Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, February 16, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

शरीर की मरम्मत की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है नींद

by newzgossip
3 hours ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
शरीर की मरम्मत की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है नींद
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

हृदय की शक्ति बढ़ाने और तनाव कम करने में सहायक है हृदय मुद्रा

दुनिया के पांच देशों में नाममात्र की है भारतीय आबादी

अच्छा और शांत रेस्टोरेंट कहां है? गूगल टूल नहीं बल्कि बनेगा लाइव असिस्टेंट

यूनानी चिकित्सा पद्धति के अनुसार नींद और जागने का सही संतुलन ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। इसमें नींद को सिर्फ आराम नहीं, बल्कि शरीर की मरम्मत की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया माना गया है। नींद के दौरान शरीर की आंतरिक शक्ति, जिसे यूनानी में ‘रूह-ए-हयाती’ कहा जाता है, सक्रिय होकर शरीर के कमजोर हिस्सों की मरम्मत करती है। यही समय है जब पाचन शक्ति स्थिर होती है, दिमाग शांत होता है और शरीर में नई ऊर्जा बनती है।

पर्याप्त नींद न मिलने पर शरीर कमजोर होता है, मन चिड़चिड़ा हो जाता है और निर्णय भी प्रभावित होती है। यूनानी सिद्धांतों के अनुसार, देर रात तक जागना और लगातार मानसिक या शारीरिक मेहनत करना भी शरीर के लिए हानिकारक है। जरूरत से ज्यादा जागने पर शरीर में हरारत (अत्यधिक गर्मी) और युबूसत (सूखापन) बढ़ जाता है। इसका पहला असर दिमाग, आंखों और नसों पर पड़ता है, जिसके कारण सिरदर्द, आंखों में जलन, बेचैनी, थकान और मुंह सूखने जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

लंबे समय तक यह आदत बनी रहे तो शरीर की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है, जिससे कमजोरी और समय से पहले उम्र बढ़ने जैसे लक्षण भी उभर सकते हैं। दूसरी ओर, ज्यादा सोना भी उतना ही हानिकारक है। यूनानी सिद्धांत बताते हैं कि अत्यधिक नींद से शरीर में बुरूदत (ठंडक) और रुतूबत (अधिक नमी) बढ़ जाती है। इससे शरीर सुस्त पड़ने लगता है, पाचन कमजोर हो जाता है और आलस्य हावी होने लगता है। ऐसे लोगों में गैस, कफ बढ़ना, वजन बढ़ना और काम में ध्यान न लगने जैसी समस्याएं आम देखी जाती हैं। अधिक सोने से शरीर अपनी सक्रियता खो देता है और मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है।

यूनानी चिकित्सा में नींद की मात्रा उम्र और मिजाज के आधार पर निर्धारित की जाती है। बच्चों को अधिक नींद की जरूरत होती है, जबकि बुजुर्ग कम सोते हैं। गर्म मिजाज वाले लोगों को हल्की और संतुलित नींद लेना चाहिए, जबकि ठंडे मिजाज वालों को सावधान रहना चाहिए कि वे जरूरत से ज्यादा न सोएं। सबसे अच्छी नींद वही मानी जाती है, जो रात में समय पर ली जाए और सुबह ताजगी के साथ नींद खुले। बता दें कि तेज रफ्तार जिंदगी में देर रात तक जागना, जरूरत से ज्यादा सोना और अनियमित दिनचर्या आम बात हो गई है। इस वजह से स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की समस्या भी सामने आ रही है।

Tags: important process for body repairkhabrein jara hat keSleep is the key to healthSleep is the most important
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

हृदय की शक्ति बढ़ाने और तनाव कम करने में सहायक है हृदय मुद्रा
Khabrein Jara Hat Ke

हृदय की शक्ति बढ़ाने और तनाव कम करने में सहायक है हृदय मुद्रा

3 hours ago
दुनिया के पांच देशों में नाममात्र की है भारतीय आबादी
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के पांच देशों में नाममात्र की है भारतीय आबादी

3 hours ago
अच्छा और शांत रेस्टोरेंट कहां है? गूगल टूल नहीं बल्कि बनेगा लाइव असिस्टेंट
Khabrein Jara Hat Ke

अच्छा और शांत रेस्टोरेंट कहां है? गूगल टूल नहीं बल्कि बनेगा लाइव असिस्टेंट

1 day ago
केला ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए एक उपयोगी फल
Khabrein Jara Hat Ke

केला ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए एक उपयोगी फल

1 day ago
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क
Khabrein Jara Hat Ke

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क

1 day ago
चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता
Khabrein Jara Hat Ke

चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता

2 days ago
तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी
Khabrein Jara Hat Ke

तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी

2 days ago
भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह
Khabrein Jara Hat Ke

भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह

3 days ago
क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In