Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में पसीना आना नॉर्मल बात, ये स्वास्थ्य के लिए जरुरी, 2 मिनट में ऐसे पाएं स्मैल से छुटकारा

by newzgossip
2 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
गर्मी में पसीना आना नॉर्मल बात, ये स्वास्थ्य के लिए जरुरी, 2 मिनट में ऐसे पाएं स्मैल से छुटकारा
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम

बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय

गर्मियों में पसीना हमारे शरीर को ठंडा रखने में मददगार होता है। पसीना भीषण गर्मी में भी शरीर के टेंपरेचर को मेंटेन करता है। वैज्ञानिकों की मानें तो पसीने में अपनी कोई स्मेल नहीं होती है। अब सवाल है कि पसीने में स्मेल नहीं होती है, तो लोगों के पसीने में बदबू कहां से आती है? साथ ही पसीने की बदबू से परेशान लोग इससे कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जब हमारा शरीर सामान्य से ज्यादा गर्म होने लगता है, तब शरीर की एक्राइन और एपोक्राइन ग्लैंड एक्टिव हो जाती हैं। ये ग्लैंड शरीर की स्किन पर पसीना रिलीज करने लगती हैं। पसीना शरीर की गर्मी को कम करता है और बॉडी के कोर टेंपरेचर को मेंटेन करता है। इस प्रक्रिया को शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कहा जाता है। खास बात यह है कि पसीना रिलीज करने वाली ग्रंथियां पूरे शरीर में फैली होती हैं, जिसकी वजह से बॉडी के अधिकतर हिस्सों से पसीना आने लगता है।

गर्मी में पसीना आना नॉर्मल होता है और यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। रिसर्च में यह बात सामने आई कि पसीने में अपनी कोई स्मेल नहीं होती है, लेकिन जब स्किन के बैक्टीरिया एपोक्राइन ग्रंथियों से निकलने वाले पसीने के संपर्क में आते हैं, तब इसमें बदबू आने लगती है। जिन लोगों की स्किन पर ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं, उनके पसीने में ज्यादा बदबू आती है।

अगर आपकी स्किन पर बैक्टीरिया कम हैं, तो पसीने की बदबू कम आएगी। जिन लोगों को सामान्य से ज्यादा पसीना आता है, उनके पसीने में भी बदबू ज्यादा हो सकती है। कई बार वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, हाइपरथायरायडिज्म, स्ट्रेस, कुछ दवाएं और शराब के सेवन से भी ज्यादा बदबूदार पसीना आने लगता है। इतना ही नहीं, कई बार हमारे खाने-पीने का सीधा असर पसीने की स्मैल पर होता है।

ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां गैस पैदा करती हैं। इससे शरीर से दुर्गंध आ सकती है। इसके अलावा लहसुन और प्याज खाने वाले लोगों के पसीने में ज्यादा दुर्गंध आती है। दरअसल लहसुन और प्याज जब शरीर में डाइजेस्ट होता है, तब सल्फर जैसे यौगिक आपकी स्किन के छिद्रों से बाहर निकलते हैं। इसकी वजह से बदबू आने लगती है।

मछली व अन्य सीफूड्स का सेवन करने से भी आपके शरीर से गंदी स्मैल आ सकती है। इन चीजों को अवॉइड करके पसीने की बदबू से बच सकते हैं। अगर आप गर्मी से बचाव करेंगे, तो पसीना कम आएगा और उसमें से बदबू भी कम हो जाएगी। कुछ डिओडरेंट की मदद से भी आप शरीर की स्मेल को कुछ घंटों तक रोक सकते हैं। जिम या अन्य फिजिकल एक्टिविटी के बाद भी आप शॉवर ले सकते हैं। इससे पसीने की बदबू से राहत मिल सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह शाम साबुन से नहा सकते हैं। नहाने के लिए आप डिओडराइजिंग साबुन यूज कर सकते हैं और नहाने के बाद शरीर पर बॉडी स्प्रे लगा सकते हैं।

Tags: Ajab Gajab Newsget rid of smell in 2 minuteskhabrein jara hat kelife styleSweating in summer is normalsweating is important for health
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

9 hours ago
सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में रोज धूप सेंकने के 7 बड़े फायदे, हड्डियां मजबूत और तनाव होगा कम

9 hours ago
बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय
Khabrein Jara Hat Ke

बद्ध पद्मासन के फायदे: शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ कंधों और पीठ को रखता है सक्रिय

1 day ago
केवलादेव नेशनल पार्क में क्यों आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानें ऐचा घास का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

केवलादेव नेशनल पार्क में क्यों आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानें ऐचा घास का महत्व

2 days ago
सांप के जहर से बनी हाई BP की दवा! जानें कैसे खोजी गई कैप्टोप्रिल
Khabrein Jara Hat Ke

सांप के जहर से बनी हाई BP की दवा! जानें कैसे खोजी गई कैप्टोप्रिल

2 days ago
यमन के सोकोत्रा द्वीप पर पेड़ों से निकलता है खून! जानें ड्रैगन ब्लड ट्री का रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

यमन के सोकोत्रा द्वीप पर पेड़ों से निकलता है खून! जानें ड्रैगन ब्लड ट्री का रहस्य

2 days ago
डेथ वैली में अपने आप कैसे चलते हैं भारी पत्थर? वैज्ञानिकों ने खोला 100 साल पुराना रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

डेथ वैली में अपने आप कैसे चलते हैं भारी पत्थर? वैज्ञानिकों ने खोला 100 साल पुराना रहस्य

3 days ago
सोते समय मुंह से लार टपकना क्यों होता है? जानें स्लीप एपनिया समेत 6 प्रमुख कारण और खतरे
Khabrein Jara Hat Ke

सोते समय मुंह से लार टपकना क्यों होता है? जानें स्लीप एपनिया समेत 6 प्रमुख कारण और खतरे

3 days ago
हरी सोआ की पत्तियों के 7 चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर दिल की सेहत तक के लिए हैं फायदेमंद
Khabrein Jara Hat Ke

हरी सोआ की पत्तियों के 7 चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर दिल की सेहत तक के लिए हैं फायदेमंद

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In