Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य धर्म

महाकाल मंदिर में खास भस्म से होता है शिव का श्रृंगार, यहां रात में नहीं रुकते नेता

by newzgossip
4 years ago
in धर्म
0
महाकाल मंदिर में खास भस्म से होता है शिव का श्रृंगार, यहां रात में नहीं रुकते नेता
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन का महाकाल ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास स्थान रखता है. यह ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश में उज्जैन शहर के शिप्रा नदी के किनारे स्थिति है। महाकालेश्वर मंदिर की मंगला आरती विश्व में अनोखी प्रकार की आरती है. इसमें महाकाल ज्योतिर्लिंग का भस्म से अभिषेक करते हैं. यह आरती प्रति दिन ब्रह्म मुहूर्त (सूर्योदय से लगभग दो घंटे पहले) में की जाती है. इस आरती में महिलाएं घूंघट में शामिल होती है. यहां पर ज्योतिर्लिंग का श्रृंगार भी भस्म से ही किया जाता है. आइये जानते हैं शिव धाम महाकाल ज्योतिर्लिंग की रोचक बातें-

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित में स्थित है. यहां की भस्म आरती विश्वभर में प्रसिद्ध है. प्रतिदिन बाबा का भस्म से श्रृंगार किया जाता है. भस्म आरती को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं. कहते हैं प्राचीन समय से ही महाकाल बाबा को चिता की भस्म चढ़ाई जाती थी लेकिन अब यहां उपलों से विशेष भस्म बनाई जाती है।

पलाश, बड़, शमी, पीपल, अमलतास, बैर के पेड़ की लकडि़यां और उपलों को एक साथ जलाया जाता है. पूरी प्रक्रिया के दौरान मंत्रोच्चारण किए जाते हैं. फिर इसे एक साफ कपड़े से छानकर बाबा का श्रृंगार किया जाता है।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का श्रृंगार
भक्त अपने अराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंद की चीजों से उनका श्रृंगार करते हैं और उन्हें अर्पित भी करते हैं. इसी क्रम में महाकाल ज्योतिर्लिंग का श्रृंगार भस्म से किया जाता है. शिव पुराण की कथा के अनुसार, देवी सती के देह त्याग के बाद भगवान शिव अत्यंत दुखी हुए. इस दुःख में वे अपनी सुध-बुध खो बैठे और देवी सती का शव लेकर तांडव करने लगे।

शिव का मोह भंग करने के लिए भगवान विष्णु ने अपने चक्र से सती के शव के कई टुकड़े कर दिए. सती के वियोग में भगवान शिव शंकर ने औघड़ एवं दिगंबर रूप धारण कर शमशान पर बैठ गए और अपने शरीर पर चिता की भस्म लगा ली. मान्यता है कि तभी से भस्म भी भगवान शिव का श्रृंगार बन गया और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का श्रृंगार भस्म से किया जाने लगा।

शिव संहार के देवता है. भोलेनाथ भस्म धारण ये संदेश देते हैं कि जब इस संसार का विनाश होगा तब सभी जीवों की आत्माएं शिवजी में ही समा जाएंगी।

उज्जैन में शिव के पवित्र धाम को लेकर लंबे समय से एक मान्यता आज भी कायम है. कहते हैं यहां कभी कोई नगर का राजा जैसे मुख्यमंत्री रात नहीं गुजराते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकालेश्वर उज्जैन के राजाधिराज हैं, इसलिए बाबा महाकाल के दरबार में एक साथ दो राजा नहीं रूक सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार जो भी बड़े राजनेता या मुख्यमंत्री यहां रात रुकते हैं उनकी सत्ता संबंधी परेशानियां शुरु हो जाती है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये सामग्रियां
भगवान शिव को पुष्प, पंच फल, पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, चीनी, पान-सुपारी, लौंग, इलायची, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी चंदन अति प्रिय है. इसलिए भक्तों द्वारा भगवान शिव की पूजा में ये चीजें अर्पित करते हैं।

महाकाल मंदिर तीन खंडों में बंटा हुआ है. ऊपरी भाग में नागचंद्रेश्वर मंदिर, मध्य में ओंकारेश्वर तथा निचले खंड में बाबा महाकाल विराजे हैं. महाकाल मंदिर में भोलेनाथ का दक्षिणामुखी शिवलिंग है।

Tags: 12 jyotirlingaJyotirlinga Make upMahakaleshwarMahakaleshwar JyotirlingaMahakaleshwar Temple UjjainSatayam Shivam Sundaram
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा
धर्म

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

2 weeks ago
हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र
धर्म

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

4 weeks ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

2 months ago
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण
धर्म

एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण

2 months ago
दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता
धर्म

दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता

2 months ago
शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद
धर्म

शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद

2 months ago
सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित
धर्म

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित

3 months ago
मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट
धर्म

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट

3 months ago
एकादशी व्रत करने से होती हैं बड़ी से बड़ी मनोकामनाएं पूरी
धर्म

एकादशी व्रत करने से होती हैं बड़ी से बड़ी मनोकामनाएं पूरी

4 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In