Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home STATE

राजस्थान में सियासी बवंडर: पायलट पर गहलोत को क्यों आया गुस्सा? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

by newzgossip
4 years ago
in STATE, भारत, राजनीति
0
राजस्थान में सियासी बवंडर: पायलट पर गहलोत को क्यों आया गुस्सा? पढ़िए इनसाइड स्टोरी
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दिल्ली का शंकर विहार मेट्रो स्टेशन इतना खास क्यों है? आम लोग क्यों नहीं कर सकते यहां एंट्री!

हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी

डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से

Gehlot Vs Pilot: एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ा यात्रा से देश जोड़ने निकले है वहीं दूसरी तरफ राजस्थान कांग्रेस में मचा सियासी बवंडर अभी तक शांत नहीं नहीं पा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सचिन पायलट को गद्दार बता दिया. उन्होंने सचिन पायलट पर कुछ और भी आरोप लगाए. वहीं पायलट ने गहलोत के इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है. गहलोत के इस बयान ने राजस्थान में पिछले कई सालों से चल रही कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई को और हवा दे दी है. गहलोत ने इस विवाद को हवा तब दी है जब चार दिसंबर को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान आने वाली है. गहलोत के बयान के बाद कांग्रेस आलाकमान ने एक बयान जारी कर इसे शांत करने की कोशिश की. कांग्रेस आलाकमान का कहना है कि गहलोत-पायलट विवाद को इस तरह से शांत किया जाएगा कि उससे कांग्रेस और मजबूत हो।

भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट के जाने से सुगबुगाहट
राजस्थान में गहलोत और पायलट खेमे की सुगबुगाहट इस हफ्ते फिर शुरू हुई. अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के साथ गुजरात में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान कई कोशिशों के बाद भी राहुल से उनकी बात नहीं हो पाई. गुजरात चुनाव प्रचार के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दो दिन के लिए रोक दी गई थी. राहुल ने 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में यात्रा फिर शुरू की. गुरुवार सुबह प्रियंका गांधी के साथ सचिन पायलट भी इस यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान राहुल गांधी ने जिस तरह उन्हें महत्व दिया, उससे गहलोत खेमे के कान खड़े हो गए. अशोक गहलोत ने एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू देकर पायलट को गद्दार तक बता दिया।

दरअसल इस में कोई दो राय नहीं कि राजनीति की हर लड़ाई कुर्सी के लिए होती है, चाहें वह कुर्सी छोटी हो या बड़ी. गहलोत और पायलट की भी नजर कुर्सी पर ही है. गहलोत जिस कुर्सी पर बैठे हुए हैं, उस पर से उतरना नहीं चाहते हैं. वहीं पायलट उन्हें कुर्सी से उतराकर खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं. इस लड़ाई में दोनों खेमे आलाकमान से भी टकराने से पीछे नहीं हटते हैं. चाहें वह पायलट की बगावत हो या गहलोत खेमे की।

पायलट और गहलोत की इस लड़ाई में आलाकमान भी कोई कड़ा फैसला ले नहीं पा रहा है. अभी इस साल कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की. लेकिन अशोक गहलोत समर्थक विधायकों की बगावत से उसकी उम्मीदें परवान नहीं चढ़ पाईं. इसके बाद आलाकमान ने कार्रवाई के नाम पर गहलोत समर्थक तीन विधायकों को नोटिस तो जारी किया, लेकिन उनपर कार्रवाई क्या हुई यह किसी को पता नहीं चल पाया है. इस बीच राज्य के प्रभारी अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया. बताया गया कि वह बागी विधायकों पर कार्रवाई न होने से नाराज थे।

दरअसल अशोक गहलोत को राजस्थान के क्षेत्रिय क्षत्रपों से इस तरह की चुनौती नहीं मिली थी, जैसी सचिन पायलट पेश कर रहे हैं. दो दशक पहले राजनीति में आए पायलट ने पांच दशक से राजनीति कर रहे गहलोत के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं. इसकी शुरूआत 2013 में हुई, जब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अबतक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी ने 163 सीटें जीत लीं तो कांग्रेस के हिस्से में केवल 21 सीटें आईं. इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पायलट का राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया. इसके बाद राजस्थान कांग्रेस गहलोत और पायलट खेमे में बंट गई. लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीटें हार गई. यहां तक कि पायलट भी अपनी अजमेर सीट नहीं बचा पाए।

राजस्थान में सचिन पायलट का उदय
कांग्रेस आलाकमान ने 2017 में अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी बना दिया. गहलोत के गुजरात जाने के बाद पायलट खेमे ने दमखम दिखाया. इसका परिणाम भी आया. साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में दो लोकसभा सीट अलवर और अजमेर और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए. राज्य और केंद्र में सरकार होने के बाद भी बीजेपी यह चुनाव हार गई. हालत यह थी कि जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए उनमें आने वाली किसी भी विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत नहीं पाई. यह सचिन पायलट के राजनीतिक कौशल का पहला प्रदर्शन था।

कांग्रेस ने पायलट की अगुवाई में 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा. कांग्रेस ने 200 में से 195 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए. उसे 100 सीटों पर सफलता मिली. इसके बाद सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी पेश की. यह पहली बार था जब अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री की कुर्सी के बीच कोई आ रहा था. यहां से शुरू हुई गहलोत और पायलट के बीच आमने-सामने की अदावत शुरू हुई. कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाकर किसी तरह से दबाया. लेकिन 2020 में पायलट ने खुलेआम बगावत कर हरियाणा के मानेसर के एक रिसार्ट में बैठकर मुख्यमंत्री की कुर्सी की मांग कर डाली. इस बार भी किसी तरह से कांग्रेस अलाकमान ने उनके मनाया. लेकिन उनके पर कतर दिए. वहीं इस साल सितंबर में जब लगा कि अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएंगे. ऐसे में आलाकमान ने सचिन पायलट को सीएम की कुर्सी सौंपनी चाही. सत्ता हस्तांतरण के लिए दिल्ली से दो पर्यवेक्षक जयपुर भेजे गए. लेकिन गहलोत खेमे के विधायक बैठक में ही नहीं आए. इसके बाद के घटनाक्रम में अशोक गहलोत कांग्रेस का अध्यक्ष तो नहीं बने लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी बचा ली।

बहरहाल राजस्थान का ये सियासी वबंडर कब तक थमेगा और आगे कैसा रुप अख्तियार करेगा ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी के किनारा कर रहे है उससे ये संशय भी बना हुआ है कि कही कैप्टन अमरिंदर, गुलाम नबी आजाद की तरह गहलोत भी पार्टी से अलग राह ना पकड़ ले।

Tags: Ashok GehlotCONGRESSRajasthan politcal newsRajasthan PoliticsSachin Pilot
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दिल्ली का शंकर विहार मेट्रो स्टेशन इतना खास क्यों है? आम लोग क्यों नहीं कर सकते यहां एंट्री!
DELHI

दिल्ली का शंकर विहार मेट्रो स्टेशन इतना खास क्यों है? आम लोग क्यों नहीं कर सकते यहां एंट्री!

6 days ago
हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी

2 weeks ago
डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से
Khabrein Jara Hat Ke

डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से

4 weeks ago
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों के लिए केसरिया जंपसूट, बिना ड्रेस के नहीं मिलेगी एंट्री
STATE

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों के लिए केसरिया जंपसूट, बिना ड्रेस के नहीं मिलेगी एंट्री

4 weeks ago
बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व

1 month ago
झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी

1 month ago
विज्ञान ने बदली लद्दाख के हनले गांव की किस्मत, भारत के पहले Dark Sky Reserve ने बढ़ाया पर्यटन और रोजगार
Khabrein Jara Hat Ke

विज्ञान ने बदली लद्दाख के हनले गांव की किस्मत, भारत के पहले Dark Sky Reserve ने बढ़ाया पर्यटन और रोजगार

1 month ago
मध्य प्रदेश की ये नदियां कई राज्यों की हैं जीवनरेखा, जानिए कहां से निकलती हैं और कहां जाकर मिलती हैं
Khabrein Jara Hat Ke

मध्य प्रदेश की ये नदियां कई राज्यों की हैं जीवनरेखा, जानिए कहां से निकलती हैं और कहां जाकर मिलती हैं

1 month ago
यूएई पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जबरदस्त स्वागत, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र समेत कई अहम समझौते
भारत

यूएई पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जबरदस्त स्वागत, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र समेत कई अहम समझौते

5 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In