Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य CRIME

राजा रघुवंशी हत्याकांड: लाखों के गहने और दो मंगलसूत्र में उलझे रिश्तों की खौफनाक कहानी

-साजिश, लालच, धोखा और हत्या की वो परतें जो इंसानियत को शर्मसार कर दें…

by newzgossip
7 months ago
in CRIME, भारत
0
राजा हत्याकांड: डायन बनी पत्नी, हनीमून पर ले गई पति का प्रेमी से कराया कत्ल
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

जैसे-जैसे राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच गहराई में जा रही है, यह मामला एक साधारण हत्या से निकलकर जटिल साजिश, लालच और छल की परतों वाला अपराध बनता जा रहा है। सोनम रघुवंशी, जिसने अपने पति राजा से शादी के सिर्फ 11 दिन बाद उसकी निर्मम हत्या करवा दी, अब इस केस की मुख्य किरदार बन चुकी है और उसके इर्द-गिर्द एक संगठित साजिश की कई चौंकाने वाली कड़ियां खुल रही हैं।

अभी तक पुलिस जांच में जो खुलासे हुए हैं उससे अनेक सवाल भी खड़े हो गए हैं। ऐसे ही एक सवाल जो सभी के मन में आ रहा है कि क्या शादी के गहनों में दफन है साजिश का बीज? 16 लाख रुपये के गहने जो शादी में सोनम को ससुराल से मिले थे, अब इस पूरे मामले का केंद्रबिंदु बन चुके हैं। पुलिस ने इनमें से कुछ आभूषण तो रतलाम से बरामद किए हैं, मगर बाकी गहनों का कोई सुराग अभी तक नहीं लगा है। राजा की मां और भाई का दावा है कि सोनम ने हनीमून ट्रिप में सारे गहने पहनने और साथ रखने के लिए राजा को मजबूर किया था, जो अब तक गायब हैं। ऐसे में क्या गहनों की लूट ही इस हत्या की असली वजह बनी थी?

वहीं दूसरी तरफ मेघालय पुलिस को एक लैपटॉप और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रतलाम से मिले हैं, जिन्हें सोनम और राज ने हत्या के बाद छुपाया था। यह सारा सामान सिलोम जेम्स की पत्नी के मायके से मिला है, जिससे साफ है कि सिलोम इस पूरे प्रकरण में सिर्फ ‘सहयोगी’ नहीं, बल्कि एक सक्रिय साजिशकर्ता भी था।

दो मंगलसूत्र और दोहरे रिश्ते की खतरनाक परत
जांच के दौरान पुलिस को दो मंगलसूत्र मिले, जिन्हें मानकर चला जा रहा है कि एक तो राजा का रहा होगा जबकि दूसरा राज कुशवाहा को हो सकता है जो कि सोनम का प्रेमी है। इससे यह शक गहरा गया कि सोनम ने शायद गुपचुप तरीके से राज से शादी कर ली थी, और राजा की हत्या पूर्व नियोजित योजना का हिस्सा थी।

सिलोम जेम्स: पैसों के लिए बना गुनहगार?
सिलोम ने हत्या के बाद राज और सोनम को फ्लैट दिलवाया, गहनों से भरा बैग छुपाया, और डिजिटल साक्ष्य गायब करने की कोशिश की। उसकी पत्नी का बयान चौंकाने वाला है, उसे धमकी दी गई थी कि अगर बैग नहीं गायब किया तो तीन लाख रुपये की डील रद्द कर दी जाएगी।

एसआईटी जांच: कॉल डिटेल्स से खुलेंगे और राज
पुलिस अब सिलोम और सोनम के बीच कॉल डिटेल्स, चैट हिस्ट्री और मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है। जांच का फोकस अब इस बात पर निर्भर हो गया है कि सिलोम की भूमिका साजिशकर्ता की थी या वह सिर्फ ब्लैकमेल का शिकार हुआ?

मौत की रात
11 मई को शादी, और 22-23 मई की रात सोनम ने राजा को ट्रेकिंग के बहाने जंगल ले जाकर मरवा डाला। 2 जून को राजा की लाश खाई से मिली — तब तक सोनम, राज और बाकी आरोपी नकदी, गहने और इलेक्ट्रॉनिक्स लेकर फरार हो चुके थे।

अब अगला फोकस क्या है?
पुलिस की जांच अब पूरी तरह डिजिटल डिवाइस, बैंक ट्रांजैक्शन, गहनों की बरामदगी और कॉल रिकॉर्ड्स पर केंद्रित है। एसआईटी ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए और घटना का रिक्रिएशन करवाकर भी देख लिया और अब आरोपियों के आपसी लिंक पर काम शुरू कर दिया है। इस प्रकार यह मामला केवल एक हत्या का नहीं, बल्कि यह लालच, विश्वासघात और प्रेम के नाम पर पनपी एक खौफनाक साजिश का परिणाम बन गया है। राजा की मौत के पीछे जो गहराई से रची गई साजिश उभर रही है, वो सिर्फ कानूनी ही नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को लेकर भी सवाल खड़े करती है।

Tags: Horrifying story of relationshipsRaja Raghuvanshi murder casesiloam jamesSonamtwo mangalsutras
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

6 days ago
अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

2 weeks ago
गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है
Khabrein Jara Hat Ke

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

3 weeks ago
मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में
Khabrein Jara Hat Ke

मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में

2 months ago
दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 

2 months ago
हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी
भारत

हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी

3 months ago
एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल
Khabrein Jara Hat Ke

एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल

5 months ago
रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन
भारत

रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन

5 months ago
उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास
STATE

उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In