Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, May 22, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home STATE

सुब्रत रॉय की मौत के साथ दफन हो गए कई रहस्य

by newzgossip
1 year ago
in STATE, UTTAR PRADESH
0
सुब्रत रॉय की मौत के साथ दफन हो गए कई रहस्य
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

UP Aligarh Saas-Damad love: बेटी की होनी वाली थी शादी, सास को दामाद से हो गया प्यार दोनों हुए फरार

धनवर्षा गैंग की डर्टी पिक्चर! लड़कियों की लंबाई और फार्म भरने के बाद ‘धनवर्षा गैंग’ करती थी सप्लाई

अभी दिल्ली से सीधे श्रीनगर नहीं, कटरा में बदलनी होगी ट्रेन, जानिए क्या हैं रेलवे के इंतजाम?

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय की मौत के साथ ही कई ऐसे रहस्य दफन हो गए हैं,जिनका खुलना शायद भविष्य में भी संभव न हो पाए। इसमें पहला रहस्य तो यही है कि रॉय के पास 25 हजार करोड़ कहां से आए थे। इसका जवाब भविष्य में भी मिल पाएगा इसकी उम्मीद कम ही है। सहारा ग्रुप से लिए गए 25 हजार करोड़ रुपये अब भी शेयर मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास रखे हुए हैं, जिन पर किसी ने भी दावा नहीं किया है। रहस्य बरकरार है कि इतना पैसा कहां से आया? निवेशकों को अपना पैसा वापस पाने के लिए पोर्टल खुले भी लगभग 10 साल हो गए हैं, मगर अभी तक केवल 138 करोड़ रुपये ही क्लेम किए गए हैं. 25,000 करोड़ में से केवल 138 करोड़।

जब इसी महीने 14 नवंबर को सुब्रत रॉय ने अंतिम सांस ली तभी से खबरें आना शुरु हो गई थीं कि सेबी के पास रखे बे-दावा 25,000 करोड़ रुपये सरकार के कंसोलिडेटेड फंड में जमा किया जा सकता है। मगर अहम सवाल वहीं का वहीं है कि हजारों करोड़ रुपये आए कहां से थे? किसके थे? कोई क्लेम करने क्यों नहीं आया? क्या ये पैसा आसमान से टपका था? हम इसे आसान भाषा में समझाने की कोशिश कर रहे हैं। 1978 में शुरू की गई सहारा कंपनी पंख फैलाकर भारत में छाने की तैयारी कर रही थी कि सब चौपट हो गया। 2010 से पहले सबकुछ ‘अच्छा’ चल रहा था। कंपनी लगातार बढ़ रही थी। सहारा ग्रुप, ग्रुप न होकर खुद को एक परिवार कहता था। परिवार की कहानी भी बड़ी रोचक है, आगे बताएंगे।

करीब 13 साल पहले वर्ष 2010 में सहारा ग्रुप की एक कंपनी ‘सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड ने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ लाने के लिए डीआरएचपी जमा किया। हर कंपनी बाजार से पैसा उठाने से पहले ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा करती है, जिसमें कंपनी से जुड़ी पूरी वित्तीय जानकारी होती है। कंपनी के पास कैश तो काफी था, मगर उसे अपनी ‘बड़ी योजनाओं’ को सिरे चढ़ाने के लिए और पैसे की जरूरत थी। कंपनी बढ़ते भारत के साथ खुद बढ़ने के लिए बड़े पुल, एयरपोर्ट्स, और रेलवे सिस्टम से जुड़े इंफ्राप्रोजेक्ट्स में हाथ डालना चाहती थी।

इसी कारण सहारा अपना आईपीओ लाना चाहती थी। ड्राफ्ट जमा होने के बाद सेबी उसे पूरी तरह से एनालाइज़ करता है। इसी प्रक्रिया में सेबी ने पाया कि सहारा ने अपनी 2 अन्य कंपनियों के माध्यम से पहले ही 19,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके लिए दोनों कंपनियों ने 2 करोड़ों निवेशकों से पैसा लिया था। ये दो कंपनियां थीं- सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड। बस, सेबी की इसी फाइडिंग के बाद से सहारा और सुब्रत रॉय के सितारे गर्दिश में जाने लगे।

सेबी ने सहारा से पूछा कि 19,हजार करोड़ रुपये कोई छोटी-मोटी राशि नहीं है। ऐसे में इतना बड़ा फंड जुटाने के बारे में आपने पहले जानकारी क्यों नहीं दी? सहारा की तरफ से जवाब आया कि फंड जुटाने की यह प्रक्रिया आम लोगों के लिए खुली नहीं थी। इसमें केवल मित्रों, कर्मचारियों, और सहारा ग्रुप के ही कुछ अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया था। कुल मिलाकर, यह एक प्राइवेट फंड रेज़ था। चूंकि बॉन्ड्स को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट नहीं किया जाना था, इसी वजह से सेबी को जानकारी नहीं दी गई।

दरअसल, सहारा की इन दोनों कंपनियों ने लोगों से पैसा जुटाए और इसके बदले में उन्हें ओएफसीडी (ऑप्शनली फुली कन्वर्टिबल अन-सिक्योर्ड डिबेंचर्स) दिए। पैसों के बदले में यह एक तरह की सिक्योरिटी थी कि जब कंपनी लिस्ट होगी तो निवेशकों को इसके बदले में शेयर मिल जाएंगे, जिन्हें बाजार में ट्रेड किया जा सकेगा। नियम कहते हैं कि इस तरह की प्राइवेट फंडरेजिंग हो सकती है, मगर वह तब तक ही प्राइवेट रहती है, जब तक कि उसमें 50 से कम लोग शामिल रहे हों। 50 से अधिक लोगों से इस तरीके से जुटाया गया फंड पब्लिश इश्यू में आता है, और इसके बारे में सेबी से परमिशन लेना जरूरी है।

हजारों करोड़ की कंपनी भला सेबी के आगे घुटने कैसे टेक देती? सहारा ने दावा किया कि यह पैसा उसने अपने ‘परिवार’ से जुटाया है। सहारा अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और खुद को एक परिवार कहता था। इसी ‘परिवार’ से पैसा जुटाने के लिए सहारा ने अपने 10 लाख एजेंट्स लगा दिए. लगभग 3 हजार ब्रांच ऑफिस खोले गए, जहां ‘परिवार के निवेशक’ अपना पैसा जमा करवा सकते थे। लगभग 3 करोड़ लोगों को निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। आमंत्रित किए गए लोग जितना पैसा जमा करना चाहते थे, डाल सकते थे। यहां तक कि यदि कोई 20 रुपये देने आया तो उसे भी लौटाया नहीं गया।

Tags: death of Subrata Roysahara shreesecret of subrata roySubrata Roy
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

UP Aligarh Saas-Damad love: बेटी की होनी वाली थी शादी, सास को दामाद से हो गया प्यार दोनों हुए फरार
STATE

UP Aligarh Saas-Damad love: बेटी की होनी वाली थी शादी, सास को दामाद से हो गया प्यार दोनों हुए फरार

1 month ago
धनवर्षा गैंग की डर्टी पिक्चर! लड़कियों की लंबाई और फार्म भरने के बाद ‘धनवर्षा गैंग’ करती थी सप्लाई
STATE

धनवर्षा गैंग की डर्टी पिक्चर! लड़कियों की लंबाई और फार्म भरने के बाद ‘धनवर्षा गैंग’ करती थी सप्लाई

2 months ago
अभी दिल्ली से सीधे श्रीनगर नहीं, कटरा में बदलनी होगी ट्रेन, जानिए क्या हैं रेलवे के इंतजाम?
STATE

अभी दिल्ली से सीधे श्रीनगर नहीं, कटरा में बदलनी होगी ट्रेन, जानिए क्या हैं रेलवे के इंतजाम?

2 months ago
MP का अनोखा माता मंदिर: नवरात्र में जीभ चढ़ाने की है परंपरा, जानिए क्या है ये रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

MP का अनोखा माता मंदिर: नवरात्र में जीभ चढ़ाने की है परंपरा, जानिए क्या है ये रहस्य

2 months ago
रेखा गुप्ता को ही क्यों चुना गया दिल्ली सीएम ?
DELHI

रेखा गुप्ता को ही क्यों चुना गया दिल्ली सीएम ?

3 months ago
Kumbh Mela: भारत का वो कौन सा राजा था जो हर 5 साल में प्रयागराज के कुंभ में अपनी संपति करता दान
Khabrein Jara Hat Ke

Kumbh Mela: भारत का वो कौन सा राजा था जो हर 5 साल में प्रयागराज के कुंभ में अपनी संपति करता दान

3 months ago
प्रयागराज के अक्षय वट की क्या है कहानी? अमिट है प्रयागराज के अक्षयवट का इतिहास, पृथ्वी पर प्रलय के बाद भी नहीं डिगा
Khabrein Jara Hat Ke

प्रयागराज के अक्षय वट की क्या है कहानी? अमिट है प्रयागराज के अक्षयवट का इतिहास, पृथ्वी पर प्रलय के बाद भी नहीं डिगा

3 months ago
प्रयागराज जाएं तो ये जगहें घूमना ना भूलें, वरना बाद में पछताएंगे!
STATE

प्रयागराज जाएं तो ये जगहें घूमना ना भूलें, वरना बाद में पछताएंगे!

3 months ago
महाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान आज… प्रयागराज बना नो-व्हीकल जोन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा के पुख्ता इंतजाम
STATE

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान आज… प्रयागराज बना नो-व्हीकल जोन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा के पुख्ता इंतजाम

3 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In