Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

Kumbh Mela: भारत का वो कौन सा राजा था जो हर 5 साल में प्रयागराज के कुंभ में अपनी संपति करता दान

by newzgossip
1 year ago
in Khabrein Jara Hat Ke, UTTAR PRADESH
0
Kumbh Mela: भारत का वो कौन सा राजा था जो हर 5 साल में प्रयागराज के कुंभ में अपनी संपति करता दान
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

Kumbh Mela: प्रयागराज में हर 12 साल में महाकुंभ लगता है और देश-विदेश से लाखों साधु-संत, संन्यासी और श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाते हैं. वहीं कुछ लोग कल्पवास भी कर रहे हैं. कुंभ दान-पुण्य, मोक्ष प्राप्ति और पापों से मुक्ति का श्रेष्ठ अवसर होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज जिस आयोजन को दुनिया का सबसे विशाल धार्मिक आयोजन कहा जाता है उसकी शुरुआत आखिर किसने की थी.

कुंभ का जिक्र वैसे तो वेद-पुराणों में भी वर्णित है. लेकिन मेले के रूप में कुंभ के आयोजन की शुरुआत राजा हर्षवर्धन के द्वारा मानी जाती है. इतिहासकारों की माने तो 16 वर्ष की आयु में राजा बने हर्षवर्धन ने कुंभ मेले की शुरुआत कराई थी. इतना ही नहीं वे हर साल में कुंभ में अपनी सारी संपत्ति दान कर दिया करते थे और तब तक दान करते थे जब तक उनके पास का सब कुछ समाप्त न हो जाए. इन सभी बातों का जिक्र इतिहासकार केसी श्रीवास्तव (K.C. Srivastava) ने अपनी किताब ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ में किया है.

बता दें कि हर्षवर्धन (590-647) प्राचीन भारत के सम्राट थे. उन्होंने उत्तरी भारत के कई इलाकों में सुदृढ़ साम्राज्य स्थापित किया और पंजाब छोड़कर समस्त उत्तरी भारत पर राज्य किया. हर्षवर्धन को भारत का आखिरी महान सम्राट कहा जाता है जिन्होंने कन्नौज को राजधानी बनाकर पूरे उत्तर-भारत को एक सूत्र में बांधने में सफलता हासिल की.

ऐसे दान करे थे सम्राट हर्षवर्धन

कहा जाता है कि प्रयागराज में राजा हर्षवर्धन ने खूब दान दिए. दान देने से पहले वे भगवान सूर्य, शिव और बुध की उपासना करते थे. इसके बाद ब्राह्मण, आचार्य, दीन, बौद्ध भिक्षु को दान देते थे. दान देने के क्रम में वो अपना पूरा राजकोष खाली कर देते थे. यहां तक कि अपने राजसी वस्त्रों को भी दान कर देते थे. कुछ जगहों पर ऐसा बताया जाता है कि, हर्षवर्धन संपत्ति को चार भागों में बांटकर दान करते थे, जोकि शाही परिवार, सेना/प्रशासन, धार्मिक निधि और गरीबों के लिए होते थे.

कुंभ का सबसे पहला लिखित वर्णन

वेद-पुराणों में कुंभ का वर्णन मिलता है. इसके अनुसार जिन स्थानों पर सागर मंथन के दौरान निकले अमृत कलश की बूंदे गिरी थी, वहीं कुंभ का आयोजन होता है. वहीं इतिहासकारों द्वारा इतिहास में दर्ज कुंभ मेले के पुराने लिखित साक्ष्यों के अनुसार, इसका इतिहास 2000 साल पुराना माना जाता है. कुंभ का जिक्र चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने राजा हर्षवर्धन के समय यानि छठी शताब्दी ईसवी में बताया है. ह्वेनसांग या ह्वेन त्सांग (Xuanzang) ने कन्नौज में आयोजित भव्य सभा का उल्लेख किया है, जिसमें हजारों भिक्षु हिस्सा लेते थे और हर पांच साल में महामोक्ष हरिषद नाम के धार्मिक उत्सव का आयोजन करते थे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Newzgossip.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Tags: Harshavardhanaindian emperor harshavardhanKumbh MelaKumbh Mela 2025Maha Kumbh 2025Mahakumbh 2025PRAYAGRAJ KUMBH
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या
Khabrein Jara Hat Ke

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

19 hours ago
दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

19 hours ago
होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं
Khabrein Jara Hat Ke

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

20 hours ago
कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार
Khabrein Jara Hat Ke

कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार

2 days ago
पत्नी ने पति की प्रेमिका को दिया साथ रहने देने का अनोखा प्रस्ताव
Khabrein Jara Hat Ke

पत्नी ने पति की प्रेमिका को दिया साथ रहने देने का अनोखा प्रस्ताव

2 days ago
बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद
Khabrein Jara Hat Ke

बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद

2 days ago
हिमालय की तेज गति से पिघल रही बर्फ ने बढ़ाई चिंता, गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर मंडराया संकट
Khabrein Jara Hat Ke

हिमालय की तेज गति से पिघल रही बर्फ ने बढ़ाई चिंता, गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर मंडराया संकट

2 days ago
बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें

3 days ago
फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित
Khabrein Jara Hat Ke

फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In