Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजें भी बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा

by newzgossip
1 year ago
in LIFE STYLE
0
घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजें भी बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

जानलेवा बीमारी कैंसर के लिए कई बाहरी और आंतरिक कारक जिम्मेदार होते हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि हमारे घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजें भी कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं। ये चीजें हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन अगर आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, तो इनसे दूरी बनाना ही बेहतर होगा।

नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल अब आम हो चुका है, लेकिन रिसर्च में पाया गया है कि इन बर्तनों की कोटिंग में मौजूद परफ्लूरोऑक्टेनिक एसिड और अन्य टॉक्सिक पदार्थ कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसलिए स्टील या लोहे के बर्तनों का उपयोग करना ज्यादा सुरक्षित है। इसी तरह, प्लास्टिक की बोतलों में बिस्फेनॉल और फटालेट्स नामक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर के अंदर जाकर गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कई शोध बताते हैं कि प्लास्टिक के बारीक कण पानी के जरिए हमारे शरीर में चले जाते हैं, जिससे कैंसर सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए, प्लास्टिक की बोतलों के बजाय कांच या तांबे की बोतलों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। कई लोग रोटियां और अन्य खाने की चीजें रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग करते हैं, लेकिन इसमें मौजूद अधिक मात्रा में एल्युमिनियम लंबे समय तक शरीर में जमा होकर ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकता है।

इसी तरह, किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक कंटेनर भी कैंसर कारक हो सकते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद बीपीए केमिकल खाद्य पदार्थों में मिलकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी जगह स्टील या सिलिकॉन के कंटेनर का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। रिफाइंड ऑयल का अधिक इस्तेमाल भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

उच्च तापमान पर गर्म होने पर यह टूटकर हानिकारक केमिकल्स उत्पन्न करता है, जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसलिए सरसों, नारियल या जैतून के तेल का उपयोग करना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है। इसके अलावा, घरों में इस्तेमाल होने वाली सेंटेड कैंडल्स से निकलने वाले केमिकल्स, प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड से निकलने वाले जहरीले तत्व भी कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसलिए, इन चीजों से बचाव ही सुरक्षित और स्वस्थ जीवन का आधार है।

बता दें कि विज्ञान ने आज भले ही कई बीमारियों का इलाज खोज लिया हो, लेकिन कैंसर के लिए अब तक कोई फुलप्रूफ इलाज विकसित नहीं हो सका है। यह बीमारी आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले रही है।

Tags: How to reduce the risk of cancerlife stylerisk of cancer
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In