Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, October 5, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

उत्तानपादासन: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का आसान सहारा

by newzgossip
9 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
उत्तानपादासन: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का आसान सहारा
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सुप्त वीरासन से बढ़ता है रीढ़ और कूल्हों का लचीलापन, जानिए इसके फायदे और सावधानियां

6 घंटे से कम की नींद लेने वाले हो जाएं सावधान, सिरदर्द से लेकर स्लीप एपनिया तक हो सकता है खतरा

नीली आग पीली आग से ज्यादा गर्म क्यों होती है? जानिए आग के रंग का विज्ञान

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम की जिम्मेदारियों के बीच लोग अपनी सेहत से समझौता करने लगे हैं। न समय पर भोजन, न पर्याप्त नींद और न ही शरीर को जरूरी आराम मिल पाता है। इसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है और धीरे-धीरे पूरा शरीर कमजोर होने लगता है। पेट से जुड़ी समस्याएं, कमर दर्द, पैरों में थकान और मानसिक तनाव आम हो गया है। ऐसे में अगर कम समय और कम मेहनत में शरीर को स्वस्थ रखना है, तो योग सबसे बेहतर उपाय माना जाता है।

योग न सिर्फ शरीर को, बल्कि मन को भी संतुलित रखने में मदद करता है। योगासन में उत्तानपादासन को विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। यह ऐसा आसन है, जो पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में यह योगासन राहत देता है। इसके नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी कम होती है और पेट व जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यही नहीं, लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए यह आसन कमर और पैरों के दर्द को कम करने में भी उपयोगी माना जाता है।

उत्तानपादासन का असर केवल शरीर तक सीमित नहीं रहता। यह मन को शांत करने में भी मदद करता है। तनाव और बेचैनी को कम कर यह मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। योग विशेषज्ञों के अनुसार, इस आसन के अभ्यास से हृदय की धड़कन नियंत्रित रहती है और व्यक्ति खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। आयुष मंत्रालय ने भी उत्तानपादासन के फायदों को रेखांकित किया है।

मंत्रालय के अनुसार, इस आसन का प्रमुख लाभ नाभि चक्र को संतुलित करना है, जो पाचन क्रिया और पेट से जुड़ी बीमारियों से सीधा संबंध रखता है। उत्तानपादासन पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है और पेट फूलने जैसी समस्या से राहत दिलाता है। यह पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को सक्रिय कर उन्हें मजबूत बनाता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। इसके साथ ही यह पूरे शरीर में रक्त संचार को सुधारता है। जब रक्त संचार बेहतर होता है, तो हृदय की रक्त पंप करने की क्षमता भी बढ़ती है और मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे शरीर के सभी अंग सही ढंग से कार्य करने लगते हैं।

इस आसन को करना भी ज्यादा कठिन नहीं है। जमीन पर सीधे लेटकर, हाथों को शरीर के पास रखते हुए पैरों को एक साथ ऊपर उठाया जाता है। पैरों को करीब 30 से 40 डिग्री तक ऊपर रखकर कुछ समय तक उसी स्थिति में रोका जाता है और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए नीचे लाया जाता है। हालांकि, कमर दर्द, हाई ब्लड प्रेशर या किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों को इसे सावधानी से करना चाहिए। गलत तरीके से अभ्यास करने पर कमर दर्द बढ़ सकता है। इसलिए बेहतर यही है कि योग शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर ली जाए।

Tags: easy way to stay healthyhealth and life styleHealthy tipskhabrein jara hat kestay healthy in a busy lifeUttanapadasana
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सुप्त वीरासन से बढ़ता है रीढ़ और कूल्हों का लचीलापन, जानिए इसके फायदे और सावधानियां
Khabrein Jara Hat Ke

सुप्त वीरासन से बढ़ता है रीढ़ और कूल्हों का लचीलापन, जानिए इसके फायदे और सावधानियां

3 hours ago
6 घंटे से कम की नींद लेने वाले हो जाएं सावधान, सिरदर्द से लेकर स्लीप एपनिया तक हो सकता है खतरा
Khabrein Jara Hat Ke

6 घंटे से कम की नींद लेने वाले हो जाएं सावधान, सिरदर्द से लेकर स्लीप एपनिया तक हो सकता है खतरा

3 hours ago
नीली आग पीली आग से ज्यादा गर्म क्यों होती है? जानिए आग के रंग का विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

नीली आग पीली आग से ज्यादा गर्म क्यों होती है? जानिए आग के रंग का विज्ञान

3 hours ago
दक्षिण भारत में केले के पत्ते पर भोजन: स्वाद, स्वास्थ्य और संस्कृति का अनोखा संगम
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत में केले के पत्ते पर भोजन: स्वाद, स्वास्थ्य और संस्कृति का अनोखा संगम

1 day ago
डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?
Khabrein Jara Hat Ke

डिहाइड्रेशन और सिरदर्द: पानी की कमी से क्यों होता है सिर दर्द?

1 day ago
त्र्यंबकेश्वर में नारायण नागबलि अनुष्ठान का विशेष महत्व, पितृ दोष शांति के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु
Khabrein Jara Hat Ke

त्र्यंबकेश्वर में नारायण नागबलि अनुष्ठान का विशेष महत्व, पितृ दोष शांति के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु

2 days ago
Painkiller और Antibiotic बिना डॉक्टर की सलाह न लें, किडनी पर पड़ सकता है असर
Khabrein Jara Hat Ke

Painkiller और Antibiotic बिना डॉक्टर की सलाह न लें, किडनी पर पड़ सकता है असर

2 days ago
Padmasana Benefits: मन को शांत और एकाग्र करने में मदद करता है पद्मासन, जानें फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

Padmasana Benefits: मन को शांत और एकाग्र करने में मदद करता है पद्मासन, जानें फायदे

3 days ago
डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से
Khabrein Jara Hat Ke

डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In