Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

अगले 25 साल में बहरे हो जाएंगे 2.5 अरब लोग, इस वजह से बढ़ रही कान की समस्या

by newzgossip
1 year ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
अगले 25 साल में बहरे हो जाएंगे 2.5 अरब लोग, इस वजह से बढ़ रही कान की समस्या
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

स्तनपान सिर्फ बच्चे ही नहीं, मां की सेहत के लिए भी फायदेमंद, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम से जुड़ा संबंध

आंसू गैस का शरीर पर क्या होता है असर? आंखों से लेकर फेफड़ों तक दिख सकते हैं ये लक्षण

हेड हंटर्स: दुश्मन का सिर काटना आध्यात्मिक शक्ति, समृद्धि और मर्दानगी का प्रतीक था

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 25 सालों में दुनिया की करीब एक चौथाई आबादी को सुनने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में 1 अरब 60 करोड़ से ज्यादा लोग किसी न किसी स्तर की सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं, जिनमें से करीब 4 करोड़ 30 लाख को सक्रिय पुनर्वास की जरुरत है। यह संख्या बढ़ रही है और अनुमान है कि 2050 तक यह आंकड़ा 2.5 अरब के पार हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस संकट के पीछे एक ओर जहां उम्र बढ़ना एक सामान्य कारण है, वहीं दूसरी ओर युवाओं में भी तेज़ आवाज़ में संगीत सुनना, ट्रैफिक और शोरगुल जैसी आदतें बहरेपन का कारण बन रही हैं। वैज्ञानिक भाषा में इसे प्रेसबायक्यूसिस यानी उम्र से संबंधित सुनने की क्षमता में कमी है लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि इसका समय रहते बचाव किया जा सकता है।

शहरों की भीड़भाड़, कंस्ट्रक्शन के कामों का शोर, तेज़ आवाज़ में हेडफोन का इस्तेमाल और सड़कों का ट्रैफिक ऐसे कारण हैं जो धीरे-धीरे हमारे कानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि युवा वर्ग में एक अरब से ज्यादा लोग स्थायी सुनने की समस्या की ओर बढ़ रहे हैं, क्योंकि वे हर दिन असुरक्षित रूप से तेज़ आवाज़ में म्यूजिक सुनते हैं। यही वजह है कि सुनने की शक्ति केवल बुजुर्गों तक सीमित समस्या नहीं रही, अब यह युवाओं और बच्चों को भी प्रभावित कर रही है।

कई बार सुनने की शक्ति का धीरे-धीरे घटना लोगों को समय पर पता नहीं चलता। लोग बातचीत के दौरान बार-बार बात दोहराने को कहने लगते हैं या शोरगुल वाले माहौल में स्पष्ट सुनाई नहीं देता। इसे अक्सर उम्र से जुड़ी सामान्य बात मानकर अनदेखा कर दिया जाता है, जिससे समय पर इलाज नहीं हो पाता, लेकिन यह ट्रैंड गलत है। किसी भी उम्र में अगर सुनाई देने में कमी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

डब्ल्यूएचओ का मानना है कि सुनने की क्षमता को खत्म होने से रोका जा सकता है। इसके लिए जागरुकता और सही उपाय किए जाएं। इनमें सुरक्षित सुनने की आदतें, समय पर टीकाकरण, ओटीओटॉक्सिक दवाओं से बचाव, सामान्य कान की बीमारियों का इलाज और मां-बच्चे की देखभाल जैसी बातें शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ ने लोगों को सुझाव दिया है कि रेगुलर कान की जांच कराने से इन समस्याओं को होने से पहले रोका जा सकता है।

एक्सपर्ट का मानना है कि कान में सुनाई देने की क्षमता कम न हो, इसके लिए बचपन से प्रयास करना चाहिए। इसके लिए समय पर टीकाकरण कराना ताकि कान से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सके। अगर परिवार में किसी को कान से संबंधित परेशानी है तो शुरुआत से ही इस पर ध्यान दें। दवाइयों का सही तरीके से इस्तेमाल करें। तेज़ आवाज़ से बचने की आदत डालनी चाहिए। कान की सामान्य बीमारियों में डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।

Tags: Deafnesshearing problemReasons for being deafSigns of deafness
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

स्तनपान सिर्फ बच्चे ही नहीं, मां की सेहत के लिए भी फायदेमंद, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम से जुड़ा संबंध
Khabrein Jara Hat Ke

स्तनपान सिर्फ बच्चे ही नहीं, मां की सेहत के लिए भी फायदेमंद, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम से जुड़ा संबंध

2 hours ago
आंसू गैस का शरीर पर क्या होता है असर? आंखों से लेकर फेफड़ों तक दिख सकते हैं ये लक्षण
Khabrein Jara Hat Ke

आंसू गैस का शरीर पर क्या होता है असर? आंखों से लेकर फेफड़ों तक दिख सकते हैं ये लक्षण

2 hours ago
हेड हंटर्स: दुश्मन का सिर काटना आध्यात्मिक शक्ति, समृद्धि और मर्दानगी का प्रतीक था
Khabrein Jara Hat Ke

हेड हंटर्स: दुश्मन का सिर काटना आध्यात्मिक शक्ति, समृद्धि और मर्दानगी का प्रतीक था

2 hours ago
मुश्किल वक्त में काम आ सकती हैं ये छोटी-छोटी चीजें, सुरक्षा के लिए हमेशा रहें तैयार
Khabrein Jara Hat Ke

मुश्किल वक्त में काम आ सकती हैं ये छोटी-छोटी चीजें, सुरक्षा के लिए हमेशा रहें तैयार

2 hours ago
लाइफ जैकेट इंसान को डूबने से कैसे बचाती है? जानिए पानी में कैसे करती है काम
Khabrein Jara Hat Ke

लाइफ जैकेट इंसान को डूबने से कैसे बचाती है? जानिए पानी में कैसे करती है काम

3 hours ago
पाषाण काल से AI युग तक बांस का महत्व नहीं हुआ कम, आज भी है बेहद उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

पाषाण काल से AI युग तक बांस का महत्व नहीं हुआ कम, आज भी है बेहद उपयोगी

1 day ago
मुंबई में ऐसा घर जो एंटीलिया और फिल्म स्टार्स के घरों को दे रहा टक्कर, बिना AC के रहता है ठंडा
Khabrein Jara Hat Ke

मुंबई में ऐसा घर जो एंटीलिया और फिल्म स्टार्स के घरों को दे रहा टक्कर, बिना AC के रहता है ठंडा

1 day ago
कोरवाई समुदाय के अनोखे ट्री हाउस, जमीन से 10 से 50 मीटर तक ऊंचाई पर बनाए जाते हैं
Khabrein Jara Hat Ke

कोरवाई समुदाय के अनोखे ट्री हाउस, जमीन से 10 से 50 मीटर तक ऊंचाई पर बनाए जाते हैं

1 day ago
मगरमच्छ क्यों निगलते हैं छोटे-छोटे पत्थर? पाचन तंत्र में होती है खास भूमिका
Khabrein Jara Hat Ke

मगरमच्छ क्यों निगलते हैं छोटे-छोटे पत्थर? पाचन तंत्र में होती है खास भूमिका

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In