Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

मीठा नहीं ये आदतें दे रही हैं डायबिटीज की बीमारी को न्योता

by newzgossip
2 months ago
in LIFE STYLE
0
मीठा नहीं ये आदतें दे रही हैं डायबिटीज की बीमारी को न्योता
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

वर्तमान समय में आगे बढ़ने की होड़, काम का दबाव और समय की कमी तन और मन दोनों को प्रभावित कर रही है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि शरीर धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ रहा है। इन्हीं बीमारियों में डायबिटीज आज सबसे तेजी से फैलने वाली समस्या बन चुकी है, जो अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चे और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

डायबिटीज को लेकर आम धारणा यही है कि यह सिर्फ मीठा खाने से होती है, जबकि हकीकत इससे कहीं अलग है। दरअसल, डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जिसमें रोजमर्रा की गलत आदतें अहम भूमिका निभाती हैं। यह बीमारी तब होती है जब शरीर में ग्लूकोज यानी शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। इसका सीधा संबंध पैंक्रियाज से होता है, जो इंसुलिन हार्मोन बनाता है।

इंसुलिन शरीर में शर्करा को नियंत्रित करने का काम करता है, लेकिन जब पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या बिल्कुल नहीं बनाता, तो रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने लगती है और डायबिटीज की समस्या पैदा हो जाती है। सिर्फ मीठा ही नहीं, बल्कि गलत समय पर खाया गया भोजन भी डायबिटीज को बढ़ावा देता है। बाहर का तला-भुना और अस्वच्छ खाना, जंक फूड, मैदा से बने खाद्य पदार्थ और डिब्बाबंद चीजों का अधिक सेवन इस बीमारी के प्रमुख कारणों में शामिल है। ये सभी चीजें शरीर में शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ाती हैं और इंसुलिन पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं। आज की जीवनशैली में शारीरिक गतिविधि भी काफी कम हो गई है।

ज्यादातर लोग घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं और चलना-फिरना बेहद सीमित हो गया है। कम गतिविधि की वजह से शरीर रक्त में मौजूद शर्करा का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता, जिससे शुगर लेवल बढ़ने लगता है और इंसुलिन का असंतुलन पैदा हो जाता है। यही स्थिति धीरे-धीरे डायबिटीज का रूप ले लेती है। नींद की कमी भी डायबिटीज के खतरे को बढ़ाती है। नींद हमारे शरीर के पूरे सिस्टम को री-स्टार्ट करने का काम करती है। पर्याप्त नींद न मिलने से हार्मोनल असंतुलन होता है, जिसका असर इंसुलिन पर पड़ता है। इसके अलावा लगातार तनाव लेना भी डायबिटीज को बुलावा देने जैसा है।

तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन ज्यादा बनने लगता है, जिससे ब्लड प्रेशर और रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। बार-बार खाने की आदत भी इस बीमारी का एक बड़ा कारण है। पेट को भोजन पचाने में करीब दो घंटे का समय लगता है। इस बीच दोबारा खाने से इंसुलिन को आराम नहीं मिल पाता और रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसे में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव से दूरी बनाकर ही डायबिटीज से बचाव संभव है। बदलती जीवनशैली ने इंसान को सुविधाएं तो बहुत दी हैं, लेकिन सेहत के मोर्चे पर इसकी कीमत भी चुकानी पड़ रही है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में न तो संतुलित खानपान मिल पा रहा है और न ही नियमित व्यायाम के लिए समय निकल पाता है।

Tags: Bad life styleBad life style for diabetesDiabetes to by sweetsglucosehabits are inviting diabeteslife style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

1 week ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

1 week ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

2 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

3 weeks ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

3 weeks ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

4 weeks ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

4 weeks ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In