Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, October 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

बढ़ती उम्र में लाठी की जगह योग को अपनाना बेहतर विकल्प

by newzgossip
1 year ago
in LIFE STYLE
0
बढ़ती उम्र में लाठी की जगह योग को अपनाना बेहतर विकल्प
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

योग विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित योगाभ्यास से बढ़ती उम्र की समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। बढ़ती उम्र में लाठी या अन्य सहारे की जगह योग को अपनाना बेहतर विकल्प साबित होता है, जिससे शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से मजबूती मिलती है।

बढ़ती उम्र के साथ हमारे जोड़ों की गतिशीलता (मोबिलिटी) और लचीलापन (फ्लेक्सिबिलिटी) कम होने लगते हैं, जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द होना आम बात हो जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि खासकर टखने, कूल्हे और कमर के जोड़ कमजोर होने लगते हैं, जिससे रोजमर्रा के काम करना भी कठिन हो जाता है। इस वजह से जरूरी है कि हम ऐसे योगासन करें जो इन प्रमुख जोड़ो को मजबूत और लचीला बनाए रखें। योग के पांच खास आसन हैं जो बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें वायु निष्कासन (पवनमुक्तासन), वीरभद्रासन (वॉरियर 2), फलकासन (प्लैंक पोज), उष्ट्रासन (कैमल पोज) और छिपकली मुद्रा शामिल हैं।

ये आसन न केवल जोड़ों की लचीलापन और गतिशीलता को सुधारते हैं बल्कि शरीर के वजन को संतुलित कर शारीरिक मजबूती भी प्रदान करते हैं। पवनमुक्तासन पेट की गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्याओं को दूर करता है और पाचन सुधारने में सहायक होता है। वीरभद्रासन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और मन को शांत रखता है। छिपकली मुद्रा कूल्हों को खोलती है और मांसपेशियों में खिंचाव लाती है, जिससे शरीर की मजबूती बढ़ती है। फलकासन पूरे शरीर को सीधा और मजबूत बनाता है, जबकि उष्ट्रासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और शरीर के संरेखण (अलाइनमेंट) में सुधार करता है।

योग से शरीर में न केवल शारीरिक मजबूती आती है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है, जिससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। इसलिए बढ़ती उम्र में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। नियमित अभ्यास से जोड़ों के दर्द, कमजोरी और अन्य बीमारियों से राहत मिलती है और जीवन अधिक सक्रिय और स्वस्थ बनता है। बता दें कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई परेशानियां सामने आने लगती हैं, जिनमें कमजोर हड्डियां, जोड़ों में दर्द, बालों का झड़ना और मांसपेशियों में कमजोरी प्रमुख हैं। ये समस्याएं धीरे-धीरे जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं और छोटी-छोटी दैनिक गतिविधियां भी चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं।

Tags: FlexibilityMobilityresilienceyogayoga in old age
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई
HEALTH

सुबह की कड़ी कसरत से खत्म नहीं होता फैटी लिवर का खतरा, शराब के नुकसान की नहीं हो सकती भरपाई

10 hours ago
डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?
Khabrein Jara Hat Ke

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

10 hours ago
पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे
LIFE STYLE

पीठ और पैरों की जकड़न दूर करने में मदद करता है पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन, जानें सही तरीका और फायदे

1 week ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

1 week ago
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं
HEALTH

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? डायबिटोलॉजिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प, बोले- जूस नहीं पूरा फल खाएं

1 week ago
Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

2 weeks ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

2 weeks ago
Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर
LIFE STYLE

Baby Bathing Tips: शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, वरना त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है असर

2 weeks ago
बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In