Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, November 15, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

अबु धाबी के मंदिर की नींव भरी गई कोयले की राख, ये है वजह

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
अबु धाबी के मंदिर की नींव भरी गई कोयले की राख, ये है वजह
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारतीय रईसों का बदला शौक! अंटार्कटिका की यात्रा से नॉर्दर्न लाइट्स तक, लाखों खर्च कर रहे अमीर

गैस और कब्ज से हैं परेशान? रोजाना करें ये 10 योगासन, पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त

इटली में पिज्जा पर अनानास डालना क्यों माना जाता है अपमान? जानिए हवाईयन पिज्जा का इतिहास

अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर की नींव में कोयले की राख को भरा गया है। इस भव्य मंदिर को वैज्ञानिक तकनीकों और प्राचीन वास्तुकला विधियों का उपयोग करके बनाया गया है। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा निर्मित यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। इस मंदिर में तापमान मापने और भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने के लिए उच्च तकनीक वाले 300 से अधिक सेंसर लगाए गए हैं।

मंदिर के निर्माण में किसी भी धातु का उपयोग नहीं किया गया है और नींव को भरने के लिए उड़न राख यानी ‘फ्लाई ऐश’ (कोयला आधारित बिजली संयंत्रों से निकलने वाली राख) का उपयोग किया गया है। इस मंदिर को करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। मंदिर प्राधिकारियों के अनुसार, इस भव्य मंदिर को ‘शिल्प’ और ‘स्थापत्य शास्त्रों’ में वर्णित निर्माण की प्राचीन शैली के अनुसार बनाया गया है।

‘शिल्प’ और ‘स्थापत्य शास्त्र’ ऐसे हिंदू ग्रंथ हैं, जो मंदिर के डिजाइन और निर्माण की कला का वर्णन करते हैं। बीएपीएस के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने कहा, “इसमें वास्तुशिल्प पद्धतियों के साथ वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। तापमान, दबाव और गति (भूकंपीय गतिविधि) को मापने के लिए मंदिर के हर स्तर पर उच्च तकनीक वाले 300 से अधिक सेंसर लगाए गए हैं।

सेंसर अनुसंधान के लिए लाइव डेटा प्रदान करेंगे। यदि क्षेत्र में कोई भूकंप आता है, तो मंदिर इसका पता लगा लेगा।” मंदिर के निर्माण प्रबंधक मधुसूदन पटेल ने कहा, “हमने मंदिर में गर्मी प्रतिरोधी नैनो टाइल और भारी ग्लास पैनल का उपयोग किया है जो पारंपरिक सौंदर्यात्मक पत्थर संरचनाओं और आधुनिक कार्यक्षमता का मेल है।

संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक तापमान के बावजूद श्रद्धालुओं को गर्मी में भी इन टाइल पर चलने में दिक्कत नहीं होगी। मंदिर में अलौह सामग्री का भी प्रयोग किया गया है।”मंदिर के दोनों ओर गंगा और यमुना का पवित्र जल बह रहा है जिसे बड़े-बड़े कंटेनर में भारत से लाया गया है।

मंदिर प्राधिकारियों के अनुसार, जिस ओर गंगा का जल बहता है वहां पर एक घाट के आकार का एम्फीथिएटर बनाया गया है। मंदिर के अग्रभाग पर बलुआ पत्थर पर उत्कीर्ण संगमरमर की नक्काशी है, जिसे राजस्थान और गुजरात के कुशल कारीगरों द्वारा 25,000 से अधिक पत्थर के टुकड़ों से तैयार किया गया है।

मंदिर के लिए उत्तरी राजस्थान से अच्छी-खासी संख्या में गुलाबी बलुआ पत्थर अबू धाबी लाया गया है। मंदिर स्थल पर खरीद और सामान की देखरेख करने वाले विशाल ब्रह्मभट्ट ने ‘पीटीआई’ को बताया कि मंदिर के निर्माण के लिए 700 से अधिक कंटेनर में दो लाख घन फुट से अधिक ‘पवित्र’ पत्थर लाया गया है। इस मंदिर का निर्माण कार्य 2019 से जारी है। मंदिर के लिए जमीन संयुक्त अरब अमीरात ने दान में दी है। संयुक्त अरब अमीरात में तीन और हिंदू मंदिर हैं जो दुबई में स्थित हैं।

Tags: Abu Dhabi templecoal ashfly ashfoundation of Abu Dhabi templetemple foundation coal ash
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारतीय रईसों का बदला शौक! अंटार्कटिका की यात्रा से नॉर्दर्न लाइट्स तक, लाखों खर्च कर रहे अमीर
Khabrein Jara Hat Ke

भारतीय रईसों का बदला शौक! अंटार्कटिका की यात्रा से नॉर्दर्न लाइट्स तक, लाखों खर्च कर रहे अमीर

44 minutes ago
गैस और कब्ज से हैं परेशान? रोजाना करें ये 10 योगासन, पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त
Khabrein Jara Hat Ke

गैस और कब्ज से हैं परेशान? रोजाना करें ये 10 योगासन, पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त

51 minutes ago
इटली में पिज्जा पर अनानास डालना क्यों माना जाता है अपमान? जानिए हवाईयन पिज्जा का इतिहास
Khabrein Jara Hat Ke

इटली में पिज्जा पर अनानास डालना क्यों माना जाता है अपमान? जानिए हवाईयन पिज्जा का इतिहास

1 hour ago
बार-बार जीभ कटना किस बीमारी का संकेत है? जानें 5 बड़े कारण और बचाव के उपाय
Khabrein Jara Hat Ke

बार-बार जीभ कटना किस बीमारी का संकेत है? जानें 5 बड़े कारण और बचाव के उपाय

1 day ago
जर्मनी में नौकरी कैसे पाएं? भारतीयों के लिए वर्क वीजा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Khabrein Jara Hat Ke

जर्मनी में नौकरी कैसे पाएं? भारतीयों के लिए वर्क वीजा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

1 day ago
दुनिया के बड़े अरबपति भी नहीं बचे हनीट्रैप से! एपस्टीन से मेहुल चोकसी तक, जानिए 5 चर्चित विवाद
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के बड़े अरबपति भी नहीं बचे हनीट्रैप से! एपस्टीन से मेहुल चोकसी तक, जानिए 5 चर्चित विवाद

2 days ago
नाट्रॉन झील का रहस्य! यहां जानवरों के शव बन जाते हैं पत्थर जैसी मूर्तियां, जानिए फ्लेमिंगो का अनोखा संसार
Khabrein Jara Hat Ke

नाट्रॉन झील का रहस्य! यहां जानवरों के शव बन जाते हैं पत्थर जैसी मूर्तियां, जानिए फ्लेमिंगो का अनोखा संसार

2 days ago
40 की उम्र पार करते ही जरूर कराएं ये 3 हेल्थ चेकअप
Khabrein Jara Hat Ke

40 की उम्र पार करते ही जरूर कराएं ये 3 हेल्थ चेकअप

2 days ago
योग केवल व्यायाम नहीं! धारणा और ध्यान से मन को शांत कर चेतना को जागृत करने की प्राचीन विधि
Khabrein Jara Hat Ke

योग केवल व्यायाम नहीं! धारणा और ध्यान से मन को शांत कर चेतना को जागृत करने की प्राचीन विधि

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In