Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

समय पर सोने और जागने से होता है ये असर

by newzgossip
9 months ago
in LIFE STYLE
0
समय पर सोने और जागने से होता है ये असर
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

समय पर सोने और जागने से व्यक्ति न केवल तरोताजा महसूस करता है, बल्कि वह लंबे समय तक गंभीर बीमारियों से भी बच सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारे शरीर में एक प्राकृतिक घड़ी होती है, जिसे ‘सर्केडियन रिदम’ कहा जाता है।

यह घड़ी सूरज की रोशनी के साथ तालमेल बनाकर शरीर को जागने और सोने का संकेत देती है। जैसे ही सूरज ढलता है, शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन सक्रिय हो जाता है, जो नींद लाने में मदद करता है। अगर इस संकेत की अनदेखी कर देर रात तक जागा जाए तो यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है, जिससे नींद की गुणवत्ता और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।

विशेषज्ञों के अनुसार रात 10 बजे से पहले सो जाना सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि यही वह समय है जब शरीर और मस्तिष्क दोनों विश्राम की स्थिति में आने लगते हैं। खबरों के मुताबिक, एक स्वस्थ वयस्क को हर रात कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। रात 10 बजे तक सोने से शरीर की प्राकृतिक प्रक्रियाएं, जैसे मेलाटोनिन और ग्रोथ हार्मोन का स्त्राव, समय पर शुरू होता है। खासतौर पर रात 10 बजे से 2 बजे के बीच का समय शरीर की मरम्मत और मांसपेशियों की रिकवरी के लिए सबसे अहम होता है।

अगर कोई व्यक्ति देर रात तक जागता है, तो शरीर की हीलिंग प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और रोगों से लड़ने की क्षमता में कमी आ सकती है। ऐसे लोगों में मानसिक तनाव, नींद की कमी, एकाग्रता में गिरावट और भावनात्मक असंतुलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। लगातार नींद की अनियमितता से मोटापा, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

नींद की जरूरत हर उम्र में अलग होती है। बच्चों और किशोरों को वयस्कों की तुलना में ज्यादा नींद की आवश्यकता होती है। 6 से 13 वर्ष के बच्चों को रात 8 से 9 बजे तक सो जाना चाहिए और उन्हें करीब 9 से 11 घंटे की नींद चाहिए। वहीं वयस्कों को रात 10 बजे तक सोना चाहिए और 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। बुजुर्गों को भी कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है।

बेहतर नींद के लिए कुछ आसान आदतें अपनाई जा सकती हैं, जैसे सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन टाइम बंद करना, हल्का और जल्दी रात का खाना लेना, और कमरे को शांत, अंधेरा और ठंडा रखना। साथ ही हर दिन एक तय समय पर सोने और जागने की आदत बनाना भी बेहद जरूरी है। इन सरल लेकिन प्रभावशाली आदतों से न सिर्फ नींद की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में भी बड़ा सुधार देखा जा सकता है। बता दें कि स्वस्थ जीवन के लिए सिर्फ अच्छी डाइट और एक्सरसाइज ही काफी नहीं, बल्कि नींद का सही रूटीन भी उतना ही जरूरी है।

Tags: how much sleep do you needlife styleSleepingSleeping effectsleeping pattern
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In