Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पेट दर्द और अनियमित पीरियड्स भी हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

by newzgossip
2 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पेट दर्द और अनियमित पीरियड्स भी हो सकते हैं कैंसर के लक्षण
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Homemade Body Lotion:सर्दियों में रूखी त्वचा से पाएं छुटकारा! घर पर बनाएं नेचुरल बॉडी लोशन, जानें आसान तरीका

गर्भाशय की सेहत को न करें नजरअंदाज! जानिए महिलाओं के लिए जरूरी देखभाल के 4 तरीके

आंखों के आसपास और सिर में दर्द को न करें नजरअंदाज! माइग्रेन से लेकर ग्लूकोमा तक हो सकती हैं ये वजहें

आमतौर पर महिलाएं पेट दर्द और अनियमित पीरियड्स की समस्या को हल्के में लेती है। यही समस्या कुछ समय बाद गंभीर रुप धारण कर लेती है। मुंबई में एक पच्चीस साल की महिला पेट दर्द, अनियमित पीरियड्स, भूख कम लगना और बिना वजह वजन घटने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। जांच में उसकी दाईं ओवरी में एक बड़ा ट्यूमर दिखाई दिया, जिसके बाद शुरुआत में ओवेरियन कैंसर होने की आशंका जताई गई। हालांकि आगे की जांच में पता चला कि ओवरी का ट्यूमर असली बीमारी नहीं था, बल्कि कैंसर की शुरुआत पेट से हुई थी और वहां से फैलकर ओवरी तक पहुंच गया था।

वहीं दूसरा मामला सैंतीस साल की दो बच्चों की मां का है। उन्हें पेट दर्द, पीरियड्स में गड़बड़ी, वजन कम होना और मल त्याग की आदतों में बदलाव जैसी परेशानी थी। जांच में दोनों ओवरी में बड़े ट्यूमर मिले। बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि ये ट्यूमर भी पेट के कैंसर के कारण ओवरी तक फैले थे। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी को क्रूकेनबर्ग ट्यूमर कहा जाता है। यह मेटास्टेटिक ओवेरियन कैंसर का एक दुर्लभ और आक्रामक रूप है। इसमें कैंसर की शुरुआत ओवरी में नहीं होती, बल्कि सबसे ज्यादा मामलों में पेट से होती है और वहां से कैंसर की कोशिकाएं एक या दोनों ओवरी तक पहुंच जाती हैं।

कुछ मामलों में इसकी शुरुआत बड़ी आंत, अपेंडिक्स, पैंक्रियाज या ब्रेस्ट से भी हो सकती है। क्रूकेनबर्ग ट्यूमर सभी ओवेरियन ट्यूमर के केवल एक से दो प्रतिशत मामलों में पाया जाता है। यह बीमारी ज्यादातर प्रजनन आयु की महिलाओं में देखी जाती है, हालांकि किसी भी उम्र में हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, जब तक यह ओवरी में पहुंचकर पता चलता है, तब तक कैंसर शरीर में फैल चुका होता है। इसी वजह से इसका इलाज ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस बीमारी के लक्षण ओवेरियन कैंसर और कई सामान्य पेट के साथ ही स्त्री रोग संबंधी समस्याओं जैसे ही हो सकते हैं।

इनमें लगातार पेट दर्द, पेट फूलना, पीरियड्स का अनियमित होना, भूख कम लगना, बिना वजह वजन घटना, थोड़ा खाने पर ही पेट भर जाना और मल त्याग की आदतों में बदलाव शामिल हैं। अगर किसी महिला में ओवेरियन मास के साथ लगातार पेट दर्द, भूख कम लगना, तेजी से वजन घटना या मल त्याग में बदलाव जैसे लक्षण हों, तो सिर्फ ओवेरियन कैंसर ही नहीं, बल्कि पेट या आंत के कैंसर की भी जांच की जानी चाहिए।

डॉक्टरों के अनुसार, क्रूकेनबर्ग ट्यूमर सबसे ज्यादा पच्चीस से चालीस साल की महिलाओं में पाया जाता है। इसकी पहचान अक्सर देर से होती है। शुरुआती लक्षण किसी सामान्य बीमारी जैसे लगते हैं और पेट का कैंसर बिना साफ संकेतों के आगे बढ़ता रहता है। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन से ओवरी में ट्यूमर का पता लगाया जा सकता है, लेकिन केवल इन जांचों से यह तय नहीं हो सकता कि कैंसर की शुरुआत कहां से हुई। इसके लिए डॉक्टर एंडोस्कोपी, टिश्यू बायोप्सी और विशेष पैथोलॉजी जांच की मदद लेते हैं। यदि जरूरत हो तो ओवरी के ट्यूमर को हटाने या मरीज की परेशानी कम करने के लिए सर्जरी की जाती है, लेकिन इलाज का मुख्य फोकस उस अंग पर होता है, जहां से कैंसर की शुरुआत हुई हो।

Tags: Irregular Periodskhabrein jara hat keStomach painsymptoms of cancer
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Homemade Body Lotion:सर्दियों में रूखी त्वचा से पाएं छुटकारा! घर पर बनाएं नेचुरल बॉडी लोशन, जानें आसान तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

Homemade Body Lotion:सर्दियों में रूखी त्वचा से पाएं छुटकारा! घर पर बनाएं नेचुरल बॉडी लोशन, जानें आसान तरीका

3 hours ago
गर्भाशय की सेहत को न करें नजरअंदाज! जानिए महिलाओं के लिए जरूरी देखभाल के 4 तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

गर्भाशय की सेहत को न करें नजरअंदाज! जानिए महिलाओं के लिए जरूरी देखभाल के 4 तरीके

3 hours ago
आंखों के आसपास और सिर में दर्द को न करें नजरअंदाज! माइग्रेन से लेकर ग्लूकोमा तक हो सकती हैं ये वजहें
Khabrein Jara Hat Ke

आंखों के आसपास और सिर में दर्द को न करें नजरअंदाज! माइग्रेन से लेकर ग्लूकोमा तक हो सकती हैं ये वजहें

3 hours ago
अचानक बढ़ने लगा वजन तो न करें नजरअंदाज! किडनी की बीमारी का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों पर दें ध्यान
Khabrein Jara Hat Ke

अचानक बढ़ने लगा वजन तो न करें नजरअंदाज! किडनी की बीमारी का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों पर दें ध्यान

3 hours ago
गार्डनिंग से दूर होगा तनाव! जानिए कैसे पौधों की देखभाल दिमाग और शरीर को रखती है स्वस्थ
Khabrein Jara Hat Ke

गार्डनिंग से दूर होगा तनाव! जानिए कैसे पौधों की देखभाल दिमाग और शरीर को रखती है स्वस्थ

4 hours ago
जमुई का 193 साल पुराना दुर्गा मंदिर, जानें क्यों कहलाता है ‘सर्व मनोकामना सिद्धि धाम’
Khabrein Jara Hat Ke

जमुई का 193 साल पुराना दुर्गा मंदिर, जानें क्यों कहलाता है ‘सर्व मनोकामना सिद्धि धाम’

1 day ago
गुलाब के फूल के फायदे: सेहत से त्वचा की देखभाल तक, जानें गुलकंद और गुलाब जल का उपयोग
Khabrein Jara Hat Ke

गुलाब के फूल के फायदे: सेहत से त्वचा की देखभाल तक, जानें गुलकंद और गुलाब जल का उपयोग

1 day ago
गुजरात की अनोखी परंपरा: रूपाल की पल्ली पर क्यों चढ़ता है टनों घी? जानें महाभारत से जुड़ी मान्यता
Khabrein Jara Hat Ke

गुजरात की अनोखी परंपरा: रूपाल की पल्ली पर क्यों चढ़ता है टनों घी? जानें महाभारत से जुड़ी मान्यता

1 day ago
मन को शांत रखने के 5 आसान तरीके, तनाव होगा कम और बढ़ेगा काम में फोकस
Khabrein Jara Hat Ke

मन को शांत रखने के 5 आसान तरीके, तनाव होगा कम और बढ़ेगा काम में फोकस

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In