Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 29, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, उम्र बढ़ने की रफ्तार कम कर सकती है कॉफी

by newzgossip
9 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
शोध में हुआ खुलासा, उम्र बढ़ने की रफ्तार कम कर सकती है कॉफी
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

कॉफी पीने से ना केवल ताजगी मिलती है बल्कि यह बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को धीमा करने और लंबी उम्र पाने में भी मदद कर सकती है। यह दावा किया शोधकर्ता वैज्ञानिकों ने। शोध के अनुसार, कॉफी में मौजूद कैफीन को पहले भी कई स्वास्थ्य लाभों से जोड़ा गया है, जैसे उम्र बढ़ने पर होने वाली बीमारियों का खतरा कम होना, लेकिन इस बार वैज्ञानिकों ने यह समझने की कोशिश की है कि यह असर हमारे शरीर की कोशिकाओं में कैसे होता है।

यूके की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि कैफीन हमारे शरीर की कोशिकाओं में एक पुराने ऊर्जा-संबंधी सिस्टम को सक्रिय करता है, जिसे एएमपीके कहा जाता है। यह सिस्टम यीस्ट और इंसानों दोनों में पाया जाता है। जब कोशिकाओं में ऊर्जा की कमी होती है, तो यह एएमपीके सक्रिय होकर कोशिकाओं को संभालने और उनके कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर सेल बायोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. चारलाम्पोस (बेबिस) रैलिस ने कहा कि कैफीन इस प्रक्रिया को चालू करने में भूमिका निभाता है, जिससे कोशिकाओं में ऊर्जा का प्रबंधन बेहतर होता है। दिलचस्प बात यह है कि यही एएमपीके वही सिस्टम है जिस पर डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा मेटफॉर्मिन भी असर डालती है। मेटफॉर्मिन और एक दूसरी दवा रैपामाइसिन पर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए भी अध्ययन चल रहे हैं।

शोध में यीस्ट मॉडल का इस्तेमाल कर वैज्ञानिकों ने यह दिखाया कि कैफीन एएमपीके के जरिए कोशिकाओं की वृद्धि, डीएनए की मरम्मत और तनाव से लड़ने की क्षमता को प्रभावित करता है। ये सभी कारक उम्र बढ़ने और उससे जुड़ी बीमारियों से सीधे जुड़े हुए हैं। इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले डॉ. जॉन-पैट्रिक अलाओ ने कहा कि इससे यह समझने में मदद मिलती है कि कैफीन सेहत और लंबी उम्र के लिए क्यों फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह रास्ता भी खुलता है कि भविष्य में इसे खाने-पीने की चीजों, जीवनशैली में बदलाव या नई दवाओं के रूप में और बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।

Tags: benefits of coffeecoffeehealth and life stylerate of aging
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा
HEALTH

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

24 hours ago
सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग
HEALTH

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

4 weeks ago
अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

4 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

4 weeks ago
पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय
HEALTH

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

1 month ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

1 month ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In