Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, August 7, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य धर्म

भगवान महावीर की चमत्कारिक शक्ति

by newzgossip
3 years ago
in धर्म
0
भगवान महावीर की चमत्कारिक शक्ति
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

Lord Mahavir: एक बार भगवान महावीर सुवर्णबालिका नामक नदी के निकट स्थित कनखल नामक आश्रम के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पीछे से एक ग्वाले की भयाक्रांत आवाज सुनी। ग्वाले ने भयभीत स्वर में भगवान महावीर को पुकारा, ‘‘हे देव! कृपया आप यहीं रूक जाएं, यहां से आगे न जाएं क्योंकि इसी मार्ग पर आगे एक बहुत भयानक और अत्यंत विषैला काला नाग रहता है, जिसने अभी तक इसी राह पर जाने वाले सैंकड़ों राहगीरों को अपने विष की ज्वाला से भस्म कर दिया है। उस विषधर की विषाग्नि से हजारों पशु-पक्षी, पेड़-पौधे जलकर राख हो चुके हैं।’’

ग्वाले की बात सुनकर भगवान महावीर दो क्षण के लिए वहीं रूक गए और अपने दोनों हाथ अभयसूचक मुद्रा में ऊपर उठा दिए, मानो वहां उपस्थित लोगों से कह रहे हों कि तुम लोग घबराओ नहीं, चिन्ता छोड़ दो। उसके बाद वे शांत एवं निश्चिन्त भाव से आगे चल पड़े। वहां उपस्थित लोगों ने भगवान महावीर को समझाने का लाख प्रयत्न किया और उन्हें आगे जाने से रोकना चाहा लेकिन भगवान महावीर अपनी ही धुन में मस्त आगे बढ़ते गए।

चण्डकौशिक नामक उस भयानक काले नाग, जिसके बारे में ग्वाले ने भगवान महावीर को बताया था, की बांबी के पास एक बहुत प्राचीन देवालय था। भगवान महावीर सीधे वहीं पहुंचे और वहीं पर ध्यानमग्न हो गए। कुछ देर बाद जब वह काला नाग जंगल में घूमने के पश्चात् लौटकर अपनी बांबी में आया तो उसने बांबी के पास एक मनुष्य को निश्चिन्त भाव से देवालय में ध्यानमग्न देखा। यह देखकर उसे बहुत आश्चर्य हुआ क्योंकि उसके भय से कोई भी प्राणी इस क्षेत्र में आने से घबराता था।

नागराज को भगवान महावीर पर बहुत क्रोध आया और मारे क्रोध के वह जोर-जोर से फुफकारने लगा। उसने गुस्से में भरकर अपनी विषमयी दृष्टि से महावीर की ओर देखा तो उसकी आंखों से विषमयी ज्वालाएं निकलने लगी किन्तु यह क्या, नागराज की आंखों से निकल रही तीव्र विषमयी ज्वालाओं का भगवान महावीर पर कोई असर नहीं हो रहा था। अगर कोई और प्राणी होता तो इतनी देर में तो वह जलकर खाक हो जाता।

अब तो नागराज का क्रोध और बढ़ गया और उसने महावीर पर बार-बार प्रहार करने शुरू कर दिए लेकिन फिर भी महावीर पर कोई असर न पड़ते देख नागराज ने भगवान महावीर के पैर के अंगूठे में तीव्र दंश मारा। अब तो नागराज के आश्चर्य की सीमा न रही क्योंकि इस दंश से महावीर पर कोई प्रभाव पड़ने के बजाय महावीर के पैर के अंगूठे से दूध की धारा फूट पड़ी।

जब नागराज भगवान महावीर को विचलित करने और उन्हें भस्मसात् करने की अपनी सारी कोशिशें करके थक गया और भगवान महावीर का बाल भी बांका न कर सका तो भगवान महावीर ने अपनी आंखें खोली और नागराज को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हे चण्डकौशिक! अब तो तुम शांत हो जाओ और अपना क्रोध शांत करो।’’

भगवान महावीर के मुख से अमृतमयी वचन सुनते ही मानो जादू हो गया और चण्डकौशिक नामक उस भयानक काले नाग का सारा क्रोध उसी क्षण पानी-पानी हो गया। भगवान महावीर की कृपा दृष्टि से उसे अपने पूर्वजन्मों का स्मरण हो आया कि किस प्रकार उसने अपने क्रोध के कारण ही पूर्व जन्मों में भी काफी भयंकर कष्ट झेले थे। वह शांत भाव से अब भगवान महावीर के चरणों में लोट गया और उनसे क्षमायाचना करने लगा। जब दूर से गांव वालों ने यह अद्भुत दृश्य देखा तो उनके आश्चर्य का पारावर न रहा और सभी भगवान महावीर का गुणगान करने लगे।

Tags: Lord MahavirMahavir JayantiMiraculous Power of Lord Mahavir
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं
धर्म

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

2 months ago
इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा
धर्म

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

4 months ago
हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र
धर्म

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

4 months ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

5 months ago
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण
धर्म

एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण

6 months ago
दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता
धर्म

दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता

6 months ago
शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद
धर्म

शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद

6 months ago
सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित
धर्म

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित

6 months ago
मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट
धर्म

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट

7 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In