पर कोई नहीं पहुंच सका?, कैलाश पर्वत के अनसुलझे रहस्य

12 hours ago
बच्चों का शब्दों को जोड़ने का तरीका, बातचीत की शैली देते है भविष्य का संकेत
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों का शब्दों को जोड़ने का तरीका, बातचीत की शैली देते है भविष्य का संकेत

12 hours ago
भीषण गर्मी से डेन्यूब नदी सूखी तो उगलने लगी खतरनाक हथियार, मिल रहे बम-बारुद
Khabrein Jara Hat Ke

भीषण गर्मी से डेन्यूब नदी सूखी तो उगलने लगी खतरनाक हथियार, मिल रहे बम-बारुद

13 hours ago
मंगल की वैले ग्रांडे घाटी में मिली रहस्यमय हनीकॉम्ब जैसी आकृतियां
Khabrein Jara Hat Ke

मंगल की वैले ग्रांडे घाटी में मिली रहस्यमय हनीकॉम्ब जैसी आकृतियां

13 hours ago
हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन
Khabrein Jara Hat Ke

हरियाली से भरपूर वातावरण में घटता है बुजुर्गों का डिप्रेशन

2 days ago
कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन
Khabrein Jara Hat Ke

कम शराब पीने पर भी रहता है कई बीमारियों का खतरा: अध्ययन

2 days ago
शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देने में सहायक है डोलासन

2 days ago
सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध
Khabrein Jara Hat Ke

सेब की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं केला में: शोध

2 days ago
नौका संचालनासन है अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास
Khabrein Jara Hat Ke

नौका संचालनासन है अत्यंत प्रभावकारी योगाभ्यास

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In