Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, August 25, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

क्या है Bra का पूरा नाम? कहां से आया ये नाम और क्या है इसकी कहानी

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
क्या है Bra का पूरा नाम? कहां से आया ये नाम और क्या है इसकी कहानी
155
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं

घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम

Story of BRA: अक्सर हम अपनी लाइफ में हम कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिनके नाम पीछे एक कहानी होती है. कई शब्द ऐसे होते हैं, जिनकी कोई फुल फॉर्म होती है, जैसे OK. बहुत कम लोग ओके की फुल फॉर्म जानते होंगे. ऐसे ही है एक शब्द ब्रा. शब्द का इस्तेमाल भले ही लोग काफी ज्यादा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी भी एक फुलफॉर्म होती है. चलिए जानते हैं कि ब्रा की फुल फॉर्म और इसके नाम की कहानी-

बताया जाता है कि ब्रा का इतिहास लगभग 500 साल पुराना है. हालांकि, इतने लंबे सफर में ब्रा ने अपने कई रूप और नाम बदले हैं. आज महिलाएं इसके सबसे मॉडर्न रूप का इस्तेमाल करती हैं. बताया जाता है कि मिस्र की महिलाएं सदियों से ब्रा का इस्तेमाल करती आ रही हैं. प्राचीन काल में मिस्र की स्त्रियां चमड़े की ब्रा पहनती थीं. हालांकि, इसे पहनना बहुत मुश्किल होता था, लेकिन स्तन ढंकने के लिए महिलाओं को इसे पहनना पड़ता था. ग्रीक और युनानी सभ्यता में साधारण ब्रेस्ट बैंड पहने जाने का जिक्र मिलता है।

बात अगर भारत में ब्रा के चलन की करें तो भारत में इसका इतिहास खासा पुराना नहीं है. यहां महिलाएं बहुत पहले से साड़ी पहनती हैं. इसीलिए पहले महिलाएं अपने स्तनों को ढकने के लिए साड़ी का ही इस्तेमाल किया करती थीं. इसके बाद छठी शताब्दी के दौरान हर्षवर्धन काल में चोली का इस्तेमाल शुरू हुआ था।

कॉर्सेट पहनने का चलन
बताया जाता है कि 12वीं शताब्दी में यूरोप में ब्रा के तौर पर धातु के बने काॅर्सेट का इस्तेमाल होने लगा था और यह 19वीं शताब्दी तक जारी रहा. इस कॉर्सेट में कई बदलाव हुए. इसके बाद 1890 के आसपास कई देशों की महिलाओं ने कपड़े से बने कॉर्सेट इस्तेमाल करने शुरू कर दिए. ये कॉर्सेट दिखने में जैकेट की तरह होते थे।

इस अंडरगारमेंट को अच्छे से कसने के लिए इसमें पीछे डोरियां दी जाती थीं. हालांकि, यह कॉर्सेट कामयाब नहीं हो पाया, क्योंकि यह इतना टाइट होता था कि डॉक्टरों ने इसे लेकर चेतावनी दी थी कि इसके कसे होने के कारण जी घबराना, सांस फूलने और पेट में गड़बड़ी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके बाद महिला समूहों ने इसका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया और 1900 के दशक तक इसका इस्तेमाल लगभग बंद ही हो गया।

कहां से आया ब्रा शब्द?
बीबीसी कल्चर में छपे एक लेख में बताया गया है कि पहली मॉडर्न ब्रा फ्रांस में बनीं थी. ब्रा नाम ‘brassiere’ शब्द से लिया गया है. यह एक फ्रेंच शब्द है, जिसका अर्थ होता है शरीर का ऊपरी हिस्सा. लाइफ पत्रिका के अनुसार 30 मई 1869 को फ्रांस की हर्मिनी कैडोल ने एक कॉर्सेट को दो टुकड़ों में काटकर अंडरगार्मेंट्स बनाए थे. इस अंडरगार्मेंट को कॉर्सेलेट जॉर्ज नाम दिया गया, जिसका ऊपरी हिस्सा बाद में ब्रा की तरह पहना और बेचा जाने लगा।

1915 से 20 के बीच बाजार में सेमी कप ब्रा का आगमन हुआ. ये ब्रा न केवल स्तनों को सपोर्ट करती थी, बल्कि देखने में भी उन्हें सुडौल बनाती थी. इसके बाद 1940 के दशक में बाजार में नये तरह की ब्रा आई. उस समय की हालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों ने उसे पहना और बालीवुड में भी सन 1955 से 70 तक इसका इस्तेमाल हुआ।

ऐसे हुआ शुरू स्पोर्ट ब्रा का चलन
स्पोर्ट्स ब्रा की शुरुआत 1975 में हुई. हालांकि, स्पोर्ट्स ब्रा को भी लगभग 25 साल तक अंडरगारमेंट की तरह ही इस्तेमाल किया जाता रहा था. 10 जुलाई 1999 को एक अप्रत्याशित घटना हुई, जिसके बाद से स्पोर्ट ब्रा अंडर गारमेंट की श्रेणी से बाहर निकल कर साधारण वस्त्र की श्रेणी में आ गई. फीफा महिला विश्वकप में अमेरिका और चाईना के बीच एक मैच टाई होकर पेनाल्टी शुटआउट में पहुंचा. अमेरिका की महिला खिलाड़ी ने निर्णायक गोल करते हुए अत्यधिक उत्साह में जश्न मनाते हुए अपनी टी-शर्ट उतार फेंकी. इस घटना के बाद से ही महिला खेल के इतिहास में बहुत बड़ा उलटफेर हो गया. बस तभी से महिलाएं खेल के दौरान स्पोर्ट्स ब्रा का इस्तेमाल करने लगीं।

क्यों हुआ ब्रा का विरोध
फैशन मैगजीन ‘Vogue’ ने ब्रा को मशहूर करने में अहम भूमिका निभाई है. Vogue ने 1907 में Brassiere शब्द को बहुत फेमस किया. हालांकि, इसका जमकर विरोध भी हुआ. ब्रा का विरोध करने के साथ साथ ही कई महिलावादी संगठनों ने इसके नुकसान के बारे में भी महिलाओं को आगाह किया. साल 1960 के आसपास भी महिलावादी संगठनों ने ब्रा के खिलाफ आंदोलन शुरू किया गया था. उनका दावा था कि ब्रा, बालों को घुंघराले करने वाले कर्लर, कृत्रिम पलकें पुरुषवादी समाज की प्रभुता और स्त्री के दमन का प्रतीक हैं. उनका कहना कि इसे पहनने से महिलाएं सिर्फ एक सेक्स ऑब्जेक्ट बनकर रह जाती हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसे पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है।

Tags: Full form of BraStory of BRAUndergarment StoryWhat is Bra's full name?What is the Bra Story
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन
Khabrein Jara Hat Ke

परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन

11 hours ago
केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं

1 day ago
घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम
Khabrein Jara Hat Ke

घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम

1 day ago
समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं
Khabrein Jara Hat Ke

समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं

1 day ago
खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं

3 days ago
शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप

3 days ago
जोड़ों की अकड़न से राहत के लिए टखनों का आसान व्यायाम है मूवमेंट
Khabrein Jara Hat Ke

जोड़ों की अकड़न से राहत के लिए टखनों का आसान व्यायाम है मूवमेंट

3 days ago
एक ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी ने धारण किया है स्त्री का रूप, जानिए कहां है ये अनोखा धाम
Khabrein Jara Hat Ke

एक ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी ने धारण किया है स्त्री का रूप, जानिए कहां है ये अनोखा धाम

3 days ago
डाइट में गेहूं के अलावा दूसरी रोटियों को भी करें शामिल
Khabrein Jara Hat Ke

डाइट में गेहूं के अलावा दूसरी रोटियों को भी करें शामिल

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In