Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, August 30, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पीठ और जोड़ों के दर्द का इलाज है स्ट्रेस मैनेजमेंट: विशेषज्ञ

by newzgossip
2 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पीठ और जोड़ों के दर्द का इलाज है स्ट्रेस मैनेजमेंट: विशेषज्ञ
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं काम-काज

मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करने से तनाव होगा कम: मंत्रालय

अब बिना एसी, कूलर के घर रहेंगे कूल-कूल, वैज्ञानिकों ने बनाया हाथी की त्वचा से टाइल

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और आधुनिक जीवनशैली में पीठ दर्द (बैक पेन) और जोड़ों का दर्द (जॉइंट्स पेन) युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है, जिसका एक मुख्य कारण स्ट्रेस है। जब व्यक्ति तनाव में होता है, तो उसका मस्तिष्क खतरे को भांपकर फाइट या फ्लाइट मोड में आ जाता है। इस स्थिति में शरीर में कुछ जैविक और रासायनिक बदलाव होते हैं। तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।

लंबे समय तक इसका स्तर ऊंचा रहने से शरीर में क्रोनिक इन्फ्लेमेशन (सूजन) बढ़ती है, जो जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द का कारण बनती है। तनाव की स्थिति में शरीर अनजाने में ही अपनी मांसपेशियों को सिकोड़ लेता है। यह लगातार बना रहने वाला खिंचाव मांसपेशियों को थका देता है और दर्द में बदल जाता है, खासकर गर्दन, कंधों और पीठ की मांसपेशियों में। आज की युवा पीढ़ी में पीठ दर्द महामारी की तरह फैल रहा है।

इसका स्ट्रेस से सीधा मेल है। जब युवा काम के दबाव या मानसिक तनाव में होते हैं, तो वे अक्सर अपनी बैठने की मुद्रा (पोस्चर) पर ध्यान नहीं देते। कंधे झुकाकर बैठना या रीढ़ की हड्डी पर अनावश्यक दबाव डालना बैक पेन को जन्म देता है। लगातार स्ट्रेस के कारण रीढ़ की हड्डी के आसपास की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे पीठ की मांसपेशियों तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते, जिससे गंभीर बैक पेन होता है। स्ट्रेस सीधे तौर पर हमारे इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है। अत्यधिक तनाव के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम स्वस्थ टिश्यूज पर ही हमला करने लगता है, जिससे जोड़ों में जकड़न और दर्द (जैसे अर्थराइटिस के लक्षण) बढ़ने लगते हैं।

वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि मानसिक तनाव के कारण मस्तिष्क की दर्द को सहने या प्रोसेस करने की क्षमता कम हो जाती है। यानी, हल्का सा दर्द भी स्ट्रेस की स्थिति में बहुत गंभीर महसूस होता है। इस दर्द के चक्र को तोड़ने के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों स्तरों पर काम करना जरूरी है। इसमें स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीकों को अपनाना शामिल है, जैसे ध्यान (मेडिटेशन), गहरी सांस लेने के व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करना।

शारीरिक गतिशीलता बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है; हर 45 मिनट के काम के बाद अपनी सीट से उठें, थोड़ा टहलें और स्ट्रेचिंग करें। पर्याप्त नींद यानी 7-8 घंटे की गहरी नींद शरीर को रिकवर करने और कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करती है। शारीरिक पीड़ा, विशेषकर बैक पेन और जॉइंट्स पेन, अक्सर हमारे भीतर दबे मानसिक तनाव का ही शारीरिक रूप होती है।

Tags: back and joint paindeep breathing exercisesIncorporating meditationkhabrein jara hat kestress managementyoga into your daily routine
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं काम-काज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं काम-काज

6 hours ago
मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करने से तनाव होगा कम: मंत्रालय
Khabrein Jara Hat Ke

मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करने से तनाव होगा कम: मंत्रालय

1 day ago
अब बिना एसी, कूलर के घर रहेंगे कूल-कूल, वैज्ञानिकों ने बनाया हाथी की त्वचा से टाइल
Khabrein Jara Hat Ke

अब बिना एसी, कूलर के घर रहेंगे कूल-कूल, वैज्ञानिकों ने बनाया हाथी की त्वचा से टाइल

1 day ago
चीन ने दी बादलों के बीच ‘ड्रीम जॉब’, हर माह सेलरी 9 लाख रुपए
Khabrein Jara Hat Ke

चीन ने दी बादलों के बीच ‘ड्रीम जॉब’, हर माह सेलरी 9 लाख रुपए

1 day ago
अमेरिका पर मंडरा रहा है नेपाल जैसी तबाही का खतरा
Khabrein Jara Hat Ke

अमेरिका पर मंडरा रहा है नेपाल जैसी तबाही का खतरा

2 days ago
खूबसूरत वादियों में श्री मत्स्यगिरी लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर बन रहा आकर्षण का केंद्र
Khabrein Jara Hat Ke

खूबसूरत वादियों में श्री मत्स्यगिरी लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर बन रहा आकर्षण का केंद्र

2 days ago
हर बात पर बहस करने और सवाल पूछने वाला बच्चा हो सकता है खास
Khabrein Jara Hat Ke

हर बात पर बहस करने और सवाल पूछने वाला बच्चा हो सकता है खास

2 days ago
सपने में मृत व्यक्ति का दिखाई देना हमेशा अशुभ नहीं माना जाता
Khabrein Jara Hat Ke

सपने में मृत व्यक्ति का दिखाई देना हमेशा अशुभ नहीं माना जाता

2 days ago
शरीर के पिछले हिस्से को खींचने वाली मुद्रा है पश्चिमोत्तानासन
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर के पिछले हिस्से को खींचने वाली मुद्रा है पश्चिमोत्तानासन

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In