Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पहले सूर्य ग्रहण को लेकर राजा को सताने लगता था मौत का डर, अब उत्सवी माहौल में रचाई जा रही शादी

by newzgossip
2 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पहले सूर्य ग्रहण को लेकर राजा को सताने लगता था मौत का डर, अब उत्सवी माहौल में रचाई जा रही शादी
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

वजन घटाने सुपर फूड्स का इस्तेमाल करें

भोजन के तुरंत बाद आ रहा हो पसीना, तो हो सकता है ये कारण

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़

कई देशों में मान्यता होती थी कि सूर्य ग्रहण होने के कारण वहां के राजा की मौत हो जाएगी। मौत के डर के कारण राजा खुद को बचाने के लिए कई तरह के जतन करता था। अब हालात इसके ठीक विपरीत है। इस बार हुए सूर्य ग्रहण पर अमेरिका सहित तीन देशों में इसे उत्सव के तौर पर लिया गया। लोग खुश थे और सूर्य ग्रहण को एक त्यौहार की तरह इंजॉय करते देखे गए। करीब 400 जोड़ों ने इसे यादगार बनाने के लिए शादी भी रचा ली। क्योंकि जिस तरह का सूर्य ग्रहण इस बार हुआ है वो अब सीधे 21 साल बाद यानी 2045 में दिखाई देगा। वहीं नासा ने भी इस मौके पर 3 रॉकेट लॉन्च कर अंतरिक्ष रिसर्च में एक नया अध्याय जोड़ने की कोशिश की है।

मौत के डर से राजा घर छोड किसान बन जाता था
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक 4156 साल पहले 22 अक्टूबर 2134 ईसा पूर्व चीन में 2 ज्योतिषियों को मौत की सजा दी गई थी। इसकी वजह ये थी कि वो सूर्य ग्रहण की भविष्यवाणी करने में नाकामयाब रहे थे। उस वक्त चीन में मान्यता था कि सूर्य ग्रहण के दिन राजा की मौत हो जाती है। इसलिए ग्रहण की जानकारी देने के लिए महल में 2 ज्योतिषी रखे जाते थे। ऐसी ही मान्यता मेसोपोटेमिया में भी थी। वहां के लोगों का मानना थी कि सूर्य ग्रहण लगने के 100 दिन भीतर राजा मारा जाएगा। ऐसे में मौत से बचने के लिए राजा कुछ समय तक भाग जाता था और दूरदराज के इलाकों में किसान का भेष बनाकर रहता था।

इन 100 दिनों तक राजा की गद्दी पर किसी अपराधी को रखा जाता था, ताकि अगर मौत आए तो वो अपराधी मारा जाए। एक बार कुछ उलटा ही हुआ। 3,872 साल पहले 1850 ईसा पूर्व किसान बने राजा की मौत हो गई और राजा बना अपराधी गद्दी पर कायम रहा।

सूर्य ग्रहण ने रुकवाई जंग
करीब 2,622 साल पहले 28 मई 585 ईसा पूर्व की बात है। तुर्किये में हेलिस नदी के किनारे मेडेस और लिडिया नाम के 2 ताकतवर साम्राज्यों के बीच जंग छिड़ थी। ग्रीक इतिहासकार हीरोडोटस के मुताबिक मेडेस के राजा ने कुछ शिकारियों का अपमान किया था। बदला लेने के लिए शिकारियों ने राजा के बेटे की हत्या कर दी और भागकर पड़ोसी साम्राज्य लिडिया में पनाह ले ली।जब मेडेस के राजा ने बेटे के हत्यारों को सौंपने को कहा तो लिडिया के राजा ने इनकार कर दिया। इस बात पर नाराज होकर मेडेस ने लिडिया के खिलाफ जंग छेड़ दी। 6 साल गुजरने के बावजूद जंग रुकने का नाम नहीं ले रही थी।ग्रीक इतिहासकार हीरोडोटस लिखते हैं, एक रोज जब दोनों सेनाएं कत्लेआम में जुटी थीं कि अचानक दिन में ही अंधेरा छाने लगा। वो दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण का था। इस बदलाव को देखकर मेडेस और लिडियंस हैरान रह गए और उसी दिन जंग रोकने का फैसला कर लिया।

सूर्य ग्रहण देखने 50 लाख लोग अमेरिका पहुंचे
मैक्सिको में भारतीय समय अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे दिन में अंधेरा छा गया। इसी के साथ साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा। मैक्सिको के साथ-साथ इसका असर अमेरिका और कनाडा में भी दिखा। यहां ग्रहण के रास्ते में पड़ने वाले राज्यों में करीब 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिन में अंधेरा रहा। वहीं, 54 देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण लगा। सोमवार को लगे सूर्य ग्रहण का भारत में कोई असर दिखाई नहीं दिया, क्योंकि ग्रहण जब शुरू हुआ उस वक्त यहां रात थी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया कि अब अमेरिका में अगले 21 सालों तक (2045) ऐसा सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। साल 2017 के बाद यह पहला मौका था जब नॉर्थ अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आया।

ग्रहण की पहली झलक मैक्सिको के माजतलान में तो वहीं इसका आखिरी नजारा कनाडा के न्यूफाउंडलैंड में दिखा। नासा के मुताबिक, सूर्य ग्रहण अपने पूर्ण रूप में मैक्सिको के नाजास शहर में नजर आया। यहां इसकी अवधि 4 मिनट 28 सेकेंड रही। खबरों के मुताबिक, अमेरिका में इस बार के पूर्ण सूर्य ग्रहण के रास्ते में 3 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। इसके अलावा, अधिकारियों के मुताबिक, करीब 50 लाख लोग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से सूर्य ग्रहण देखने अमेरिका पहुंचे। ग्रहण के शुरू होने से लेकर पूर्ण ग्रहण लगने तक करीब 80 मिनट का समय लगा। इसके बाद पूरी तरह से ग्रहण हटने में और 80 मिनट लगे।

सूर्य ग्रहण में 400 से ज्यादा जोड़ों ने रचाई शादी
अमेरिका के अर्कंसास में सूर्य ग्रहण के दौरान 400 जोड़ों ने शादी रचाई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सभी ने जीवनभर ग्रहण जैसे अजूबे एकसाथ देखने और चांद-तारों की कसमें खाईं। इस दौरान शादी के केक पर भी सूर्य ग्रहण की तस्वीर लगी हुई थी।सूर्य से निकलने वाली सोलर एनर्जी और उसके पर्यावरण पर असर को जानने के लिए नासा ग्रहण के दौरान साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किए। साउंडिंग रॉकेट स्पेस में ज्यादा दूर तक नहीं जाते हैं। इनका इस्तेमाल पृथ्वी की सतह से 48 से 145 किमी तक की स्टडी के लिए किया जाता है।

बता दें कि कनाडा के ओंटारियो शहर में दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर पूर्ण सूर्य ग्रहण लगना था। हालांकि, लोग नेशनल पार्क से ग्रहण देखने के लिए सुबह 5 बजे से लाइन लगाकर खड़े हो गए थे।वहीं, अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक शहर है- केरविल। यहां का प्रशासन 2 साल से ग्रहण की तैयारी कर रहा था। केरविल की मेयर जुडी इशनेर के मुताबिक उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि ग्रहण देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटेंगे।ऐसे में भीड़ को संभालने के लिए वो 2 साल से तैयारी कर रहे थें। उनके मुताबिक केरविल में सूर्य ग्रहण देखने के लिए 70 से 80 हजार लोग आए जो उनके शहर की आबादी से 4 से 5 गुना ज्यादा है।

क्या होता अगर सूरज थोड़ा भी बड़ा होता
ग्रहण न सिर्फ आंखों के लिए अजूबा है बल्कि इससे पृथ्वी से जुड़े कई राज खुले हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सैबाइन स्टेनली के मुताबिक पूर्ण सूर्य ग्रहण एक अजूबा है, जिसमें 3,379 किलोमीटर बड़े चट्टान का गोला यानी चांद लगभग 14 लाख किलोमीटर में फैला एक आग का गोले यानी सूरज को ढंक देता है। प्रोफेसर के मुताबिक अगर सूरज थोड़ा और बड़ा और पृथ्वी के थोड़ा और नजदीक होता तो पूर्ण सूर्य ग्रहण कभी नहीं लगता।

ये इत्तेफाक ही है कि सूरज का साइज और उसकी दूरी उतनी ही है कि वो ग्रहण के वक्त पूरी तरह से चांद से ढंक जाता है। चंद्रमा अपने से 400 गुना बड़े सूरज की रोशनी पृथ्वी तक पहुंचने से रोक देता है। इतिहास में दर्ज हुए ग्रहण से पता चला है कि हमारी पृथ्वी की घूमने की स्पीड में बदलाव आए हैं। वैज्ञानिकों ने जब पृथ्वी के घूमने की स्पीड से पिछले ग्रहणों की तारीख मैच की तो उसमें फर्क दिखाई दिया।

वैज्ञानिकों के मुताबिक स्पीड पर असर का मतलब ये भी है कि हमारी पृथ्वी का साइज और शेप बदल रहा है। गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से पृथ्वी और सभी दूसरे ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर 365 दिनों में एक चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। पृथ्वी के चारों ओर एक चक्कर लगाने में चंद्रमा को 27 दिन लगते हैं। चंद्रमा के चक्कर लगाने के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो सूर्य की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती है। इसे सूर्यग्रहण कहते हैं।

ज्यादातर सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होते हैं, क्योंकि तब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है। हर 18 महीने में दुनिया के किसी न किसी हिस्से में सूर्य ग्रहण जरूर लगता है। लुइजियाना युनिवर्सिटी में एस्ट्रोनॉमी के प्रोफेसर ब्रेडली शेफर कहते हैं कि हजारों सालों से इंसान ने आसमान को या तो डर या सम्मान से देखा है। पहले के समय में लगभग हर सभ्यता में सूरज को भगवान का दर्जा मिला है। इसलिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी घटनाओं के कई किस्से और कहानियां हैं।

Tags: Ajab Gajab NewsJara Hat kekhabrein jara hat keSolar EclipseSolar eclipse stopped the war
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

वजन घटाने सुपर फूड्स का इस्तेमाल करें
Khabrein Jara Hat Ke

वजन घटाने सुपर फूड्स का इस्तेमाल करें

11 hours ago
भोजन के तुरंत बाद आ रहा हो पसीना, तो हो सकता है ये कारण
Khabrein Jara Hat Ke

भोजन के तुरंत बाद आ रहा हो पसीना, तो हो सकता है ये कारण

12 hours ago
पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़
Khabrein Jara Hat Ke

पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा मशरूम पहाड़

3 days ago
दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के वे शहर और हिल स्टेशन जहां नहीं चलती कार और गाड़ी……….भारत का भी नाम इसमें शामिल

3 days ago
जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर
Khabrein Jara Hat Ke

जानें, अलग-अलग प्रकार की रोटियां पाचन तंत्र पर किस तरह डालती हैं असर

4 days ago
हलासन करने से आती है त्वचा में अद्भुत चमक
Khabrein Jara Hat Ke

हलासन करने से आती है त्वचा में अद्भुत चमक

4 days ago
क्या है परिसीमन? जिससे बढ़ गई लोकसभा में सीटें………आसान भाषा में समझें
Khabrein Jara Hat Ke

क्या है परिसीमन? जिससे बढ़ गई लोकसभा में सीटें………आसान भाषा में समझें

4 days ago
जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती
Khabrein Jara Hat Ke

जंग से सिर्फ सरहदें नहीं बदलतीं, उस देश के खाने-पीने की पहचान तक मिट जाती

5 days ago
आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण
Khabrein Jara Hat Ke

आँखों के लिए व्यायाम और सूर्यनमस्कार बेहद महत्वपूर्ण

5 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In