Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, December 6, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

महिलाओं में पेल्विक मसल्स की समस्या में योग बन सकता है मददगार

by newzgossip
3 months ago
in LIFE STYLE
0
महिलाओं में पेल्विक मसल्स की समस्या में योग बन सकता है मददगार
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सिर्फ 10 मिनट योग करने से मिलता हाई BP से आराम

कोलेजन प्रोडक्शन कम होने से आती हैं कई समस्यायें

खाने के स्वाद के साथ ही सेहत ठीक रहता है धनिया

महिलाओं में पेल्विक मसल्स की समस्या में योगाभ्यास मददगार बन सकता है। चिकित्सकों की माने तो इस बीमारी के पीछे कई वजहें हो सकती है। इन कारणों में मोटापा, पेल्विक सर्जरी, कब्ज, लगातार खांसी और बढ़ती उम्र शामिल हैं। सबसे अधिक असर गर्भावस्था और डिलीवरी के दौरान देखने को मिलता है। उस समय महिलाओं के पेल्विक फ्लोर पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे धीरे-धीरे मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और अनेक तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आती हैं। पेल्विक मसल्स शरीर के निचले हिस्से में मौजूद होती हैं, जो गर्भाशय, योनि, ब्लैडर और बाउल जैसे अंगों को सहारा देती हैं। इनका मजबूत होना बेहद जरूरी है, ताकि ये अंग सामान्य रूप से काम कर सकें।

विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर पेल्विक मसल्स मूत्र और मल पर नियंत्रण की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं और ‘प्रोलैप्स’ जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए महिलाओं को समय रहते इन मांसपेशियों को मजबूत करने के प्रयास करने चाहिए। योगाभ्यास इस दिशा में कारगर माना जाता है। नियमित रूप से कुछ आसान योगासन करके पेल्विक मसल्स को मजबूती दी जा सकती है और शरीर के निचले हिस्से की लचक भी बढ़ाई जा सकती है।

सेतुबंधासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेटें और घुटनों को मोड़कर पैरों को जमीन पर टिकाएं। हाथों की मदद से एड़ियों को पकड़ते हुए धीरे-धीरे कमर और कूल्हों को ऊपर उठाएं, ताकि शरीर पुल की आकृति जैसा दिखे। इस स्थिति में 1 से 2 मिनट तक बने रहें और फिर धीरे-धीरे वापस नीचे आएं। दिन में 4 से 5 बार दोहराने से पेल्विक मसल्स मजबूत होती हैं और कमर दर्द में भी राहत मिलती है। वहीं मलासन योगासन पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को टोन करता है। इसके लिए दोनों पैरों को मोड़कर नीचे की ओर बैठ जाएं, घुटनों के ऊपर हाथ रखकर हथेलियां जोड़ लें और पीठ को सीधा रखें। इस स्थिति में 2 मिनट तक आराम से बैठें।

नियमित अभ्यास से कब्ज की समस्या दूर होती है और मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है। हनुमानासन को करने के लिए घुटनों के बल बैठें, फिर एक पैर को धीरे-धीरे आगे और दूसरे को पीछे की ओर फैलाएं। कूल्हों को जमीन से लगाकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और नमस्कार की मुद्रा बनाएं। 2 मिनट तक इस स्थिति में रहने से पेल्विक मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर की लचक भी बढ़ती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन महिलाओं को पेल्विक मसल्स कमजोर होने की समस्या है, वे इन आसनों का अभ्यास नियमित रूप से करें। साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और फाइबर युक्त भोजन का सेवन भी जरूरी है। समय पर सावधानी न बरती जाए तो यह समस्या बढ़कर जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।

Tags: pelvic musclepelvic muscle problemspelvic muscle problems in womenYoga can be helpful
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सिर्फ 10 मिनट योग करने से मिलता हाई BP से आराम
LIFE STYLE

सिर्फ 10 मिनट योग करने से मिलता हाई BP से आराम

7 hours ago
कोलेजन प्रोडक्शन कम होने से आती हैं कई समस्यायें
LIFE STYLE

कोलेजन प्रोडक्शन कम होने से आती हैं कई समस्यायें

4 days ago
खाने के स्वाद के साथ ही सेहत ठीक रहता है धनिया
HEALTH

खाने के स्वाद के साथ ही सेहत ठीक रहता है धनिया

4 days ago
खाली पेट पीने से शरीर में पित्त और वात बढ़ाती है कॉफी
HEALTH

खाली पेट पीने से शरीर में पित्त और वात बढ़ाती है कॉफी

1 week ago
सोने की सही पोजिशन के हैं कई फायदे
LIFE STYLE

सोने की सही पोजिशन के हैं कई फायदे

1 week ago
खानपान, आदतों और दिनचर्या में बदलाव कर कैंसर से बचे
LIFE STYLE

खानपान, आदतों और दिनचर्या में बदलाव कर कैंसर से बचे

1 week ago
कुछ खास फलों का सेवन कर सुधार सकते हैं दिल की सेहत
LIFE STYLE

कुछ खास फलों का सेवन कर सुधार सकते हैं दिल की सेहत

2 weeks ago
खाने में अलग से मिलाया चुटकी भर नमक…..दे देगा ये गंभीर बीमीरी
HEALTH

ज्यादा और कम नमक का सेवन दोनों ही खतरनाक, फिर क्या करें?

3 weeks ago
बच्चे इस प्रकार संक्रमण से बचेंगे
HEALTH

बच्चे इस प्रकार संक्रमण से बचेंगे

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In