Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, April 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ

by newzgossip
5 days ago
in LIFE STYLE
0
7 चीजों को आहार में शामिल करने से महिलाएं रहेगी स्वस्थ
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

आधुनिक जीवनशैली और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी, हार्मोन असंतुलन और कमजोरी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। ऐसे में संतुलित और पोषक आहार बेहद जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ प्राकृतिक और आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों को रोजाना आहार में शामिल करके महिलाएं अपने शरीर की कई कमियों को दूर कर सकती हैं।

इनमें सबसे पहले रागी का नाम आता है, जो कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है। रागी का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने, हार्मोन संतुलित रखने और त्वचा व बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसे रोटी, चीला या लड्डू के रूप में आसानी से खाया जा सकता है।

दूसरे स्थान पर आंवला है, जो विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और संक्रमण से बचाव में सहायक होता है। आंवले का सेवन जूस, चटनी, अचार या मुरब्बे के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा चिया सीड्स भी महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हैं। इनमें कैल्शियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, कमजोरी दूर करता है और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

इसी तरह अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, मानसिक तनाव कम करते हैं और हार्मोन से जुड़ी समस्याओं, जैसे पीसीओडी, में भी लाभकारी साबित होते हैं। कद्दू के बीज भी पोषण का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। इनमें मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो शरीर की कई प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं। इनकी कमी से थायराइड जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए रोजाना थोड़ी मात्रा में इनका सेवन लाभदायक है।

बढ़ती उम्र के साथ शरीर और मस्तिष्क की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए अखरोट का सेवन भी जरूरी माना जाता है। यह दिमाग को तेज रखने और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

वहीं, चुकंदर महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन सात चीजों को नियमित आहार में शामिल करने से महिलाएं अपनी सेहत को बेहतर बना सकती हैं और कई बीमारियों से बचाव कर सकती हैं। बता दें कि परिवारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। घर-परिवार की देखभाल करते-करते वे अपने खानपान और पोषण पर ध्यान नहीं दे पातीं, जिसका असर धीरे-धीरे उनके शरीर पर दिखने लगता है।

Tags: 7 Foods for WomenDiet to Stay Healthylife styleNutrient Deficiency in Women
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
LIFE STYLE

करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद

12 hours ago
गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका
LIFE STYLE

गहरी सांस लेना तनाव कम करने का सबसे आसान तरीका

5 days ago
इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी
LIFE STYLE

इम्यूनिटी बढ़ाने का असरदार उपाय है मेथी दाना का पानी

5 days ago
पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण
LIFE STYLE

पेट बाहर निकलने के पीछे हो सकते हैं कई कारण

6 days ago
शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन
LIFE STYLE

शरीर और मन दोनों को संतुलन प्रदान करता है वृक्षासन

6 days ago
पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित
LIFE STYLE

पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति ऐसे रखें शरीर को ठंडा और संतुलित

6 days ago
सुंदरता बढ़ाने के लिए करें करी पत्ते का सेवन, लेकिन ऐसे
Khabrein Jara Hat Ke

सुंदरता बढ़ाने के लिए करें करी पत्ते का सेवन, लेकिन ऐसे

1 week ago
बुढ़ापे की निशानी समय से पहले ही दिखाई देने के कारण
LIFE STYLE

बुढ़ापे की निशानी समय से पहले ही दिखाई देने के कारण

1 week ago
अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा
HEALTH

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

2 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In