Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

by newzgossip
2 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

विटामिन डी की कमी आज तेजी से एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। बालों का झड़ना, हर वक्त थकान महसूस होना और पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर लोग अलग-अलग कारणों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन कई मामलों में इन सभी की जड़ एक ही छुपी हुई कमी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन डी को अब केवल एक पोषक तत्व नहीं, बल्कि हार्मोन की तरह काम करने वाला तत्व माना जा रहा है, जो शरीर में सूजन, ऊर्जा संतुलन, इम्युनिटी, पाचन तंत्र और यहां तक कि बालों की सेहत को भी प्रभावित करता है।

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति तीन महीने तक नियमित रूप से विटामिन D3 सप्लीमेंट लेता है, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव साफ तौर पर महसूस किए जा सकते हैं। विटामिन D3 का सबसे बड़ा असर हड्डियों और मांसपेशियों पर पड़ता है। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जिससे हड्डियों का दर्द कम होता है और मांसपेशियों की कमजोरी में सुधार आता है।

लंबे समय तक इसकी कमी रहने पर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में। नियमित सप्लीमेंटेशन से हड्डियां मजबूत होती हैं और चलने-फिरने में होने वाली परेशानी घट सकती है। इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में भी विटामिन D3 की भूमिका अहम मानी जाती है। इसकी पर्याप्त मात्रा होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है, जिससे बार-बार सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण होने की संभावना कम हो सकती है। शोध बताते हैं कि विटामिन डी शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है, जिससे इंफेक्शन से उबरने की क्षमता बढ़ती है। अगर कोई व्यक्ति बिना ज्यादा मेहनत के भी थकान, सुस्ती या शरीर में दर्द महसूस करता है, तो इसके पीछे विटामिन डी3 की कमी हो सकती है।

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, तीन महीने तक नियमित सेवन से एनर्जी लेवल में सुधार देखा जा सकता है और रोजमर्रा के कामों में पहले जैसी थकावट महसूस नहीं होती। मेंटल हेल्थ पर भी इसका असर नजर आता है। विटामिन डी3 मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है और तनाव को कम कर सकता है। कुछ मामलों में यह डिप्रेशन के लक्षणों को हल्का करने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में भी सहायक पाया गया है। इसके अलावा, बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी विटामिन डी3 फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसकी कमी को बाल झड़ने के आम कारणों में गिना जाता है।

Tags: health and life styleproblems are associated with Vitamin D3Vitamin D SupplimentVitamin D3 deficiency
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग
HEALTH

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

6 days ago
अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

1 week ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

1 week ago
पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय
HEALTH

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

2 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

2 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

3 weeks ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

3 weeks ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

4 weeks ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

4 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In