Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, April 10, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य धर्म

देश के कई हिस्सों में हैं ज्योतिर्लिंग, इनको लेकर अलग-अलग और मान्यताएं हैं

by newzgossip
9 months ago
in धर्म
0
देश के कई हिस्सों में हैं ज्योतिर्लिंग, इनको लेकर अलग-अलग और मान्यताएं हैं
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

शिव महापुराण में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग के बारे में वर्णन मिलता है। ज्योतिर्लिंग को सही मायने में ज्योति का प्रतीक या प्रकाश का प्रतीक माना जाता है यानी वह स्थान जहां की एनर्जी सबसे अलग, अद्भुत और अनोखी हो। द्वादश ज्योतिर्लिंग देश के अलग-अलग हिस्सों और अलग-अलग दिशाओं में स्थित हैं। इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से पाप मिट जाते हैं, मानसिक शांति, और मुक्ति की प्राप्ति होती है।

बता दें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से सोमनाथ (गुजरात), मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश), महाकालेश्वर (मध्य प्रदेश), ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश), केदारनाथ (उत्तराखंड), भीमाशंकर (महाराष्ट्र), विश्वनाथ (यूपी), त्रयम्बकेश्वर (महाराष्ट्र), वैद्यनाथ (झारखंड), नागेश्वर (गुजरात), रामेश्वर (तमिलनाडु) और घुश्मेश्वर, (महाराष्ट्र) में स्थित हैं। शिव महा पुराण के कोटिरुद्र संहिता में शिव के इन द्वादश ज्योतिर्लिंग का विस्तृत वर्णन मिलता है।

चार ऐसे ज्योतिर्लिंग हैं जिसका देश के अन्य स्थानों पर होने का दावा किया जाता है। जो भीमाशंकर, वैद्यनाथ, घृष्णेश्वर और नागेश ज्योतिर्लिंग है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग जिन्हें मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इसके बारे में वर्णित है कि यह महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीमाशंकर नामक गांव में स्थित है। यह मंदिर पुणे से 110 किलोमीटर दूर एक पहाड़ पर स्थित है। यह मंदिर भीमाशंकर वन क्षेत्र में खेड़ तालुका में स्थित है। यहां पास से ही भीमा नदी निकलती है।

एक कथा के मुताबिक भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग असम के कामरूप जिले में गुवाहाटी के पास ब्रह्मपुर पहाड़ी पर स्थित है ऐसा बताया जाता है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर डाकिनी पहाड़ियों में स्थित है, जिसे असमिया में दैनी पहाड़ के नाम से जाना जाता है, जो गुवाहाटी के पामोही में है। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि नैनीताल जिले के उज्जनक नामक स्थान में एक विशाल शिव मन्दिर है, वही भीमाशंकर का स्थान है। वैद्यनाथ धाम जो झारखंड के देवघर में स्थित है। यहां महादेव और सती दोनों का स्थान है। ऐसे में इस ज्योतिर्लिंग को कामना लिंग भी कहा जाता है।

इसके बारे में कहा जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना रावण ने की थी। इसलिए इसे रावणेश्वर महादेव भी कहा जाता है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के परली में भी वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के होने का दावा किया जाता है। महाराष्ट्र के बीड जिले में है स्थित परली वैजनाथ को परली वैद्यनाथ के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पास स्थित बैजनाथ को लेकर दावा किया जाता है।

आमतौर पर इस स्थान को रावण की तपोस्थली कहा जाता है। मान्यता है कि रावण ने यहां भगवान शिव को खुश करने तपस्या की थी। शिवजी के खुश न होने पर रावण ने एक-एक करके नौ शीश हवन कुंड में चढ़ा दिए थे। यहां स्थित लिंग को भी कामना लिंग कहते हैं। घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास दौलताबाद से 11 किलोमीटर दूर एलोरा गुफाओं के पास वेरुल गांव में स्थित है।

वहीं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के राजस्थान के शिवाड़ स्थित शिवालय में स्थित होने का दावा किया जाता है और इसे द्वादश ज्योतिर्लिंग होने का दावा स्थानीय लोग करते हैं। राजस्थान के शिवाड़ में द्वादशवें ज्योतिर्लिंग का दावा करने वालों का कहना है प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ‘श्री घुश्मेश्वर’ ईसरदा के पास शिवाड़ में है। उनका कहना है कि शिवाड़ प्राचीन काल में शिवालय नाम से जाना जाता था जिसका उल्लेख शिवपुराण में ईश्वरद्वार के नाम से है।

वहीं गुजरात में स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग को लेकर भी ऐसा ही दावा किया जाता है। भगवान शिव का यह दसवां ज्योतिर्लिंग बड़ौदा क्षेत्र में गोमती द्वारका के समीप है। इस स्थान को दारूकावन भी कहा जाता है, लेकिन अनेक लोग दक्षिण हैदराबाद के औढ़ा ग्राम में स्थित शिवलिंग का नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मानते हैं। इसी प्रकार उत्तराखंड प्रदेश के अल्मोड़ा जनपद में एक ‘योगेश या ‘जागेश्वर शिवलिंग’ अवस्थित है, जिसे नागेश्वर ज्योतिर्लिंग’ बताया जाता है। यद्यपि शिव पुराण के मुताबिक समुद्र के किनारे द्वारका पुरी के पास स्थित शिवलिंग ही ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रमाणित है।

Tags: DHARAMdifferent beliefs about JyotirlingasJyotirlingasTwelve Jyotirlingas of Lord Shiva
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा
धर्म

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

19 hours ago
हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र
धर्म

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

2 weeks ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

1 month ago
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण
धर्म

एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण

2 months ago
दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता
धर्म

दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता

2 months ago
शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद
धर्म

शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद

2 months ago
सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित
धर्म

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित

2 months ago
मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट
धर्म

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट

3 months ago
एकादशी व्रत करने से होती हैं बड़ी से बड़ी मनोकामनाएं पूरी
धर्म

एकादशी व्रत करने से होती हैं बड़ी से बड़ी मनोकामनाएं पूरी

4 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In