Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

कुछ साधारण आदतें अपनाकर शुगर को कर सकतें है कंट्रोल

by newzgossip
3 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
केवल मीठे से परहेज़ करना काफी नहीं डायबिटीज मरीजों के लिए, इस बात का भी रखें ध्यान
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

हैल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह की कुछ साधारण आदतें अपनाकर शुगर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। पहला उपाय है सुबह गुनगुने पानी के साथ मेथी या दालचीनी का सेवन करना। रात में एक चम्मच मेथी के दानों को भिगो दें और सुबह उस पानी को हल्का गर्म कर उबाल लें। इस पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

अगर किसी को मेथी का स्वाद पसंद नहीं है, तो वह दालचीनी का विकल्प चुन सकता है। दालचीनी को पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शुगर का स्तर सामान्य रहता है। गर्म पानी न सिर्फ शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है बल्कि कब्ज और पेट की अन्य परेशानियों से भी राहत देता है। मेथी में प्राकृतिक रूप से मधुमेह-रोधी गुण होते हैं।

इसमें मौजूद फाइबर ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित रखता है और रक्त में मौजूद अशुद्धियों को दूर करता है। वहीं दालचीनी में सूजन-रोधी, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन हार्मोन के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं। इसके नियमित सेवन से पैंक्रियाज की कार्यक्षमता बेहतर होती है और ब्लड शुगर स्थिर बना रहता है। दूसरा उपाय है सुबह की सैर और सूरज की रोशनी का सेवन। रोजाना सुबह कम से कम 20 मिनट टहलना डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।

यदि संभव हो, तो किसी पार्क में नंगे पैर घास पर चलें। इससे न सिर्फ शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। सैर के दौरान कॉटन के हल्के कपड़े पहनना बेहतर है ताकि सूरज की किरणें सीधे शरीर पर पड़ सकें और विटामिन डी का निर्माण स्वाभाविक रूप से हो सके। विटामिन डी इंसुलिन के स्राव को संतुलित करने में मदद करता है और पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन दोनों आदतों को अपनाने से डायबिटीज के मरीजों को दवाओं पर निर्भरता कम हो सकती है। हालांकि, उन्हें अपनी डाइट और समय पर भोजन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर में असंतुलन आ सकता है, इसलिए बीच-बीच में फलों, मेवों और फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। सुबह की शुरुआत इन दो सरल उपायों से करने पर न केवल शुगर नियंत्रण में रहती है, बल्कि दिनभर मन और शरीर दोनों स्वस्थ महसूस करते हैं।

मालूम हो कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ गलत खान-पान और असंतुलित दिनचर्या से शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण आजकल डायबिटीज की समस्या आम होती जा रही है। डायबिटीज तब होती है जब रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है और शरीर का पैंक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता। जब इंसुलिन का स्तर घटता है, तो शर्करा शरीर में जमा होने लगती है और मरीज को बार-बार पेशाब आना, वजन घटना, थकान, अत्यधिक या कम भूख जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं।

Tags: adopting some simple habitControl sugar easilyhealth and life styleHow to control sugar
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

21 hours ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

21 hours ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे
HEALTH

भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In