Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

सोने की सही पोजिशन के हैं कई फायदे

by newzgossip
4 months ago
in LIFE STYLE
0
सोने की सही पोजिशन के हैं कई फायदे
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

कई लोग रोजाना पर्याप्त समय तक सोते तो हैं, लेकिन उनकी नींद गहरी नहीं होती। इसकी एक बड़ी वजह गलत सोने की मुद्रा होती है। लोग अक्सर बिना सोचे किसी भी करवट सो जाते हैं, जबकि सही पोज़िशन नींद की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ कई समस्याओं को दूर भी कर सकती है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि सेहत के लिए कौन-सी करवट सबसे बेहतर मानी जाती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बाईं करवट लेकर सोना सबसे लाभदायक माना जाता है। इस मुद्रा में सोने से पाचनतंत्र बेहतर तरीके से काम करता है और गैस, ब्लोटिंग तथा एसिडिटी जैसी समस्याओं में सुधार देखा जाता है। बाईं करवट सोने से पेट का एसिड कम बनता है और फूड पाइप पर दबाव नहीं पड़ता। इससे खाना आसानी से पचता है और रात के समय पेट भारी या असहज महसूस होने जैसी शिकायतें कम हो जाती हैं। बाईं तरफ सोना दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। चूंकि हृदय शरीर के बाईं ओर स्थित होता है, इसलिए इस दिशा में सोने पर दिल पर दबाव कम पड़ता है और रक्त प्रवाह बेहतर होता है।

हालांकि हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अपनी सोने की मुद्रा में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, लेकिन सामान्य स्थितियों में यह करवट दिल को राहत पहुंचाने का काम करती है। इसके अलावा, बाईं करवट गुरुत्वाकर्षण के प्राकृतिक प्रवाह के साथ मेल खाती है, जिससे पाचन की प्रक्रिया सुचारू रहती है और कब्ज जैसी दिक्कतें कम होती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि बाईं करवट सोने से नींद की गुणवत्ता भी बढ़ती है। जिन लोगों को खर्राटे आते हैं या सोते समय सांस लेने में दिक्कत होती है, उन्हें इस मुद्रा से काफी राहत मिलती है। बाईं ओर सोने से वायुमार्ग खुला रहता है और गले पर दबाव कम पड़ता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है और खर्राटों में भी कमी आती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह मुद्रा सबसे सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि इससे गर्भ में शिशु तक रक्त और पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुंचते हैं, साथ ही मां की पीठ और पेट पर दबाव भी कम होता है। कुल मिलाकर, बाईं करवट सोना न केवल नींद की गुणवत्ता बढ़ाता है, बल्कि दिल, पाचन, सांस और गर्भावस्था से जुड़ी कई समस्याओं के जोखिम को भी कम करता है।

सोते समय यह छोटी-सी आदत आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकती है। मालूम हो कि सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन या व्यायाम ही काफी नहीं है, बल्कि पूरी और गुणवत्तापूर्ण नींद भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। नींद की कमी या खराब नींद का असर सीधे शरीर और दिमाग दोनों पर पड़ता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन, ध्यान की कमी और कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Tags: benefits of the correct sleeping positioncorrect sleeping positionlife style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In