Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, July 9, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

पीरियड्स के दिनों में इस प्रकार रहें फिट

by newzgossip
2 years ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
पीरियड्स के दिनों में इस प्रकार रहें फिट
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

महिलाएं इस प्रकार रखें सेहत का ध्यान

पाचन, दमा जैसी समस्याओं में लाभकारी है अर्ध मत्स्येन्द्रासन

बासी रोटी को दही, छाछ के साथ खाने से बढ जाता है प्रोटीन

पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। समय पर पीरियड्स आना उनके स्वस्थ रहने की निशानी है हालांकि, इन दिनों में कुछ महिलाओं को अधिक ब्लीडिंग, पेट, पैर या पीठ दर्द की शिकायत होती है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान क्रैंप्स का दर्द असहनीय होता है। इस कारण माहवारी का समय आते ही वे घबराने लगती हैं। ऐसी महिलाओं का डर को दूर करने में नेचुरोपैथ काफी सहायक है।

सिंकाई करें: एब्डोमन की गर्म पानी की बोतल, ओवर द काउंटर पैड या हीटिंग पैच से सिंकाई करें। एब्डोमन में सिंकाई करने से यूट्रस में सिकुड़ने वाली मांसपेशियों को आराम मिलता है।

लें वार्म बाथ: पीरियड क्रैम्प्स के दर्द में वार्म बाथ आराम ही नहीं पहुंचाता, स्ट्रेस भी दूर करता है। इसके लिए बाथ टब में गुनगुना पानी में थोड़ा-सा नमक और 2-3 चम्मच अदरक का रस मिलाकर नहाना फायदेमंद होगा। इसके साथ नहाने के पानी में लेवेंडर और क्लेरी सेज एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालकर नहाने से शरीर को आराम मिलेगा। दालचीनी और यूक्लिप्टस ऑयल की कुछ बूंदे मिलाकर नहाने से पेट की सूजन कम होती है।

एब्डोमन मसाज: एसेंशियल ऑयल से पेल्विक एरिया की हल्की मसाज भी पीरियड के असहनीय दर्द से राहत पहुंचाती है। तिल के तेल से मसाज भी दर्द कम करता है।

हर्बल या ग्रीन टी: अनेक तरह की जड़ी-बूटियों की चाय पीना भी पीरियड क्रैम्प्स में आराम पहुंचाती है, जैसे- कैमोमाइल टी में मौजूद ग्लाइसिन मसल्स में ऐंठन को दूर कर यूट्रस को आराम पहुंचाती है। एंटी इम्फ्लामेट्री गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी और अदरक की चाय भी पीरियड्स के दर्द से राहत पहुंचाती है।

मसाले और हर्ब्स: पीरियड्स के दौरान होनेवाली समस्याओं को कम करने में कई मसाले और हर्ब्स काफी प्रभावी हैं। चाय में मिश्री, सौंफ और मेथी के बीज लेना फायदेमंद है। अदरक अत्यधिक रक्तस्राव और शरीरिक परेशानियों को कम करता है। इसे खाने में, चाय में या शहद में डुबोकर रखे अदरक का सेवन कर सकते हैं। दालचीनी का सेवन भी फायदेमंद है। जीरा चाय भी पीरियड्स के दर्द से आराम पहुंचाता है।

लें विटामिंस और मिनरल्स रिच डाइट: पीरियड क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए मसल्स टोन करना जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को रोजाना 1000 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन जरूरी है, जो उन्हें डेयरी उत्पादों, ब्रोकली, बादाम जैसे खाद्य पदार्थों से आसानी से मिल सकती है। बादाम, अंजीर, किशमिश जैस ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद है। सूजन व दर्द को कम करने में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-डी और ई, मैगनीशियम युक्त आहार लेना जरूरी है।

रखें खुद को हाइड्रेट: प्रतिदिन 2-3 लीटर पानी पीएं, यह आपकी शरीर में फ्ल्यूइड रिटेंशन को बनाये रखता है। पीरियड्स में गुनगुना पानी पीने से मसल्स रिलैक्स होते हैं। साथ में जहां तक हो सके, ताजे फल व उनका जूस और वेजिटेबल सूप भी लेना चाहिए। इनसे बॉडी हाइड्रेट भी होती है और शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति भी होती है। अदरक, नीबू का रस और शहद मिली काली चाय ऐंठन को कम करने में सहायक रहती है।

कैफीन से परहेज: पीरियड्स के दौरान दूधवाली चाय व काफी जैसे कैफीनयुक्त पेय से परहेज करें। इससे एंजाइटी को बढ़ावा मिलता है, जो अनियमित माहवारी का कारण बन सकता है।

एक्सरसाइज से रहें फिट: आम धारणा है कि माहवारी के समय व्यायाम व योगासन नहीं करना चाहिए हालांकि, रिसर्च कहते हैं कि सप्ताह में कम-से-कम 3 दिन 15-30 मिनट व्यायाम करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का लेवल को बढ़ाने में सहायक है। यह हॉर्मोन पीरियड्स में होनेवाले दर्द को कम करता है। साथ में पूरी नींद लेना भी जरूरी है।

Tags: health and life stylehow to stay fit in periodsPeriods TipsStay fit in this way during periods
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

महिलाएं इस प्रकार रखें सेहत का ध्यान
HEALTH

महिलाएं इस प्रकार रखें सेहत का ध्यान

13 hours ago
पाचन, दमा जैसी समस्याओं में लाभकारी है अर्ध मत्स्येन्द्रासन
LIFE STYLE

पाचन, दमा जैसी समस्याओं में लाभकारी है अर्ध मत्स्येन्द्रासन

13 hours ago
बासी रोटी को दही, छाछ के साथ खाने से बढ जाता है प्रोटीन
HEALTH

बासी रोटी को दही, छाछ के साथ खाने से बढ जाता है प्रोटीन

2 days ago
कैंसर सेल्स को रोकने में मददगार पपीते के पत्ते का जूस
LIFE STYLE

कैंसर सेल्स को रोकने में मददगार पपीते के पत्ते का जूस

2 days ago
इस प्रकार बाल झड़ने बंद हो जाएंगे
LIFE STYLE

इस प्रकार बाल झड़ने बंद हो जाएंगे

2 days ago
इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
LIFE STYLE

इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी

2 days ago
माइग्रेन में राहत दिलाता है योग
LIFE STYLE

माइग्रेन में राहत दिलाता है योग

2 days ago
बरसात के दिनों हरी सब्जियां खाने से हो सकता है ये नुकसान
HEALTH

बरसात के दिनों हरी सब्जियां खाने से हो सकता है ये नुकसान

4 days ago
लहसुन के सेवन से होते है सेहत को चौंकाने वाले लाभ
HEALTH

लहसुन के सेवन से होते है सेहत को चौंकाने वाले लाभ

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In